एबीपी न्यूज़ पर दिनभर की बड़ी खबरें
एबीपी न्यूज, वेब डेस्क | 30 Dec 2018 09:07 PM (IST)
कल गाजीपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के बाद पुलिसकर्मियों पर पथराव किया गया. पथराव में सुरेश वत्स नाम के एक कॉन्स्टेबल की मौत हो गई, जिनका आज अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया.

1. पटियाला हाउस कोर्ट ने अगस्ता वेस्टलैंड केस के कथित बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल की ईडी रिमांड सात दिनों तक बढ़ाई. ईडी ने मिशेल की जो रिमांड कॉपी कोर्ट में दी है, उसमें 'मिसेज गांधी' नाम का ज़िक्र हुआ है. इसके बाद बीजेपी ने कांग्रेस और गांधी परिवार पर आरोप लगाया कि अब सच सामने आ रहा है. https://bit.ly/2QUvsD2 वहीं, कांग्रेस ने उल्टा पीएम मोदी पर वार करते हुए कहा कि चौकीदार खुद दागदार और दामदार है. मोदी सरकार ने घोटाले वाली अगस्ता कंपनी को ब्लैकलिस्ट से बाहर कर हेलिकॉप्टर बनाने का ठेका दिया. https://bit.ly/2EWT8Qc2. कल गाजीपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के बाद पुलिसकर्मियों पर पथराव किया गया. पथराव में सुरेश वत्स नाम के एक कॉन्स्टेबल की मौत हो गई, जिनका आज अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया. शहीद कॉन्स्टेबल की हत्या के केस में अब तक 20 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है जबकि पुलिस को आरोपी निषाद पार्टी के महासचिव की तलाश है. https://bit.ly/2QXnTvE3. प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार निकोबार पहुंचे पीएम नरेन्द्र मोदी ने वहां के लोगों को कई खुशखबरी दी. पीएम मोदी ने कहा कि सरकार अंडमान में लोगों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने पर काम कर रही है. यह द्वीप 2004 में आई सुनामी की चपेट में आया था. https://bit.ly/2TgRcWr4. दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित प्रख्यात फिल्म निर्देशक मृणाल सेन का लंबी बीमारी के बाद आज निधन हो गया. वह 95 साल के थे. 'नील आकाशेर नीचे', 'भुवन शोम', 'एक दिन अचानक', जैसी फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले सेन पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित थे और समानांतर सिनेमा के दूत थे. https://bit.ly/2QU9mAN5. चार टेस्ट मैचों की सीरीज के तीसरे मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 137 रनों से हरा दिया. इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है. भारतीय टेस्ट क्रिकेट इतिहास में 71 सालों में ये पहला मौका है, जब भारत ने ऑस्ट्रेलिया में खेलते हुए 2-1 से सीरीज में अपनी बढ़त बनाई है. https://bit.ly/2EVeXiW रिएलिटी शो 'बिग बॉस 12' का आज ग्रैंड फिनाले है. 105 दिन के लंबे सफर के बाद श्रीसंत, रोमिल चौधरी, दीपिका कक्कड़, दीपक ठाकुर और करणवीर बोहरा फिनाले में पहुंचने में कामयाब हुए. कुछ घंटों के बाद इनमें से किसी एक कंटेस्टेंट के सिर पर इस सीजन के विजेता का ताज सजेगा. https://bit.ly/2EWUA4X अन्य छोटी-बड़ी खबरों के लिए www.abpnews.in पर आपका स्वागत है. क्रिकेट से जुड़ी हर खबर के लिए www.wahcricket.com पर आएं.