तृणमूल कांग्रेस के बागी सांसदों और टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की शिकायत को लेकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने फिलहाल कोई फैसला नहीं सुनाया है. स्पीकर ने टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी को अपना पक्ष रखने के लिए 19 जून तक का वक्त दिया है.

Continues below advertisement

न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, टीएमसी के 20 बागी सांसदों और अभिषेक बनर्जी को लोकसभा सचिवालय ने 19 जून 2026 को शाम 5 बजे तक संसद भवन में स्पीकर ओम बिरला के आधिकारिक चैंबर में अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए हैं. दोनों पक्षों को पूरी तरह सुनने के बाद ही आगे की कार्रवाई या किसी संभावित फैसले पर विचार किया जाएगा.

Continues below advertisement

अभिषेक बनर्जी को नोटिसटीएमसी से जुड़े इस पूरे विवाद को लेकर स्पीकर ओम बिरला का मानना है कि मामले में कोई भी फैसला लेने से पहले सभी पक्षों को अपनी बात रखने का पूरा मौका मिलना चाहिए. इसी वजह से अभिषेक बनर्जी को जवाब देने और अपना पक्ष स्पष्ट करने के लिए 19 जून शाम 5 बजे तक का वक्त दिया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक लोकसभा अध्यक्ष के दफ्तर ने बनर्जी को नोटिस भी भेजा है. 

पहले अभिषेक बनर्जी ने की थी शिकायतदरअसल इससे पहले टीएमसी संसदीय दल के नेता और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने ओम बिरला को लेटर लिखा था और ये लेटर उन न्यूज रिपोर्ट के बारे में है जिनमें कहा गया था कि TMC के कुछ लोकसभा सांसद मान्यता पाने के लिए आपके कार्यालय को कोई सूचना दे चुके हैं या देने का प्रस्ताव रखते हैं.

अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें बढ़ींममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी की इन दिनों मुश्किलें बढ़ी हुई हैं. बंगाल में कथित टीचर भर्ती घोटाले के सिलसिले में सोमवार को ED ने उनसे 11 घंटे से अधिक वक्त तक पूछताछ की थी. इसके बाद अभिषेक ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि वो बीजेपी के सामने कभी नहीं झुकेंगे.

ये भी पढ़ें 

ED Action: संदेशखाली का 'सुल्तान' कानून के शिकंजे में, शेख सहजहान समेत 4 पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप तय