एक्सप्लोरर

Lakhimpur Kheri Case: लखीमपुर खीरी कांड के मुख्य आरोपी आशीष मिश्र को फिर भेजा गया जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद किया सरेंडर

Lakhimpur Kheri Case: सुप्रीम कोर्ट ने आशीष मिश्र की जमानत खारिज कर दी थी. साथ ही उन्हें एक हफ्ते में कोर्ट के सामने पेश होने के लिए कहा गया था.

Lakhimpur Kheri Case: केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के बेटे और लखीमपुर खीरी कांड के मुख्य आरोपी आशीष मिश्र उर्फ सोनू ने आखिरकार कोर्ट में सरेंडर कर दिया है. इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने आशीष मिश्र की जमानत खारिज कर दी थी. साथ ही उन्हें एक हफ्ते में कोर्ट के सामने पेश होने के लिए कहा गया था. जिसके बाद आरोपी आशीष मिश्र ने मजिस्ट्रेट के सामने सरेंडर कर दिया. 

आरोपी को भेजा गया जेल
सोमवार को कोर्ट की दी गई डेडलाइन की आखिरी तारीख थी, लेकिन इससे ठीक पहले रविवार को ही आशीष मिश्र कोर्ट पहुंचा और अपना सरेंडर किया. जिसके बाद आरोपी को एक बार फिर जेल भेज दिया गया. लखीमपुर खीरी के आरोपी के सरेंडर के बाद इलाके में भारी पुलिसबल तैनात कर दिया गया है. हालांकि पहले ये कहा जा रहा था कि आरोपी आशीष मिश्र 25 अप्रैल को कोर्ट में सरेंडर करने वाला है. 

हाईकोर्ट ने दी जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज
बता दें कि लखीमपुर खीरी में चार किसानों को गाड़ी के कुचलने के आरोपी आशीष मिश्र को इस मामले में सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद एसआईटी ने आशीष के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की सिफारिश की थी, साथ ही जमानत का विरोध भी किया था. लेकिन चार महीने जेल में रहने के बाद आरोपी आशीष मिश्र को हाईकोर्ट से कुछ शर्तों के साथ जमानत मिल गई. 

लखीमपुर खीरी कांड के मुख्य आरोपी को जमानत दिए जाने का खूब विरोध हुआ था. किसान संगठनों ने तुरंत उनकी जमानत को खारिज करने की मांग की. साथ ही सुप्रीम कोर्ट में हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी गई. इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने गंभीर रुख अपनाते हुए कहा कि, हम इस बात को लेकर चिंतित हैं कि हाईकोर्ट ने घायलों के पक्ष को किस तरह देखा. इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया. लेकिन 18 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए आशीष मिश्र की जमानत को खारिज कर दिया और आदेश दिया कि वो एक हफ्ते के भीतर सरेंडर करें. 

ये भी पढ़ें:

PM Jammu Kashmir Visit: पीएम मोदी आज जम्मू कश्मीर को देंगे 20000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की सौगात, पल्ली गांव में ऐसी हैं तैयारियां

सामना में शिवसेना का हल्ला बोल, कहा- लाउडस्पीकर, हनुमान चालीसा विवाद देश को डुबाने की साजिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sydney Beach Shooting: ऑस्ट्रेलिया में यहूदी फेस्टिवल के दौरान बीच पर अंधाधुंध फायरिंग, 10 की मौत; हजारों की संख्या में मौजूद थे लोग
ऑस्ट्रेलिया में यहूदी फेस्टिवल के दौरान अंधाधुंध फायरिंग, 10 की मौत; हजारों की संख्या में मौजूद थे लोग
'मेरा लक्ष्य राज करना नहीं बल्कि...', UP बीजेपी अध्यक्ष बनने के बाद पंकज चौधरी की पहली प्रतिक्रिया
UP बीजेपी अध्यक्ष बनने के बाद पंकज चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
BBL: बिग बैश लीग के डेब्यू मैच में फ्लॉप रहे बाबर आजम, लप्पा शॉट मारकर हुए आउट; टीम भी हारी
बिग बैश लीग के डेब्यू मैच में फ्लॉप रहे बाबर आजम, लप्पा शॉट मारकर हुए आउट; टीम भी हारी
'आतंकियों ने हनुका की पहली कैंडल...', ऑस्ट्रेलिया में यहूदी फेस्टिवल के दौरान मास शूटिंग पर इजरायल का पहला रिएक्शन
'आतंकियों ने हनुका की पहली कैंडल...', सिडनी मास शूटिंग पर इजरायल का पहला रिएक्शन

