एक्सप्लोरर

Hijab Controversy: दुनिया का कोई भी विवाद हो महाराष्ट्र में सुनाई देती है उसकी गूंज, अब मालेगांव में विरोध प्रदर्शन

Hijab Controversy in Malegaon: मालेगांव हमेशा से एक संवेदनशील शहर माना जाता रहा है. इसका सांप्रदायिक दंगों का इतिहास रहा है. यहां दो बार बम धमाके भी हो चुके हैं.

Hijab Controversy in Malegaon: कर्नाटक से शुरू हुए हिजाब विवाद का असर अब महाराष्ट्र के मालेगांव तक पहुंच गया, जहां कल ‘हिजाब डे’ मनाया गया. महाराष्ट्र के बारे में ये कहा जाता है कि दुनिया में कहीं भी कोई बडी घटना हो तो उसकी तीव्र प्रतिक्रिया महाराष्ट्र में देखी जाती है. अबसे तीन दशक पहले ईरान ने लेखक सलमान रशदी की किताब ‘द सेटेनिक वर्सेज’ पर पाबंदी लगायी और आयातुल्लाह खुमैनी ने उनके खिलाफ फतवा जारी किया तो मुंबई में दंगे हुए.

जब असम में दंगे हुए और म्यांमार में रोहिंग्याओं के खिलाफ मुहीम चली तो मुंबई में उसकी प्रतिक्रिया देखने मिली. जब गुजरात में दंगे हुए तो मुंबई में उसका असर हुआ. अब कर्नाटक के हिजाब विवाद की छाया महाराष्ट्र में देखने मिल रही है.

मालेगांव में मनाया गया ‘हिजाब डे’

उत्तर महाराष्ट्र के शहर मालेगांव में गुरूवार को उमड़ी महिलाओं की भीड उस विवाद की एक कड़ी है, जिसकी शुरूआत कर्नाटक से हुई. हिजाब का समर्थन करने के लिए महिला मिलन का नाम देकर इस भीड़ को जमीयत उलेमा हिंद नाम के एक प्रमुख संगठन ने कथित तौर पर जुटाया था. भीड़ को एआईएमआईएम के स्थानीय विधायक मौलाना मुफ्ती इस्माइल ने संबोधित किया.

शुक्रवार को मालेगांव में ‘हिजाब डे’ मनाया गया. हिजाब विवाद को लेकर चल रही इन हलचल को देख पुलिस हरकत में आयी और 4 आयोजकों के खिलाफ बिना इजाजत सभा बुलाने का मामला दर्ज कर लिया. विधायक मुफ्ती सईद को भी नोटिस भेजा गया. मालेगांव हमेशा से एक संवेदनशील शहर माना जाता रहा है. इसका सांप्रदायिक दंगों का इतिहास रहा है. यहां दो बार बम धमाके भी हो चुके हैं, इसलिये पुलिस मालेगांव पर पैनी नजर बनाये हुए है.

तमाम पुलिस थानों को अलर्ट रहने का निर्देश

इस बीच मालेगांव की मेयर ने प्रस्ताव रखा कि शहर के शैक्षणिक केंद्र उर्दू घर का नाम मुस्कान नाम की छात्रा पर किया जाए. मुस्कान वो लड़की है जिसका हिजाब पहनकर हुडदंगियों का सामना करते हुए वीडियो वायरल हुआ था. मालेगांव की हलचल को देखते हुए महाराष्ट्र के गृहमंत्रालय ने राज्य के तमाम पुलिस थानों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है. मालेगांव, बुलढाणा और बीड में जमावबंदी लगा दी गयी है. गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने आदेश दिया है कि हिजाब को लेकर राज्य में किसी भी तरह का आंदोलन न होने दिया जाये.

शिव सेना से महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे ने भी गुरूवार को बयान दिया कि किसी दूसरे राज्य में चल रहे विवाद की वजह से महाराष्ट्र में माहौल नहीं खराब किया जाना चाहिये.

