एक्सप्लोरर

कोलकाता रेप-मर्डर केस: दिल्ली से तमिलनाडु तक सड़कों पर उतरे डॉक्टर, जानें 24 घंटे तक अस्पतालों में कौन-कौन सी सेवाएं रहेंगी बंद

Doctor Strike: आईएमए ने शुक्रवार को राष्ट्रीय व्यापी हड़ताल की घोषणा करते हुए कहा कि इस दौरान कोई नियमित ओपीडी, वैकल्पिक सर्जरी नहीं होगी. हालांकि इस दौरान सभी आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी.

Kolkata Doctor Rape-Murder Case Latest News: कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस के विरोध में डॉक्टरों की 24 घंटे की राष्ट्रव्यापी हड़ताल आज यानी शनिवार (17 अगस्त 2024) से शुरू हो गई है. भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) की ओर से इसका अह्वान किया गया है.

आईएमए का कहना है कि हड़ताल के दौरान कोई नियमित ओपीडी, वैकल्पिक सर्जरी नहीं होगी. 24 घंटे तक चलने वाले विरोध-प्रदर्शन के दौरान सभी आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी और घायलों की देखभाल की जाएगी.

आईएमए ने सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की

आईएमए ने इस घटना को लेकर डॉक्टरों के 24 घंटे के हड़ताल पर जाने की घोषणा के साथ ही पांच मांगें भी रखी हैं. इनमें प्रमुख रूप से रेजिडेंट डॉक्टरों के काम करने और रहने की स्थिति में व्यापक बदलाव और कार्यस्थलों पर स्वास्थ्य पेशेवरों के खिलाफ हिंसा की जांच के लिए एक केंद्रीय कानून बनाने की मांग शामिल है.

देशभर में डॉक्टरों ने निकाला कैंडल मार्च

इस घटना के विरोध में तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में शुक्रवार (16 अगस्त 2024) को सैकड़ों डॉक्टरों ने मोमबत्ती जलाकर विरोध प्रदर्शन किया. वहीं एम्स ऋषिकेश के डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने विरोध में मार्च निकाला. इस घटना को लेकर इंदौर के डॉक्टरों में भी गुस्सा दिखा. यहां भी डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने शुक्रवार रात (16 अगस्त 2024) को कैंडल मार्च निकाला. देश के सभी राज्यों में इस तरह के विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं.

फिर सवालों में कोलकाता पुलिस

वहीं दूसरी ओर कोलकाता पुलिस एक बार फिर से सवालों में है. यहां के डॉक्टरों ने आरजी कर अस्पताल में प्रदर्शन के दौरान उन पर हुए हमले और तोड़फोड़ की धीमी जांच का आरोप लगाया है. दरअसल, 14 अगस्त को आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों पर हिंसक हमले हुए थे.

राजनीति भी हुई तेज

इन सबके बीच इस मामले को लेकर पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर भी हमले तेज हो गए हैं. ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री मुकेश महालिंग ने इस घटना की निंदा करते हुए इसे पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार की विफलता बताया. इसके अलावा बीजेपी भी लगातार ममता बनर्जी सरकार पर सवाल उठा रही है.  

ये भी पढ़ें

4 लाख कार्यकर्ता होने का दावा, DDC चुनाव में 3 सीटों पर जीत... क्या जम्मू-कश्मीर में बीजेपी पलट देगी इलेक्शन गेम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आशुतोष रांका का मुंह बंद करें, बहुत बोलता है', अभिजीत दीपके ने क्यों किया ये पोस्ट
'आशुतोष रांका का मुंह बंद करें, बहुत बोलता है', अभिजीत दीपके ने क्यों किया ये पोस्ट
साथ दिखे प्रियंका गांधी और संजय सिंह, सियासी अटकलों पर AAP नेता ने दी सफाई
साथ दिखे प्रियंका गांधी और संजय सिंह, सियासी अटकलों पर AAP नेता ने दी सफाई
ONOE पर JPC और SC के जजों की बैठक कैंसिल, जानें क्या बोले अध्यक्ष?
ONOE पर JPC और SC के जजों की बैठक कैंसिल, जानें क्या बोले अध्यक्ष?
'न्यायिक मर्यादा उन्हें...', जस्टिस भुइयां की टिप्पणी पर क्या बोले पूर्व CJI बीआर गवई
'न्यायिक मर्यादा उन्हें...', जस्टिस भुइयां की टिप्पणी पर क्या बोले पूर्व CJI बीआर गवई

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गैर जाटव दलित, गैर यादव OBC…, यूपी चुनाव से पहले BJP ने चला 'तुरुप का इक्का'!
गैर जाटव दलित, गैर यादव OBC…, यूपी चुनाव से पहले BJP ने चला 'तुरुप का इक्का'!
चुनाव आयोग को SC के नोटिस पर बोले फारूक अब्दुल्ला, 'मुझे खुशी है कि...'
चुनाव आयोग को SC के नोटिस पर बोले फारूक अब्दुल्ला, 'मुझे खुशी है कि...'
Drishyam 3 BO Day 4: 'दृश्यम 3' मंडे टेस्ट में फेल हुई या पास? जानें पहले सोमवार का कलेक्शन
'दृश्यम 3' मंडे टेस्ट में फेल हुई या पास? जानें पहले सोमवार का कलेक्शन
पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा उलटफेर, अचानक बदला कप्तान; इस दिग्गज से छिनी कमान
पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा उलटफेर, अचानक बदला कप्तान; इस दिग्गज से छिनी कमान
दिल्ली: CM रेखा गुप्ता ने कूड़े के पहाड़ के साथ क्यों ली सेल्फी? बोलीं- 'ये आखिरी...'
दिल्ली: CM रेखा गुप्ता ने कूड़े के पहाड़ के साथ क्यों ली सेल्फी? बोलीं- 'ये आखिरी...'
साथ दिखे प्रियंका गांधी और संजय सिंह, सियासी अटकलों पर AAP नेता ने दी सफाई
साथ दिखे प्रियंका गांधी और संजय सिंह, सियासी अटकलों पर AAP नेता ने दी सफाई
एक दिन में कितना प्रोटीन जरूरी, उम्र के हिसाब से जानें यहां
एक दिन में कितना प्रोटीन जरूरी, उम्र के हिसाब से जानें यहां
राजस्थान 10वीं बोर्ड में हुआ बड़ा बदलाव, अब साल में 2 बार होगी परीक्षा
राजस्थान 10वीं बोर्ड में हुआ बड़ा बदलाव, अब साल में 2 बार होगी परीक्षा
Embed widget