पटना : बिहार में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यावद और बीजेपी नेता सुशील मोदी के बीच जुबानी जंग जारी है. दोनों कई बार ट्वीटर पर आमने सामने हो चुके हैं और एक दूसरे की खिंचाई करते दिखते हैं. लेकिन, अब लालू यादव ने सुशीम मोदी के आरोपों पर करारा जवाब देने का ऐलान किया है.

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने आज उन पर निशाना साधा

बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी द्वारा खुद पर और अपने परिवार के सदस्यों पर लगाए गए आरोपों को लेकर राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने आज उन पर निशाना साधा. लालू ने कहा कि उनकी पार्टी अब रोज ‘बोफोर्स टैंक से फायर करेगी.’ राजद प्रमुख ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता के ‘कारनामों’ का खुलासा करने का दावा किया.

यह भी पढ़ें : UP की अदालतों में बड़ा फेरबदल, 400 न्यायिक अधिकारियों का तबादला

सुशील मोदी ने प्रसाद के खिलाफ एक ताजा आरोप जड़ दिया

इस बयान के तुरंत बाद सुशील मोदी ने प्रसाद के खिलाफ एक ताजा आरोप जड़ दिया. सुशील मोदी ने अपने साथी प्रेमचंद गुप्ता को राज्यसभा का सदस्य और संप्रग-1 सरकार में मंत्री बनाये जाने के एवज में ‘भारी राशि’ लिये जाने का आरोप लगा दिया.

हम रोजाना बोफोर्स टैंक से फायर कर सुशील मोदी के कारनामों को उजागर करेंगे : लालू

फिर सुशील मोदी के खिलाफ जवाबी हमला शुरू करते हुये लालू ने संवाददाताओं से कहा, ‘हम रोजाना बोफोर्स टैंक से फायर कर सुशील मोदी के कारनामों को उजागर करेंगे.’ गौरतलब है कि बिहार में लालू-नीतीश की सरकार बनने के बाद से ही बीजेपी की ओर से लालू और उनके परिवार पर सुशील मोदी घोटाले के आरोप लगा रहे हैं.

यह भी पढ़ें : यूपी में सरकारी गोशाला का हाल : चारा काटने की मशीन खराब, पानी की व्यवस्था नहीं