एक्सप्लोरर

Kerala Health Minister Accident: वायनाड जा रहीं केरल की स्वास्थ्य मंत्री का हुआ एक्सीडेंट, घायल हालात में अस्पताल में हुईं एडमिट

Wayanad Landslides: वायनाड में हुए भूस्खलन के बाद स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज लगातार वहां के हालातों पर नजर रख रही हैं. वह खुद घटनास्थल का दौरा करने जा रही थीं.

Veena George Accident: केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज का बुधवार (31 जुलाई) को मल्लपुरम जिले में एक्सीडेंट हो गया. वीना जॉर्ज की गाड़ी मलप्पुरम जिले के मंजेरी के पास एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई. राज्य स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय पुलिस ने बताया कि इस एक्सीडेंट में केरल की स्वास्थ्य मंत्री को मामूली चोटें आई हैं और उनका मंजेरी मेडिकल कॉलेज में इलाज किया जा रहा है. वह भूस्खलन प्रभावित जिले वायनाड के दौरे पर जा रही थीं. इस दौरान उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट हुआ.

वायनाड में आए भूस्खलन की वजह से अभी तक 151 लोगों की मौत हो चुकी है. मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है. स्वास्थ्य मंत्री लगातार वायनाड के हालात पर नजर रख रही हैं. एनडीआरएफ ने बताया है कि वायनाड में हो रही भारी बारिश की वजह से दोबारा भूस्खलन होने का खतरा मंडरा रहा है. यही वजह थी कि स्वास्थ्य मंत्री वायनाड के दौरे पर जा रही थीं, ताकि घटनास्थल पर मौजूद रहकर रेस्क्यू ऑपरेशन पर नजर रखी जा सके. वायनाड समेत केरल के 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है.

वायनाड हादसे पर नजर रख रहीं वीना जॉर्ज

भूस्खलन को लेकर वीना जॉर्ज ने मंगलवार (30 जुलाई) को चल रही व्यवस्थाओं का आकलन करने के लिए स्वास्थ्य विभाग निदेशालय का दौरा किया. केरल के स्वास्थ्य मंत्री कार्यालय के अनुसार, उन्होंने मौजूदा हालात की जानकारी दी और प्रभावित क्षेत्रों में मौजूद अस्पताल में बेड्स की सटीक ट्रैकिंग के निर्देश दिए. स्वास्थ्य मंत्री ने जरूरत पड़ने पर अस्थायी अस्पताल स्थापित करने की भी सिफारिश की. उन्होंने मोबाइल मुर्दाघरों के इस्तेमाल सहित मौजूदा अस्पतालों में मुर्दाघर प्रणालियों का मूल्यांकन करने की जरूरत पर जोर दिया. 

वायनाड में जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन

केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (केएसडीएमए) के अनुसार, फायर एंड रेस्क्यू, सिविल डिफेंस, एनडीआरएफ और लोकल इमरजेंसी रिस्पांस टीमों के सदस्य राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं. डीएससी सेंटर कन्नूर से लगभग 200 भारतीय सेना के जवान और कोझिकोड से 122 टीए बटालियन भी घटनास्थल पर लोगों की मदद कर रही है. इसके साथ ही वायुसेना के दो हेलीकॉप्टर, एक एमआई-17 और एक एएलएच भी बचाव कार्यों का समन्वय कर रहे हैं

यह भी पढ़ें: Wayanad Landslides: वायनाड लैंडस्लाइड से 151 की मौत, तबाही के बाद अब भी खतरा! रेड अलर्ट के बाद स्कूल कॉलेज बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC Bank Account: क्या है TMC के 440 करोड़ रुपये के फ्रीज करने का मामला, अब क्या कह रही पार्टी, जानें
क्या है TMC के 440 करोड़ रुपये के फ्रीज करने का मामला, अब क्या कह रही पार्टी, जानें
ED Action : ममता बनर्जी की TMC के 440 करोड़ फ्रीज... फिर डेरेक ओ ब्रायन ने पूछा एक सवाल- 'ED मंदिर के कोष को कब...'
ममता बनर्जी की TMC के 440 करोड़ फ्रीज... फिर डेरेक ओ ब्रायन ने पूछा एक सवाल- 'ED मंदिर के कोष को कब...'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
6 मौतों से पहले मिल गई थी तबाही की चेतावनी! वायनाड सुरंग हादसे की रिपोर्ट ने खोली चौंकाने वाली सच्चाई
6 मौतों से पहले मिल गई थी तबाही की चेतावनी! वायनाड सुरंग हादसे की रिपोर्ट ने खोली चौंकाने वाली सच्चाई

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Roadside Tea Viral Video: मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
Embed widget