एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: योगेंद्र यादव ने नतीजों को लेकर की ऐसी भविष्यवाणी, प्रशांत किशोर भी हुए राजी

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही केंद्र में सरकार बनाने का दावा कर रही है. इसी बीच राजनीतिक विश्लेषक प्रशांत किशोर और योगेंद्र यादव ने भी चुनाव परिणाम को लेकर बड़ा दावा किया है.

Lok Sabha Elections 2024: राजनीतिक विश्लेषक प्रशांत किशोर का कहना है कि बीजेपी इस बार भी 2019 के लोकसभा प्रदर्शन को दोहराएगी, लेकिन 370 सीटों से अधिक सीटों पर चुनाव नहीं जीत पाएगी. वहीं, दूसरी तरफ  चुनाव विशेषज्ञ योगेंद्र यादव का कहना है की बीजेपी इस बार भी सरकार बना सकती है. लेकिन दोनों ने ही सीटों किए अलग-अलग संख्या को बताया है. दोनों राजनीतिक विश्लेषको के आंकलन में ये बात साफ़ हो रही है कि NDA फिर से सरकार बना सकती है.

शुक्रवार (24 मई) को सोशल मीडिया पर प्रशांत किशोर ने योगेंद्र यादव के वीडियो का एक स्क्रीनशॉट साझा किया है, जहां उन्होंने लोकसभा चुनावों के परिणामों की भविष्यवाणी की थी. उन्होंने अनुमान लगाया है कि बीजेपी इस बार  240 से 260 सीटें जीत सकती है, जबकि NDA के सहयोगी  35 से 45 सीटें और जीत सकते हैं. 

प्रशांत किशोर ने सोशल मीडिया पर कही ये बात 

प्रशांत किशोर ने सोशल मीडिया पर योगेंद्र यादव के आंकलन का स्कीनशॉट शेयर किया है. इस दौरान उन्होंने लिखा, 'देश में चुनाव और सामाजिक राजनीतिक विषयों की समझ रखने वालों में एक विश्वसनीय चेहरा योगेंद्र यादव ने 2024 लोकसभा चुनाव का अपना “फ़ाइनल आकलन” साझा किया है.

उन्होंने आगे लिखा,' योगेंद्र जी के मुताबिक इन चुनावों में बीजेपी को 240-260 और एनडीए की साथी दलों को 35-45 सीटें मिल सकती हैं. मतलब BJP / NDA को 275-305 सीटें. देश में सरकार बनाने के लिए 272 सीटें चाहिए और चल रहे लोक सभा चुनाव में BJP / NDA की 303/323 सीटें हैं. (शिव सेना ने पहले 18 सीटें जीती थी, लेकिन वो NDA गठबंधन का हिस्सा नहीं है.) अब ख़ुद आकलन कर लीजिए कि किसकी सरकार बन रही हैं. बाक़ी 4 जून को पता चल जाएगा कि कौन किसकी बात कर रहा है.

इंटरव्यू में प्रशांत किशोर ने किया था ये दावा

मंगलवार (21 मई) को इंडिया टुडे टीवी को दिए इंटरव्यू में प्रशांत किशोर ने कहा था कि भाजपा लगभग 300 सीटें जीतेगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ लोगों में कोई व्यापक गुस्सा नहीं है. उन्होंने कहा कि बीजेपी के लिए अपने दम पर 370 से अधिक सीटें हासिल करना असंभव होगा.

इस दौरान प्रशांत किशोर ने दावा किया था कि भाजपा को उत्तर और पश्चिम में कोई बड़ा झटका नहीं लग रहा है, जबकि दक्षिण और पूर्व में उसकी सीटें बढ़ेंगी. वहीं, योगेंद्र यादव ने दावा किया कि भाजपा के लिए 300 सीटों को पार करना भी "असंभव" होगा, और पार्टी को 250 से कम सीटें भी मिल सकती हैं. 

