एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir News: सेना ले रही थी तलाशी, तभी देखकर भागने लगा संदिग्ध शख्स पकड़ में आया, उगले कई राज

Jammu Kashmir: सेना और पुलिस के जवानों को शख्स की हरकतों पर संदेह हुआ और उन्होंने उसे रुकने का इशारा किया. इस पर वह तेजी से भागने लगा.

Jaish e Mohammed Suspect: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने उत्तरी कश्मीर के हंदवाड़ा में जैश-ए-मोहम्मद संगठन के एक आतंकवादी सहयोगी को पकड़ने का दावा किया है. पकड़े गए आतंकवादी की पहचान उत्तरी कश्मीर के अमरगढ़ इलाके के निवासी खुर्शीद अहमद भट के रूप में हुई है.

पुलिस ने कहा कि हंदवाड़ा पुलिस और सेना के एक संयुक्त दल ने गनई मोहल्ला पजलपोरा मागम में रूटिंग चेकिंग के दौरान एक शख्स को रोका. उस शख्स ने जवानों को तलाशी लेते देख भागने का प्रयास किया, लेकिन सतर्क संयुक्त दल द्वारा उसे पकड़ लिया गया. हिरासत में लिए गए शख्स की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक हथगोला और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई.

जवानों ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया

सेना और पुलिस के जवानों को शख्स की हरकतों पर संदेह हुआ और उन्होंने उसे रुकने का इशारा किया. इस पर वह तेजी से भागा, लेकिन जवानों ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया. मौके पर ही उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास एक ग्रेनेड और अन्य आपत्तिजनक सामान मिला.

जैश-ए-मोहम्मद के लिए कर रहा था काम

पुलिस के प्रवक्ता ने आगे कहा कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि वह प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के लिए एक आतंकवादी सहयोगी के रूप में काम कर रहा था. पुलिस ने कहा कि पुलिस स्टेशन हंदवाड़ा में कानून की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी संख्या 95/2023 दर्ज की गई है और आगे की जांच शुरू की गई है.

संदिग्ध से पूछताछ जारी

बयान में बताया गया है कि संदिग्ध शख्स को हंदवाड़ा पुलिस स्टेशन ले जाया गया. पुलिस खुर्शीद अहमद भट से पूछताछ कर रही है. खुर्शीद ने पूछताछ में बताया कि वह पजलपोरा चौक पर ग्रेनेड हमला करने वाला था. पुलिस अब खुर्शीद से मिले सुराग के आधार पर उसके अन्य साथियों को पकड़ने के लिए अभियान चला रही है.

ये भी पढ़ें: Ansari Brothers Case: माफिया अंसारी ब्रदर्स पर योगी सरकार ने यूं कसा शिकंजा, गैंगस्टर एक्ट में पहुंचे सलाखों के पीछे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कल्याणकारी समाज का निर्माण सरकार की जिम्मेदारी...', मुख्य आर्थिक सलाहकार ने ये क्यों कहा है?
'कल्याणकारी समाज का निर्माण सरकार की जिम्मेदारी...', मुख्य आर्थिक सलाहकार ने ये क्यों कहा है?
TMC के 20 बागी सांसद नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी में करेंगे विलय, NDA गठबंधन को देंगे समर्थन
TMC के 20 बागी सांसद नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी में करेंगे विलय, NDA गठबंधन को देंगे समर्थन
Delhi Student Protest: ओल्ड राजेंद्र नगर में छात्र शक्ति का प्रदर्शन, पेपर लीक और भर्ती में देरी के खिलाफ 15 जून को होगी सभा
ओल्ड राजेंद्र नगर में छात्र शक्ति का प्रदर्शन, पेपर लीक और भर्ती में देरी के खिलाफ 15 जून को होगी सभा
IMD Weather Update: अगले 7 दिनों तक मौसम का कहर! बिहार, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट
अगले 7 दिनों तक मौसम का कहर! बिहार, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

वीडियोज

Sansani: सपना का फैमिली संग्राम !| Crime News | Sapna Chaudhary
US-Iran Deal | Seedha Sawal: US की गुंडागर्दी...भारत की चुप्पी पर छिड़ी तगड़ी बहस! | Donald Trump
Bengal TMC Crisis | Mamata Banerjee: TMC के 20 बाग़ियों का NDA मिलन! | Sudip | Sayoni Ghosh
Morena Rail Accident: दूसरे ट्रैक पर खड़े यात्रियों को ट्रेन ने कुचला, वीडियो सामने आया | Accident
PoK Violence: जन्नत क्यों हुई लहूलुहान,जवाब दो पाकिस्तान! | POK Protest | Pakistan | Asim Munir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप-पुतिन की 55 मिनट की फोनकॉल क्या रुकने वाला है रूस-यूक्रेन युद्ध, जानें क्या-क्या हुआ डिस्कस?
ट्रंप-पुतिन की 55 मिनट की फोनकॉल क्या रुकने वाला है रूस-यूक्रेन युद्ध, जानें क्या-क्या हुआ डिस्कस?
इमरान मसूद और असदुद्दीन ओवैसी पर सपा के पूर्व मंत्री का बड़ा दावा, कहा- 'दोनों गृह मंत्री के...'
इमरान मसूद और असदुद्दीन ओवैसी पर सपा के पूर्व मंत्री का बड़ा दावा, कहा- 'दोनों गृह मंत्री के...'
Cricket Record: 7 रन देकर लिए 8 विकेट, ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड जो आजतक नहीं टूटा, जानिए किसने किया ये कमाल
Cricket Record: 7 रन देकर लिए 8 विकेट, ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड जो आजतक नहीं टूटा, जानिए किसने किया ये कमाल
Sunday BO: 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला 1 पर 1 फ्री टिकट का फायदा, 'पेद्दी' का बजा डंका, जानें संडे कलेक्शन
'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला 1 पर 1 फ्री टिकट का फायदा, 'पेद्दी' का बजा डंका, जानें संडे कलेक्शन
Delhi Weather: दिल्ली में आज बारिश का अलर्ट, अगले 7 दिनों में तेजी से बढ़ेगा तापमान, बढ़ेगी उमस और गर्मी
दिल्ली में आज बारिश का अलर्ट, अगले 7 दिनों में तेजी से बढ़ेगा तापमान, बढ़ेगी उमस और गर्मी
सिर्फ भारतीय जहाजों को निशाना..ईरान से वीडियो जारी कर जिंदगी की गुहार लगाते नजर आए क्रू मेंबर्स
सिर्फ भारतीय जहाजों को निशाना.., ईरान से Video जारी कर जिंदगी की गुहार लगाते नजर आए क्रू मेंबर्स
चलती कार पर अर्धनग्न होकर स्टंट! युवकों की खतरनाक हरकतें VIDEO में कैद, फूटा लोगों का गुस्सा
चलती कार पर अर्धनग्न होकर स्टंट! युवकों की खतरनाक हरकतें VIDEO में कैद, फूटा लोगों का गुस्सा
Chrome की यह सेटिंग ON करते ही रॉकेट हो जाएगी इंटरनेट स्पीड! ज्यादातर लोग नहीं जानते ये ट्रिक
Chrome की यह सेटिंग ON करते ही रॉकेट हो जाएगी इंटरनेट स्पीड! ज्यादातर लोग नहीं जानते ये ट्रिक
Embed widget