वीडियोज

Sydney Beach Attack: सिडनी में आतंकी हमला! | Khabar Gawah Hai | Australia Police | ABP News
Messi India Tour: India Tour पर Messi का सफर विवादों में, Kolkata से Mumbai तक हंगामा |ABPLIVE
Congress In Ramlila Miadan: PM मोदी के खिलाफ कांग्रेस ने किया महा पाप! | Vote Chori
Syria में ISIS का American ठिकानों पर हमला, Donald Trump ने कड़ा जवाब देने की दी चेतावनी ! |ABPLIVE
Fog Update: Greater Noida की सड़को पर देखने को मिला कोहरे का आतंक !

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Sydney Beach Shooting: ऑस्ट्रेलिया में यहूदी फेस्टिवल के दौरान बीच पर अंधाधुंध फायरिंग, 10 की मौत; हजारों की संख्या में मौजूद थे लोग
ऑस्ट्रेलिया में यहूदी फेस्टिवल के दौरान अंधाधुंध फायरिंग, 10 की मौत; हजारों की संख्या में मौजूद थे लोग
'मेरा लक्ष्य राज करना नहीं बल्कि...', UP बीजेपी अध्यक्ष बनने के बाद पंकज चौधरी की पहली प्रतिक्रिया
UP बीजेपी अध्यक्ष बनने के बाद पंकज चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
BBL: बिग बैश लीग के डेब्यू मैच में फ्लॉप रहे बाबर आजम, लप्पा शॉट मारकर हुए आउट; टीम भी हारी
बिग बैश लीग के डेब्यू मैच में फ्लॉप रहे बाबर आजम, लप्पा शॉट मारकर हुए आउट; टीम भी हारी
'आतंकियों ने हनुका की पहली कैंडल...', ऑस्ट्रेलिया में यहूदी फेस्टिवल के दौरान मास शूटिंग पर इजरायल का पहला रिएक्शन
'आतंकियों ने हनुका की पहली कैंडल...', सिडनी मास शूटिंग पर इजरायल का पहला रिएक्शन
Akhanda 2 Box Office Collection Day 3: 'धुरंधर' के आगे तांडव मचा रही 'अखंडा 2', तीन दिन में ही वसूला इतना बजट
'धुरंधर' के आगे तांडव मचा रही 'अखंडा 2', तीन दिन में ही वसूला इतना बजट
'बिहार में MLA और मंत्री के रूप में...', नितिन नबीन के BJP अध्यक्ष बनने पर PM मोदी ने दी बधाई
'बिहार में MLA और मंत्री के रूप में...', नितिन नबीन के BJP अध्यक्ष बनने पर PM मोदी ने दी बधाई
Video: शादी से कुछ घंटे पहले अपने प्रेमी से मिलने पहुंची दुल्हन, भाई को बोली बस आखिरी बार मिलवा दे- वीडियो वायरल
शादी से कुछ घंटे पहले अपने प्रेमी से मिलने पहुंची दुल्हन, भाई को बोली बस आखिरी बार मिलवा दे- वीडियो वायरल
बैंकिंग सेक्टर में इस साल हुए ये बड़े बदलाव, नॉमिनी से लेकर अनक्लेम्ड पैसे तक निकालना हुआ आसान
बैंकिंग सेक्टर में इस साल हुए ये बड़े बदलाव, नॉमिनी से लेकर अनक्लेम्ड पैसे तक निकालना हुआ आसान
Embed widget