भोपाल: मध्य प्रदेश में जहां एक तरफ किसानों की खुदकुशी का आंकड़ा रोज बढ़ रहा है, वहीं राज्य के एक मंत्री सिनेमाहॉल का टिकट बेच रहे हैं. मध्य प्रदेश के पंचायती राज मंत्री गोपाल भार्गव सिनेमा हॉल के काउंटर पर टिकट काटते दिखे.
सिनेमा हॉल मंत्री जी का ही है और इसमें सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट लगी हुई है. ट्यूबलाइट का टिकट बेचने लगे. किसानों के प्रति अपनी जिम्मेदारी से बेपरवाह गोपाल भार्गव से जब इसके बारे में पूछा गया तो उनका जवाब चौंकाने वाला था. गोपाल भार्गव ने कहा कि मंत्री बनने के पहले भी टिकट बेचते थे और मंत्री बनने के बाद भी कभी-कभी करना पड़ता है.
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में किसान आंदोलन किसी तरह खत्म तो हो गया लेकिन किसानों की खुदकुशी का आंकड़ा थम नहीं रहा है.
