उत्तर प्रदेश के बरेली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा लोकतंत्र बचाओ, लोकतंत्र हटाओ पदयात्रा में शामिल हुए. जहां उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा है. उन्होंने खास कर वोट चोरी को लेकर मुद्दा बनाने पर कांग्रेस पर हमला किया है. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा गुरूग्राम का उदाहरण देते हुए कहा कि BLO ने घर घर जाकर वोट बनाया है, जो वोट कटे वो घर मे नदारत पाये गए.

Continues below advertisement

जेपी नड्डा ने कहा कि गुरूग्राम मे रातों-रात घरों मे काम करने वाले महिला गायब हो गई. ये सब मुर्शिदाबाद से कार्ड बनाकर आए थे, जब जांच हुई तो वो सब भाग गए. वे लोग डुपलीकेट वोट दे रहे थे. इस वजह से उनके नाम काटे गए. SIR के दौरान जो लोग मर चुके थे उनके नाम काटे गए हैं.

मधुमक्खी के छते मे हाथ डाल दिया- जेपी नड्डा

राहुल गांधी पर जेपी नड्डा ने कहा कि राहुल गांधी ने SIR बोलकर मधुमक्खी के छते में हाथ डाल दिया है. ये घुसपैठिये देश को नहीं चलायेंगे. ये लोग प्रधानमंत्री मोदी के पिता को अपशब्द बोल देते हैं. ऐसे लोगों को जनता ने नकार दिया है. इस बार भी यूपी की जनता इन्हें नकार देगी. कांग्रेस को जनता बरगलाने की आदत है. ऐसे लोगों को चुनाव में हराना है.

जेपी नड्डा बंगाल को लेकर क्या कहें?

जेपी नड्डा ने कहा कि बंगाल में बार्डर से लगे 9 जिले हैं. जहां वोट 70 फीसदी से बढकर 100 फीसदी हो गए. दिनाजपुर मे 100 फीसदी से ज्यादा वोट बढें और और ममता  बनर्जी कहती है कि वोट चोरी हो गया. उन्होंने आरोप लगाते हुए तंज कसा कि जो आधार कार्ड दिल्ली मे नहीं बनता है वो मालदा और मर्शिदाबाद मे बनता है. कांग्रेस पार्टी ज्ञानेश कुमार पर सवाल खडें करते है, सौ-सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली. मैं सपा और कांग्रेस से कहता हूं कि वोट चोरी-वोट चोरी मत करों जनता के बीच जाओ

कांग्रेस पर निशाना साधा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ये पार्टी यूपी गुजरात सहित कई जिलों मे 35 साल से सरकार मे नहीं आए हैं. दिल्ली मे 12 साल से सरकार मे नहीं आए है. इंडिया गठबंधन के 4 लोग बेल पर है, जिनपर करप्शन के चार्जस है. इसमें  अखिलेश यादव सहित कई नेता शामिल है. ममता बनर्जी अपनी ही विधानसभा सीट हार गई.महबूबा मुफ्ती खुद अपनी सीट हार गई. इन लोगों को जनता ने नकार दिया. ये लोग बेल पर घूम रहे हैं.