बेंगलुरू: कुमारस्वामी ने आज कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली. राज्यपाल वजुभाई वाला ने बेंगलुरू स्थित विधान सौध परिसर में एक भव्य समारोह में कुमारस्वामी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. वहीं राज्यपाल ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और दलित नेता जी परमेश्वर को उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई. इस मौके पर विपक्ष के कई दिग्गज नेता मौजूद थे. IN DEPTH: एकजुट विपक्ष 13 राज्यों की 349 सीटों पर पड़ सकता है बीजेपी पर भारी
शुक्रवार को कुमारस्वामी सरकार के विश्वासमत जीतने के बाद मंत्रिपरिषद में दूसरे सदस्य शामिल किए जाएंगे. पारंपरिक धोती और सफेद कमीज पहने कुमारस्वामी ने ईश्वर और ‘कन्नड़ नाडू’ के लोगों के नाम पर शपथ ली.
इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, उनकी मां और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, केरल के मुख्यमंत्री पिनारई विजयन और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू मौजूद थे. शपथग्रहण समारोह में दिखा सोनिया और मायावती का वो दोस्ताना अंदाज जो पहले कभी नहीं दिखा
इनके अलावा बिहार विधानसभा में नेता विपक्ष तेजस्वी यादव, बीएसपी प्रमुख मायावती और एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव, एनसीपी नेता शरद पवार, सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी और समाजवादी नेता शरद यादव भी मौजूद थे. शपथग्रहण कुमारस्वामी का लेकिन इन तस्वीरों पर लोगों की टिकी थीं नजरें
बीजेपी ने शपथग्रहण समारोह का बहिष्कार किया और ‘काला दिवस ’ मनाया. इस दौरान नए गठबंधन के खिलाफ राज्यव्यापी प्रदर्शन किए गए जिसे पार्टी ने ‘अपवित्र’बताया है.