एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: 'यह सवाल तो कौन बनेगा करोड़पति जैसा है', इंडिया गठबंधन के PM उम्मीदवार के सवाल पर बोले खड़गे

Lok Sabha Elections 2024: चुनाव में प्रचार के दौरान बीजेपी बार-बार इंडिया गठबंधन के PM कैंडिडेट के नाम को लेकर सवाल उठाती रही है. इसी बीच अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इसका जवाब दिया है.

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन ने अपने PM उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है. बीजेपी लगातार इस मुद्दे पर इंडिया गठबंधन पर हमलावर है. इसी बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इसका जवाब दिया है. 

शनिवार को हिमाचल प्रदेश के शिमला में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से PM कैंडिडेट को लेकर सवाल किया गया था. इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, "यह सवाल तो कौन बनेगा करोड़पति जैसा है."

बैठक करने के बाद करेंगे ऐलान 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "अगर हम इस बार सरकार बना पाते हैं तो सभी नेता बैठक में तय करेंगे कि कौन प्रधानमंत्री होगा. इससे पहले भी 2004 से 2014 तक UPA की सरकार थी, तब भी हमने चुनाव से पहले पीएम उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया था."

'हमने दस साल तक सरकार चलाई है'

उन्होंने आगे कहा, "2004 में कांग्रेस नेता चाहते थे कि सोनिया गांधी प्रधानमंत्री बने, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया था. तब हमारे पास 140 सीट थी और हम बहुमत से दूर थे. हम 2009 में 209 सीटों के साथ सत्ता में वापस आए थे. हमने ही यूपीए गठबंधन बनाया था और दस साल तक सरकार को चलाया था." बीजेपी पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा, "कभी-कभी बुद्धिमान लोग भी इतिहास को भूल जाते हैं."

बीजेपी पर साधा निशाना

बीजेपी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री ने 2014 और 2019 में बड़े वादे किए थे, लेकिन उन्होंने कभी भी उन वादों को पूरा नहीं किया. जब हिमाचल प्रदेश प्राकृतिक आपदा से जूझ रहा था तो उन्होंने उसकी मदद नहीं की. भाजपा देश में सरकारों को गिराने का काम कर रही है और उन्होंने हिमाचल की कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की है."

यह भी पढ़ें: Bangladesh MP Murder: हनी ट्रैप में फंसे बांग्लादेशी सांसद ‘अनार’ के कसाई ने किए टुकड़े, थैलियों में भर शव को लगाया ठिकाने; CID ने खोला पूरा केस 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर बांग्लादेश की ओर आंख उठाकर भी देखा तो पाकिस्तान की मिसाइलें...', शहबाज शरीफ के करीबी की भारत को गीदड़भभकी
'बांग्लादेश की ओर आंख उठाकर भी देखा तो PAK की मिसाइलें...', शहबाज के करीबी की भारत को गीदड़भभकी
तेजस्वी यादव को RJD की कमान सौंपने जा रहे लालू यादव! राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हो सकता है बड़ा ऐलान
तेजस्वी यादव को RJD की कमान सौंपने जा रहे लालू यादव! राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हो सकता है बड़ा ऐलान
'संविधान को पवित्र मानते हैं PM मोदी', कांग्रेस से नाराजगी की अटकलों के बीच शशि थरूर का बड़ा बयान
'संविधान को पवित्र मानते हैं PM मोदी', कांग्रेस से नाराजगी की अटकलों के बीच शशि थरूर का बड़ा बयान
ICC को बताया 'इंडियन क्रिकेट काउंसिल', पूर्व PCB चीफ ने खड़ा किया नया बखेड़ा; BCCI के खिलाफ उगला जहर
ICC को बताया 'इंडियन क्रिकेट काउंसिल', पूर्व PCB चीफ ने खड़ा किया नया बखेड़ा; BCCI के खिलाफ उगला जहर

वीडियोज

हर तरफ बिछी सफेद चादर..रास्ते बंद और सांसों पर संकट!
अदृश्य जल्लाद के खूनी कांड की आंखों-देखी !
'मुंब्रा ही नहीं पूरे महाराष्ट्र को हरा रंग में रंग देंगे', ओवैसी की वायरल गर्ल
शंकरार्च की लड़ाई CM कुर्सी तक आई!
शंकराचार्य विवाद में मुगलों की एंट्री..2027 की बिछ गई बिसात?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर बांग्लादेश की ओर आंख उठाकर भी देखा तो पाकिस्तान की मिसाइलें...', शहबाज शरीफ के करीबी की भारत को गीदड़भभकी
'बांग्लादेश की ओर आंख उठाकर भी देखा तो PAK की मिसाइलें...', शहबाज के करीबी की भारत को गीदड़भभकी
तेजस्वी यादव को RJD की कमान सौंपने जा रहे लालू यादव! राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हो सकता है बड़ा ऐलान
तेजस्वी यादव को RJD की कमान सौंपने जा रहे लालू यादव! राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हो सकता है बड़ा ऐलान
'संविधान को पवित्र मानते हैं PM मोदी', कांग्रेस से नाराजगी की अटकलों के बीच शशि थरूर का बड़ा बयान
'संविधान को पवित्र मानते हैं PM मोदी', कांग्रेस से नाराजगी की अटकलों के बीच शशि थरूर का बड़ा बयान
ICC को बताया 'इंडियन क्रिकेट काउंसिल', पूर्व PCB चीफ ने खड़ा किया नया बखेड़ा; BCCI के खिलाफ उगला जहर
ICC को बताया 'इंडियन क्रिकेट काउंसिल', पूर्व PCB चीफ ने खड़ा किया नया बखेड़ा; BCCI के खिलाफ उगला जहर
धनुष और मृणाल ठाकुर की क्या हो गई है शादी? जानिए वायरल हो रही वीडियो की सच्चाई
धनुष और मृणाल ठाकुर की क्या हो गई है शादी? जानिए वायरल हो रही वीडियो की सच्चाई
'जहां BJP की हार दिखती है, वहां वोटर ही सिस्टम से गायब कर दिया जाता है', SIR को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप
'जहां BJP की हार दिखती है, वहां वोटर ही सिस्टम से...', SIR को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप
गाड़ी में पेट्रोल भरवाते वक्त ये 3 चीज नजर में रखीं, तो ठगी दूर रहेगी
गाड़ी में पेट्रोल भरवाते वक्त ये 3 चीज नजर में रखीं, तो ठगी दूर रहेगी
फॉर्च्यूनर और एक थार इसके बाद 1 करोड़ पांच लाख रुपये नकद, दूल्हे को भर भरकर दिया गया दहेज- वीडियो वायरल
फॉर्च्यूनर और एक थार इसके बाद 1 करोड़ पांच लाख रुपये नकद, दूल्हे को भर भरकर दिया गया दहेज
Embed widget