Maharashtra Politics: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कोल्हापुर जिला अध्यक्ष समरजीत सिंह घाटगे ने गुरुवार (6 जुलाई) को कहा कि वह कागल सीट से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. कागल सीट का प्रतिनिधित्व इस समय राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता हसन मुशरिफ कर रहे हैं जो रविवार (5 जुलाई) को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे-देवेंद्र फडणवीस के मंत्रिमंडल में शामिल हुए थे.

घाटगे ने कागल में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि इस सीट पर चुनाव लड़कर और जीतकर वह बीजेपी के प्रति अपनी वफादारी साबित करेंगे. मुशरिफ, अजित पवार समेत एनसीपी के आठ विधायकों के साथ दो जुलाई को एकनाथ शिंदे की सरकार में शामिल हुए थे.

पीएम मोदी के लिए हुआ है यह गठबंधनबीजेपी नेता ने कहा, रविवार को हुए राजनीतिक घटनाक्रम के बाद मैंने अपने फोन को बंद कर दिया क्योंकि मैं परेशान था. बाद में, उपमुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने मुझे मुंबई में मिलने के लिए कहा. मैं उनसे दो दिन बाद मिला और इस मुद्दे पर चर्चा की. 

घाटगे ने कहा, मुझे कारण पता है कि यह सब क्यों हुआ है. मुझे पता है यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए हुआ है. घाटगे ने कहा कि वह विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) बनाए जाने के लिए फडणवीस से नहीं मिले.

मैं देवेंद्र फडणवीस से कुछ सवाल पूछना चाहता था...घाटगे ने कहा कि वह फडणवीस से मिलकर कुछ सवाल पूछना चाहते थे और वह ऐसा कर पाए. उन्होंने कहा कि विभिन्न राजनीतिक पार्टियों ने उनसे संपर्क साधने की कोशिश की लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया. बीजेपी का गमछा पहने घाटगे ने कहा कि वह पार्टी नहीं छोड़ेंगे बल्कि कागल से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे और रिकॉर्ड अंतर से जीतेंगे. 

घाटगे ने कहा, मैं दिखाऊंगा कि पार्टी के लिए वफादारी क्या होती है. उन्होंने मुशरिफ के परोक्ष संदर्भ में कहा कि कोई पार्टी से जुड़ गया है, इसलिए वह पार्टी क्यों छोड़ें. मुशरिफ, पश्चिमी महाराष्ट्र के दिग्गज नेता हैं. वह पिछले साल जून में गिरी महाविकास आघाड़ी सरकार में भी मंत्री थे.

'मैं ही हूं NCP अध्यक्ष', पार्टी की बैठक के बाद अजित पवार को शरद पवार ने दिया जवाब, रिटायरमेंट को लेकर भी बयान