नई दिल्ली: वित्त मंत्री अरुण जेटली संसद में बजट 2017-18 पेश कर दिया है. बजट में वित्त मंत्री ने कई बड़े एलान किए हैं. आम आदमी के से खास तक बजट के बाद हर किसी के मन में सबसे बड़ा सवाल टैक्स को लेकर ही होता है. सरकार ने इस बार बजट में मिडिस क्लास को बड़ी राहत दी है.

यहां बिना किसी लाग लपेट के पढ़ें अब कितना टैक्स देना पड़ेगा?

  • अगर आपकी आमदनी तीन लाख रुपये सालाना तक है तो आपको परेशान होने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है. तीन लाख रुपये तक की सालाना आमदनी पर आपको इनकम टैक्स नहीं देना पड़ेगा.
  • आपकी आमदनी अगर साढ़े तीन लाख रुपये है तो अब तक आप 5150 रुपये इनकम टैक्स भरते थे तो अब आपको 2575 ही इनकम टैक्स के तौर पर देने पड़ेंगे. यानी सीधे सीधे 2575 रुपये की बचत है. हर महीने टैक्स के तौर पर आपको 215 रुपये की बचत होगी.
  • अगर आपकी आमदनी चार लाख रुपये तक है तो अब तक आपको टैक्स के तौर पर 10300 रुपये इनकम टैक्स के तौर पर भरते थे. अब आपको 7725 रुपये देने पड़ेंगे. यानी सालाना बचत हुई 2575 रुपये की. हर महीने आपको 429 की बचत होगी.
  • अगर आपकी आमदनी पांच लाख रुपये तक है तो अब तक आपको टैक्स के तौर पर 20600 रुपये इनकम टैक्स के तौर पर भरते थे. अब आपको 12875 रुपये देने पड़ेंगे. यानी सालाना बचत हुई 7725 रुपये की. हर महीने आपको 644 की बचत होगी.
  • अगर आपकी आमदनी 10 लाख रुपये तक है तो अब तक आपको टैक्स के तौर पर 128750 रुपये इनकम टैक्स के तौर पर भरते थे. अब आपको 115875 रुपये देने पड़ेंगे. यानी सालाना बचत हुई 12875 रुपये की. हर महीने आपको 1073 की बचत होगी.
  • अगर आपकी आमदनी 15 लाख रुपये तक है तो अब तक आपको टैक्स के तौर पर 283250 रुपये इनकम टैक्स के तौर पर भरते थे. अब आपको 270375 रुपये देने पड़ेंगे. यानी सालाना बचत हुई 12875 रुपये की. हर महीने आपको 1073 की बचत होगी.
  • अगर आपकी आमदनी 20 लाख रुपये तक है तो अब तक आपको टैक्स के तौर पर 424875 रुपये इनकम टैक्स के तौर पर भरते थे. अब आपको 424875 रुपये देने पड़ेंगे. यानी सालाना बचत हुई 12875 रुपये की. हर महीने आपको 1073 की बचत होगी.
  • अगर आपकी आमदनी 25 लाख रुपये तक है तो अब तक आपको टैक्स के तौर पर 592250 रुपये इनकम टैक्स के तौर पर भरते थे. अब आपको 579375 रुपये देने पड़ेंगे. यानी सालाना बचत हुई 12875 रुपये की. हर महीने आपको 1073 की बचत होगी.
  • अगर आपकी आमदनी 50 लाख रुपये तक है तो अब तक आपको टैक्स के तौर पर 1364750 रुपये इनकम टैक्स के तौर पर भरते थे. अब आपको 1351875 रुपये देने पड़ेंगे. यानी सालाना बचत हुई 12875 रुपये की. हर महीने आपको 1073 की बचत होगी.
  • अगर आपकी आमदनी एक करोड़ रुपये तक है तो अब तक आपको टैक्स के तौर पर 2909750 रुपये इनकम टैक्स के तौर पर भरते थे. अब आपको 3186563 रुपये देने पड़ेंगे. इस कैटेगरी के लोगों को फायदा नहीं बल्कि नुकसान होगा. एक करोड़ की सालाना आमदनी वालों सालाना 276813 रुपये का नुसान होगा. इसे अगर महीने के हिसाब से समझें तो हर महीने 23068 रुपये नुकसान होगा.
 आमदनीपहले कितना टैक्स देते थेअब कितना टैक्स देना पड़ेगासालाना कितनी बचत होगीहर महीने कितनी कितनी बचट
3 लाख 00000000
3.5 लाख 515025752575215
4 लाख 1030077252575215
4.5 लाख 15450103005150429
5 लाख 20600128757725644
10 लाख 128750115875128751073
15 लाख 283250270375128751073
20 लाख 437750424875128751073
25 लाख 592250579375128751073
50 लाख 13647501351875128751073
1 करोड़ 29097503186563-276813(नुकसान)-23068(नुकसान)
  बजट से जुड़ी सभी बड़ी खबरेंचंद मिनट में पढ़िए - बजट के बाद क्या हुआ सस्ता और क्या हुआ महंगा(यहां पूरी डिटेल जानकारी मिलेगी)बजट: किसे क्या मिला- रेलवे, मनरेगा, भीम ऐप, सड़क, अस्पातल, महिलाएं और बच्चेंBUDGET 2017: तीन लाख से ज्यादा कैश ट्रांजैक्शन पर रोक, इनकम टैक्स में बड़ी राहत पूरी डिटेल जानकारी के लिए यहां क्लिक करें.BUDGET 2017: रेलवे के लिए हुए ये बड़े ऐलान जिनसे बदलेगी रेलवे की सूरत, बजट 2017: जानिए- सरकार ने रेल मुसाफिरों को क्या बड़ी खुशखबरी दी है ( अगर आप रेलवे से सफर करते हैं और इस बजट से रेलवे को क्या हासिल हुआ जानना चाहते हैं तो यहां क्लिक करके पढ़ सकते हैं?बजट 2017: जानें वित्त मंत्री जेटली के इस बजट की 15 बड़ी बातेंइनकम टैक्स पर छूट से लेकर ई टिकट पर सर्विस चार्ज हटाने तक- ये हैं वित्त मंत्री के 10 बड़े ऐलानसरकार ने इलेक्ट्रानिक भुगतान को बढ़ावा देने के लिये PoS मशीनों पर लगने वाले टैक्स को हटायावित्त मंत्री अरुण जेटली ने पेश किया बजट, जानें किसने क्या कहा?(बजट के बाद सियासत दां क्या बोल रहे हैं? राहुल गांधी ने कैसे कसा है तंज?