एक्सप्लोरर

जज कैशकांड जांच कमेटी की रिपोर्ट सामने आई, कहा- जस्टिस वर्मा के दुराचरण के पर्याप्त सबूत

8 मई को ही चीफ जस्टिस ने रिपोर्ट को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया. इस बात की चर्चा है कि जस्टिस वर्मा को पद से हटाने के लिए संसद में प्रस्ताव लाया जा सकता है.

जस्टिस यशवंत वर्मा कैश कांड की जांच करने वाली कमेटी की रिपोर्ट सामने आ गई है. 3 जजों की आंतरिक जांच कमेटी ने माना है कि उपलब्ध सबूतों के आधार पर जस्टिस वर्मा का दुराचरण साबित हो रहा है. उन्हें पद से हटाने की प्रक्रिया शुरू की जानी चाहिए.

क्या है मामला?
दिल्ली हाई कोर्ट के जज जस्टिस यशवंत वर्मा के घर पर 14 मार्च को आग लगी थी. आग बुझने के बाद पुलिस और दमकल कर्मियों को वहां बड़ी मात्रा में जला हुआ कैश दिखा. सुप्रीम कोर्ट के तत्कालीन चीफ जस्टिस संजीव खन्ना ने 22 मार्च को मामले की जांच के 3 जजों की जांच कमेटी का गठन बनाई थी. इस कमेटी के अध्यक्ष पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस शील नागू थे. हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस जी एस संधावलिया और कर्नाटक हाई कोर्ट की जज अनु शिवरामन इसकी सदस्य थे.

सरकार को भेजी जा चुकी है रिपोर्ट 
जांच कमेटी ने 4 मई को अपनी रिपोर्ट तत्कालीन चीफ जस्टिस को दे दी थी. अब यह रिपोर्ट सामने आई है. हालांकि, 8 मई को ही चीफ जस्टिस ने रिपोर्ट को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया. इस बात की चर्चा है कि जस्टिस वर्मा को पद से हटाने के लिए संसद में प्रस्ताव लाया जा सकता है.

कमेटी ने क्या कहा है?
अपने 64 पन्नों की रिपोर्ट में कमेटी ने बताया है कि उसने 55 लोगों के बयान लिए. इलेक्ट्रॉनिक सबूतों और दूसरे साक्ष्यों का परीक्षण किया. जस्टिस वर्मा का पूरा आचरण असामान्य रहा है. जिस स्टोर रूम में कैश मिला वह उनके और उनके परिवार के नियंत्रण में था. वह कैश को लेकर कोई सफाई नहीं दे पा रहे हैं. जब आग लगी तो वह शहर में नहीं थे. उनके निजी सहायक राजेन्द्र कार्की ने दमकल कर्मियों से कहा कि वह कैश की बात अपनी रिपोर्ट में न लिखें. 15 मार्च की सुबह स्टोर से सारे नोट हटा दिए गए. इस बारे में जस्टिस वर्मा के निजी स्टाफ और घर मे मौजूद उनकी बेटी की भूमिका की जांच की गई. यह जानकारी मिली है कि राजेन्द्र कार्की और हनुमान प्रसाद शर्मा ने जले हुए नोट वहां से हटवाए.

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुस्लिम देश जॉर्डन में पीएम मोदी की खातिरदारी देखकर चिढ़ा PAK? खुद ड्राइव करके म्यूजियम ले गए क्राउन प्रिंस
मुस्लिम देश जॉर्डन में पीएम मोदी की खातिरदारी देखकर चिढ़ा PAK? खुद ड्राइव करके म्यूजियम ले गए क्राउन प्रिंस
UP विधानसभा चुनाव: कांग्रेस और सपा के बीच कैसे होगा सीट का बंटवारा? अखिलेश यादव ने कर दिया फाइनल
UP विधानसभा चुनाव: कांग्रेस और सपा के बीच कैसे होगा सीट का बंटवारा? अखिलेश यादव ने कर दिया फाइनल
कौन हैं Kartik Sharma, जिन्हें IPL ऑक्शन में चेन्नई ने 14.20 करोड़ में खरीदा? बना दिया सबसे महंगा अनकैप्ड प्लेयर
कौन हैं कार्तिक शर्मा, जिन्हें IPL ऑक्शन में चेन्नई ने 14.20 करोड़ में खरीदा? बना दिया सबसे महंगा अनकैप्ड प्लेयर
नीतीश कुमार ने हटाया मुस्लिम महिला डॉक्टर का हिजाब तो पाकिस्तान का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
नीतीश कुमार ने हटाया मुस्लिम महिला डॉक्टर का हिजाब तो पाकिस्तान का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?

