चेन्नई: द्रमुक प्रमुख और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम करूणानिधि का लगातार तीसरे दिन भी अस्पताल में हैं. उनका इलाज आईसीयू में चल रहा है. उनकी हालत स्थिर बनी हुई हैं. इसबीच, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी और उप मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम ने अस्पताल पहुंच कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली.
पढ़ें: दिल्ली में बाढ़ का खतरा और बढ़ा, खतरे के निशान से एक मीटर ऊपर बह रही यमुना
कावेरी अस्पताल में करूणानिधि से मुलाकात के बाद पलानीस्वामी ने कहा कि द्रमुक करूणानिधि की हालत ‘स्थिर है, वह ठीक हैं'. डॉक्टरों की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है. मैंने और उप मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम ने, द्रमुक के कार्यकारी अध्यक्ष एम के स्टालिन और राज्यसभा सांसद कनिमोई ने व्यक्तिगत रूप से उनसे मुलाकात की.
पढ़ें: NRC: विपक्ष का आरोप- वोट बैंक के लिए सरकार की साजिश, संसद में आज हंगामे के आसार
मुख्यमंत्री के साथ कानून मंत्री सी वी शान्मुगम सहित राज्य के कई मंत्री अस्पताल गये थे. स्टालिन ने रात 9.45 बजे अस्पतात से बाहर आते हुए कहा कि उनके पिता की हालत स्थिर है. अस्पताल द्वारा रविवार रात जारी मेडिकल बुलेटिन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि बुलेटिन में जो बताया गया था वैसी ही स्थिति है. चिकित्सक निगरानी कर रहे हैं तथा उनकी चिकित्सा कर रहे हैं.
पढ़ें: महाराष्ट्र: फिर भड़की मराठा आंदोलन की आग, पुणे-नासिक हाइवे पर 30 से ज्यादा बस-ट्रक फूंके
इसबीच, एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने अस्पताल पहुंच कर करूणानिधि के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली. पवार ने ट्वीट किया, 'तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम करूणानिधि को देखने चेन्नई गया था. उनके शीघ्र स्वस्थ होने तथा अच्छे स्वास्थ की कामना की'.
बता दें कि करूणानिधि के बल्ड प्रेशर में गिरावट के कारण शनिवार की सुबह उन्हें चेन्नई के कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