यह भी पढ़ें-

Hijab Controversy: मालेगांव समेत देश के कई शहरों में प्रदर्शन, आज लुधियाना में निकलेगा ‘हिजाब मार्च’

West Bengal Municipal Election: अनोखी मांग! राजनीतिक दलों से प्रदूषण पर ध्यान देने की अपील कर रही जनता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ममता बनर्जी ने किया अपराध, इस रेड का TMC से कोई लेना-देना नहीं', I-PAC मामले में कोलकाता HC में ED की दलील
'ममता बनर्जी ने किया अपराध, रेड का TMC से कोई लेना-देना नहीं', I-PAC मामले में हाई कोर्ट में ED की दलील
संभल के CO रहे अनुज चौधरी पर दर्ज होगा केस, अखिलेश यादव बोले, 'ये पक्षपाती पुलिसकर्मी...'
संभल के CO रहे अनुज चौधरी पर दर्ज होगा केस, अखिलेश यादव बोले, 'अब कोई बचाने नहीं आयेगा'
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के बारे में आप कितना जानते हैं, जानें परिवार में कौन-कौन?
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के बारे में आप कितना जानते हैं, जानें परिवार में कौन-कौन?
IND vs NZ मैच में बांग्लादेशी अंपायर कैसे? टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच कैसे हुआ ये संभव; जानें
IND vs NZ मैच में बांग्लादेशी अंपायर कैसे? टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच कैसे हुआ ये संभव; जानें

वीडियोज

Sansani:The लॉरेन्स बिश्नोई FEAR FILES! | Crime | Delhi News
Delhi : सावधान! कालिंदी कुंज में कुत्तों के हमले से गई नौजवान की जान | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: 2026 में मुस्लिम CM..बंगाल में बड़ा उलटफेर? वरिष्ठ पत्रकार का विश्लेषण | BJP Vs TMC
Bharat ki Baat: RJD में 'दही-चूड़ा' पॉलिटिक्स! Lalu Yadav के एक कदम ने सबको चौंकाया! | Tejpratap
Chitra Tripathi: खामनेई को उठवा लेंगे या घर में घुसकर मारेंगे ट्रंप? | Donald Trump | Khamnei | Iran

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ममता बनर्जी ने किया अपराध, इस रेड का TMC से कोई लेना-देना नहीं', I-PAC मामले में कोलकाता HC में ED की दलील
'ममता बनर्जी ने किया अपराध, रेड का TMC से कोई लेना-देना नहीं', I-PAC मामले में हाई कोर्ट में ED की दलील
संभल के CO रहे अनुज चौधरी पर दर्ज होगा केस, अखिलेश यादव बोले, 'ये पक्षपाती पुलिसकर्मी...'
संभल के CO रहे अनुज चौधरी पर दर्ज होगा केस, अखिलेश यादव बोले, 'अब कोई बचाने नहीं आयेगा'
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के बारे में आप कितना जानते हैं, जानें परिवार में कौन-कौन?
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के बारे में आप कितना जानते हैं, जानें परिवार में कौन-कौन?
IND vs NZ मैच में बांग्लादेशी अंपायर कैसे? टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच कैसे हुआ ये संभव; जानें
IND vs NZ मैच में बांग्लादेशी अंपायर कैसे? टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच कैसे हुआ ये संभव; जानें
लाइव कॉन्सर्ट में इंटिमेसी को लेकर हनी सिंह के बिगड़े बोल, लोग बोले- 'इंसान की फितरत कभी नहीं बदलती'
लाइव कॉन्सर्ट में इंटिमेसी को लेकर हनी सिंह के बिगड़े बोल, लोग बोले- 'इंसान की फितरत कभी नहीं बदलती'
ईरान में तख्तापलट की राह आसान नहीं, क्यों खामेनेई जंग की सूरत में भागने की बजाय शहादत चुनेंगे?
ईरान में तख्तापलट की राह आसान नहीं, क्यों खामेनेई जंग की सूरत में भागने की बजाय शहादत चुनेंगे?
ओ देश मेरे तेरी शान...छोटी बच्चियों ने तुतलाते हुए गाया देशभक्ति वाला गाना, वीडियो देख मुस्कुराया इंटरनेट
ओ देश मेरे तेरी शान...छोटी बच्चियों ने तुतलाते हुए गाया देशभक्ति वाला गाना, वीडियो देख मुस्कुराया इंटरनेट
बिहार की राजनीति में कितना अहम है दही चूरा, इससे कैसे तय होती है सियासत?
बिहार की राजनीति में कितना अहम है दही चूरा, इससे कैसे तय होती है सियासत?
Embed widget