इंडिया गठबंधन ऐसे कर सकती है उलटफेर 

योगेंद्र यादव ने कहा है कि अगर बिहार और उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन कुछ उलटफेर कर देती है तो वो भी केंद्र में अपनी सरकार बना सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: Bangladesh MP Murder: हनी ट्रैप में फंसे बांग्लादेशी सांसद ‘अनार’ के कसाई ने किए टुकड़े, थैलियों में भर शव को लगाया ठिकाने; CID ने खोला पूरा केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गलवान में झड़प के बाद चीन ने किया परमाणु परीक्षण', अमेरिका ने गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला
'गलवान में झड़प के बाद चीन ने किया परमाणु परीक्षण', अमेरिका ने गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला
अलीगढ़: रजवाहे के अतिक्रमण पर सांसद सतीश गौतम के बिगड़े बोल, अफसर से बोले- 'एक भी मुल्ला नहीं...'
अलीगढ़: रजवाहे के अतिक्रमण पर सांसद सतीश गौतम के बिगड़े बोल, अफसर से बोले- 'एक भी मुल्ला नहीं...'
'भारत भरोसे की सबसे मजबूत करेंसी', कुआलालंपुर में बोले PM मोदी, मलेशिया के लिए कर दिया बड़ा ऐलान
'भारत भरोसे की सबसे मजबूत करेंसी', कुआलालंपुर में बोले PM मोदी, मलेशिया के लिए किया बड़ा ऐलान
भारत के लिए 2 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं USA के हरमीत सिंह, होश उड़ा देगी इस स्पिनर की कहानी
भारत के लिए 2 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं USA के हरमीत सिंह, होश उड़ा देगी इस स्पिनर की कहानी

वीडियोज

Sansani: दिल्ली हिंसा के 13 शैतान ! | Crime News
UP News: Bareli में बुलडोजर एक्शन के दौरान लोगों का हंगामा ! | Boldozer Action | UP | Bareli
Janhit: बदले के लिए गिरफ्तार... या कानून की तलवार ? | PappuYadavArrested | Chitra Tripathi
Pappu Yadav Arrested: पप्पू की गिरफ्तारी का मिडनाइट ड्रामा | Bihar News | Pappu Yadav Update
Sandeep Chaudhary: 'विकसित भारत' की ओर कदम या निकलेगा देश का दम? | India-US Deal | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गलवान में झड़प के बाद चीन ने किया परमाणु परीक्षण', अमेरिका ने गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला
'गलवान में झड़प के बाद चीन ने किया परमाणु परीक्षण', अमेरिका ने गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला
अलीगढ़: रजवाहे के अतिक्रमण पर सांसद सतीश गौतम के बिगड़े बोल, अफसर से बोले- 'एक भी मुल्ला नहीं...'
अलीगढ़: रजवाहे के अतिक्रमण पर सांसद सतीश गौतम के बिगड़े बोल, अफसर से बोले- 'एक भी मुल्ला नहीं...'
'भारत भरोसे की सबसे मजबूत करेंसी', कुआलालंपुर में बोले PM मोदी, मलेशिया के लिए कर दिया बड़ा ऐलान
'भारत भरोसे की सबसे मजबूत करेंसी', कुआलालंपुर में बोले PM मोदी, मलेशिया के लिए किया बड़ा ऐलान
भारत के लिए 2 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं USA के हरमीत सिंह, होश उड़ा देगी इस स्पिनर की कहानी
भारत के लिए 2 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं USA के हरमीत सिंह, होश उड़ा देगी इस स्पिनर की कहानी
'रामायण' से विक्रांत मैस्सी का पत्ता हुआ साफ! अब ये एक्टर बनेगा 'रावण' का बेटा 'मेघनाद'
'रामायण' से विक्रांत मैस्सी का पत्ता हुआ साफ! अब ये एक्टर बनेगा 'रावण' का बेटा 'मेघनाद'
दिल्ली: निजामुद्दीन दरगाह के सज्जादनशीं सैयद मोहम्मद निजामी का निधन, गीजर ब्लास्ट से गई जान
दिल्ली: निजामुद्दीन दरगाह के सज्जादनशीं सैयद मोहम्मद निजामी का निधन, गीजर ब्लास्ट से गई जान
Video: फिर फिसली नीतीश कुमार की जुबान, मखाना को कह दिया... वायरल वीडियो देख आप भी पकड़ लेंगे माथा
फिर फिसली नीतीश कुमार की जुबान, मखाना को कह दिया... वायरल वीडियो देख आप भी पकड़ लेंगे माथा
RAC टिकट पर क्यों वसूला जाता है फुल फेयर, आधी बर्थ वाले नियम पर संसदीय पैनल ने क्यों उठाए सवाल?
RAC टिकट पर क्यों वसूला जाता है फुल फेयर, आधी बर्थ वाले नियम पर संसदीय पैनल ने क्यों उठाए सवाल?
Embed widget