वीडियोज

India में Crypto Invest: छोटे शहरों और युवा पीढ़ी का बढ़ता रुझान| Paisa Live
Omkar Kapoor Interview : Struggle, Breakthrough और बॉलीवुड की सच्चाई | 'Masoom' से 'Pyaar Ka Punchnama' तक का सफर
India Trade Shock , November में Trade Deficit 61% गिरा | Exports Boom | Paisa Live
Defence Production Record High कौनसा Stock देगा सबसे ज़्यादा Return? | Paisa Live
Parliament Winter Session: नए बिल पर ये क्या बोल गई Priyanka Gandhi... | Viksit Bharat

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुस्लिम देश जॉर्डन में पीएम मोदी की खातिरदारी देखकर चिढ़ा PAK? खुद ड्राइव करके म्यूजियम ले गए क्राउन प्रिंस
मुस्लिम देश जॉर्डन में पीएम मोदी की खातिरदारी देखकर चिढ़ा PAK? खुद ड्राइव करके म्यूजियम ले गए क्राउन प्रिंस
UP विधानसभा चुनाव: कांग्रेस और सपा के बीच कैसे होगा सीट का बंटवारा? अखिलेश यादव ने कर दिया फाइनल
UP विधानसभा चुनाव: कांग्रेस और सपा के बीच कैसे होगा सीट का बंटवारा? अखिलेश यादव ने कर दिया फाइनल
कौन हैं Kartik Sharma, जिन्हें IPL ऑक्शन में चेन्नई ने 14.20 करोड़ में खरीदा? बना दिया सबसे महंगा अनकैप्ड प्लेयर
कौन हैं कार्तिक शर्मा, जिन्हें IPL ऑक्शन में चेन्नई ने 14.20 करोड़ में खरीदा? बना दिया सबसे महंगा अनकैप्ड प्लेयर
नीतीश कुमार ने हटाया मुस्लिम महिला डॉक्टर का हिजाब तो पाकिस्तान का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
नीतीश कुमार ने हटाया मुस्लिम महिला डॉक्टर का हिजाब तो पाकिस्तान का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
हिंदू और मुस्लिम नहीं तो आखिर किस धर्म को मानते हैं 'धुरंधर' के रहमान डकैत? जानकर लगेगा झटका
हिंदू और मुस्लिम नहीं तो आखिर किस धर्म को मानते हैं 'धुरंधर' के रहमान डकैत?
बॉम्बे हाई कोर्ट में निकली कई पदों पर वैकेंसी, जानें कौन और कैसे कर सकते हैं अप्लाई?
बॉम्बे हाई कोर्ट में निकली कई पदों पर वैकेंसी, जानें कौन और कैसे कर सकते हैं अप्लाई?
IPL 2026 Mini Auction: IPLऑक्शन में कैसे तय होता है किसी खिलाड़ी का बेस प्राइज, क्या हैं इसके नियम?
IPL ऑक्शन में कैसे तय होता है किसी खिलाड़ी का बेस प्राइज, क्या हैं इसके नियम?
धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीन क्यों है जरूरी? जानें इसके फायदे और सही इस्तेमाल
धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीन क्यों है जरूरी? जानें इसके फायदे और सही इस्तेमाल
Embed widget