कर्नाटक विधान परिषद चुनाव में कांग्रेस के सभी 4 सीटें हारने और बीजेपी गठबंधन की जीत के बाद भाजपा ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार पर तंज कसा. कर्नाटक बीजेपी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "DK, Its Done Bro. MLC चुनावों में NDA ने शिक्षकों और ग्रेजुएट के कोटे की सभी 4 सीटें जीत ली हैं." इस पोस्ट के साथ उन्होंने शिवकुमार की एक फोटो भी लगाई, जिसमें उनके सिर पर गेंदे के फूल रखे हुए हैं.

Continues below advertisement

यह फोटो फरवरी 2023 की है, जब तत्कालीन मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई द्वारा पेश किए गए राज्य बजट के खिलाफ शिवकुमार ने विधान सौधा के अंदर एक अनोखा विरोध प्रदर्शन किया था. बीजेपी ने इस तस्वीर का इस्तेमाल कांग्रेस नेता पर तंज कसने के लिए किया. जेडी (एस) ने कांग्रेस से बेंगलुरु टीचर्स कॉन्स्टिट्यूएंसी (शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र) छीन ली, जबकि बीजेपी ने 'नॉर्थ-ईस्ट टीचर्स', 'साउथ-ईस्ट ग्रेजुएट्स' और 'वेस्ट ग्रेजुएट्स' निर्वाचन क्षेत्रों पर अपना कब्जा बरकरार रखा है.

एपी रंगनाथ ने दी शिकस्तबेंगलुरु में बीजेपी समर्थित जेडी(एस) उम्मीदवार एपी रंगनाथ ने कांग्रेस के मौजूदा एमएलसी पुट्टन्ना को 908 वोटों से हरा दिया. पुट्टन्ना फिर से चुनाव लड़ रहे थे. अधिकारियों के अनुसार 'नॉर्थ-ईस्ट टीचर्स कॉन्स्टिट्यूएंसी' में बीजेपी के मौजूदा एमएलसी नमोशी ने कांग्रेस उम्मीदवार शरणप्पा मत्तूर को हराया. नमोशी की इस निर्वाचन क्षेत्र से यह पांचवीं जीत है बता दें कि इसी क्षेत्र में कलबुर्गी भी आता है, जो कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का इलाका है. 

जेडीएस नेता ने साधा निशानाइन नतीजों से कांग्रेस को झटका लगा है, जिसे अपनी इकलौती सीट बचाने और अन्य निर्वाचन क्षेत्रों में बढ़त हासिल करने की उम्मीद थी. चारों सीटों पर 23 अक्टूबर को मतदान हुआ था, जिसमें बैलेट पेपर का इस्तेमाल किया गया. नतीजों को देखते हुए JD(S) की युवा शाखा के अध्यक्ष निखिल कुमार स्वामी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के 'वोट चोरी' के आरोपों को लेकर निशाना साधा.

जेडीएस नेता ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, "इसमें दोष देने के लिए कोई EVM नहीं है, राज्य की मशीनरी आपके हाथों में है और चुनाव बैलेट पेपर के जरिए कराए गए हैं." उन्होंने सवाल किया कि क्या अब पार्टी अपनी हार के लिए 'पेपर चोरी' को जिम्मेदार ठहराएगी. 

ये भी पढ़ें

कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'