Karnataka Caste Based Exit Poll:कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे कुछ ही घंटों में सबके सामने होंगे. शनिवार (13 मई) को मतगणना होगी. जैसे-जैसे मतगणना की घड़ी पास आती जा रही है, राजनीतिक पार्टियों के नेताओं और कार्यकर्ताओं की बेचैनी भी बढ़ती जा रही है. इसकी एक वजह कर्नाटक को लेकर आए एग्जिट पोल्स के आंकड़े हैं. ज्यादातर एग्जिट पोल्स में कांग्रेस ताकतवर पार्टी बनकर उभरी है. बीजेपी को दूसरे नंबर पर दिखाया गया है. कुछ ने राज्य में त्रिशंकु विधानसभा का अनुमान लगाया है.

बुधवार (10 मई) को मतदान के बाद जारी हुए एबीपी न्यूज-सी-वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक, कांग्रेस को 100-112, बीजेपी को 83-95, जेडीएस को 21-29 और अन्य को 2-6 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया. एबीपी न्यूज ने जातीय फैक्टर भी समझने की कोशिश की है. एबीपी न्यूज के लिए सीवोटर ने जाति आधारित एग्जिट पोल किया है. इससे अनुमान लगता है लिंगायत, वोक्कालिगा, मुस्लिम, ओबीसी, दलित और आदिवासी सबसे ज्यादा किस पार्टी के साथ हैं. आइए जानते हैं कि इस विशेष एग्जिट पोल के आंकड़े-

लिंगायत का वोट किसे?

(सोर्स- सी वोटर)

कांग्रेस-26%बीजेपी-56%जेडीएस-12%अन्य -6%

वोक्कालिगा का वोट किसे?

(सोर्स- सी वोटर)

कांग्रेस-32%बीजेपी-28%जेडीएस-35%अन्य -5%

कर्नाटक में लिंगायत और वोक्कालिगा समुदाय का खासा असर माना जाता है. पूर्व सीएम और बीजेपी के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा लिंगायत समाज से ही आते हैं, वहीं पूर्व सीएम और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी वोक्कालिगा समुदाय से ताल्लुक रखते हैं. जाति आधारित एग्जिट पोल में इसका असर दिख रहा है. आंकड़ों में लिगायतों का सबसे ज्यादा झुकाव बीजेपी (56 फीसदी) और वोक्कालिगा का सबसे ज्यादा भरोसा जेडीएस (35 फीसदी) दिख रहा है.

मुस्लिमों का वोट किसे?

(सोर्स- सी वोटर)

कांग्रेस-75%बीजेपी-8%जेडीएस-11%अन्य -6%

ओबीसी का वोट किसे?

(सोर्स- सी वोटर)

कांग्रेस-35%बीजेपी-45%जेडीएस-14%अन्य -6%

मुस्लिम समाज के मतदाताओं की सहानुभूति कांग्रेस के साथ रही है लेकिन एग्जिट पोल में ओबीसी का बीजेपी के प्रति सबसे ज्यादा झुकाव इस लिहाज से हैरान करने वाला है क्योंकि पूर्व सीएम सिद्धारमैया इस वोट बैंक को अपने पाले में खींचने की विशेष मुहिम चलाते आए हैं. दरअसल, सिद्धारमैया AHINDA समाज (ओबीसी, मुस्लिम और अनुसूचित जाति) के मतदाताओं को साधने की कोशिश करते आए हैं. एग्जिट पोल के आंकड़ों में ओबीसी ने सबसे ज्यादा बीजेपी (45 फीसदी) भरोसा जताया है.  

दलितों का वोट किसे?

(सोर्स- सी वोटर)

कांग्रेस-58%बीजेपी-25%जेडीएस-13%अन्य -4%

आदिवासियों का वोट किसे?

(सोर्स- सी वोटर)

कांग्रेस-46%बीजेपी-35%जेडीएस-13%अन्य -6%

आखिरकार, एबीपी न्यूज-सी-वोटर के जाति आधारित एग्जिट पोल के आंकड़ों से पता चलता है कि लिंगायत समाज ने सबसे ज्यादा बीजेपी (56 फीसदी), वोक्कालिगा ने जेडीएस (35 फीसदी), मुस्लिमों ने कांग्रेस (75 फीसदी), ओबीसी ने बीजेपी (45 फीसदी), दलितों ने कांग्रेस (58 फीसदी) और आदिवासियों ने कांग्रेस (46 फीसदी) पर भरोसा जताया है. 

यह भी पढ़ें- कर्नाटक में रिजल्ट से पहले BJP की बैठक, क्या JDS के कुमारस्वामी से कांग्रेस की हो गई बात? मल्लिकार्जुन खरगे ने खुद दिया ये जवाब