जम्मू: जम्मू कश्मीर में आतंकियों का सफाया जारी है. शोपियां इलाके में मुठभेड़ में सेना के जवानों ने दो आतंकवादी मार गिराए हैं. आतंकियों ने सेना की गाड़ी पर हमला बोला था, जिसके बाद सेना ने मोर्चा संभालते हुए दो आतंकियों को मार गिराया. गौरतलब है कि इस साल अब तक घाटी में 103 आतंकवादी मारे जा चुके हैं. मारे गए दोनों आतंकियों के शव बरामद  शोपियां के चित्रगाम इलाके में आतंकियों ने सेना की गाड़ी पर हमला कर दिया था. जिसके बाद जवानों ने जवाबी फायरिंग की और दो आतंकियों को ढेर कर दिया. फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. मारे गए दोनों आतंकियों के शव बरामद कर लिए गए हैं. 2019 में अबतक करीब 103 आतंकी ढेर गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में साल 2019 में अबतक करीब 103 आतंकियों को ढेर किया गया है. वहीं सेना के 62 जवान शहीद हुए हैं. साल 2018 में घाटी में 257 आतंकी मारे गए थे. 2018 में 91 जवान शहीद हुए थे. सुरक्षा बलों का निशाना बने इन 103 आंतकवादियों में 23 विदेशी आतंकवादी भी शामिल हैं. हालांकिअच्छी-खासी संख्या में नए आतंकवादियों की भर्ती सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता का सबब बना है.अधिकारियों ने बताया कि इस साल 2019 में 31 मई तक 103 आतंकी मारे गए, जिनमें 23 विदेशी और 78 स्थानीय आतंकी शामिल हैं. मारे गए आतंकवादियों में सबसे ज्यादा संख्या शोपियां से है, जहां 16 स्थानीय आतंकियों समेत 25 आतंकवादी मारे गए. पुलवामा में 15अवंतीपुरा में 14 और कुलगाम में 12 आतंकी मारे गए. इस साल जिन आतंकियों का घाटी से खात्मा हुआ हैउनमें अलकायदा से जुड़े आतंकी गुट अंसार गजवात-उल-हिंद का प्रमुख जाकिर मूसा जैसे टॉप कमांडर शामिल हैं. हालांकि दक्षिण कश्मीर के इन अति संवेदनशील क्षेत्रों से युवाओं के विभिन्न आतंकी समूहों में शामिल होने का सिलसिला भी जारी है. अधिकारियों ने बताया कि मार्च महीने से 50 युवक अनेक आतंकी संगठनों में शामिल हो चुके हैं.यह भी पढ़ें-दिल्ली-यूपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में भीषण गर्मी से हाहाकार, 30 से ज्यादा लोगों की मौतपहाड़ों पर बारिश से आफत: उत्तराखंड के चमोली और अल्मोड़ा में बादल फटने से 2 लापता, एक की मौतआज सियाचिन जाएंगे राजनाथ सिंह, रक्षामंत्री बनने के बाद पहले सैन्य ठिकाने की यात्रापीएम मोदी ने पत्र लिखकर वीरू देवगन के निधन पर जताया दुख, बेटे अजय ने कहा- शुक्रिया