एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर: पत्थरबाजों को नहीं मिलेगा पासपोर्ट-सरकारी नौकरी, पुलिस ने NOC ना देने का फैसला किया

जम्मू कश्मीर पुलिस के इस फैसले का बीजेपी ने स्वागत किया है. बीजेपी के स्थानीय अध्यक्ष ने कहा कि पत्थरबाजों को सुरक्षा मंजूरी न देना केंद्रशासित प्रदेश के प्रशासन का स्वागतयोग्य कदम है.

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में अब पत्थरबाजों को पासपोर्ट और सरकारी नौकरी नहीं मिल सकेगी. पुलिस की सीआईडी इकाई ने पत्थरबाजी या खतरनाक गतिविधियों में शामिल उन सभी लोगों को पासपोर्ट और सरकारी नौकरी के लिए जरूरी सुरक्षा अनापत्ति पत्र नहीं देने का आदेश दिया है. 

कश्मीर में सीआईडी की विशेष शाखा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने शनिवार को जारी आदेश जारी किया. इसमें कहा है कि पासपोर्ट और सरकारी नौकरी अथवा अन्य सरकारी योजनाओं हेतु सत्यापन के दौरान व्यक्ति की कानून-व्यवस्था उल्लघंन, पत्थरबाजी के मामलों और राज्य में सुरक्षा बलों के खिलाफ अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता की विशेष तौर पर जांच हो. 

आदेश में कहा गया, ‘‘ऐसे मामलों का मिलान स्थानीय थाने में मौजूद रिकॉर्ड से किया जाना चाहिए.’’वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस तरह के सत्यापन के दौरान पुलिस, सुरक्षाबलों और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के पास मौजूद डिजिटल सबूतों जैसे सीसीटीवी फुटेज, फोटोग्राफ, वीडियो और ऑडियो क्लिप को भी संज्ञान में लिया जाना चाहिए. कश्मीर सीआईडी की विशेष शाखा के एसएसपी ने कहा, ‘‘अगर कोई व्यक्ति ऐसे मामलों में संलिप्त पाया जाता है तो उसको सुरक्षा मंजूरी देने से इनकार किया जाना चाहिए.’’

फैसले का बीजेपी ने स्वागत किया, एलजी की तारीफ की
जम्मू कश्मीर पुलिस के इस फैसले का बीजेपी ने स्वागत किया है. भारतीय जनता पार्टी की जम्मू कश्मीर इकाई के अध्यक्ष रविंदर रैना ने रविवार को कहा कि पासपोर्ट एवं सरकारी सेवाओं के लिए सुरक्षा मंजूरी न देना केंद्रशासित प्रदेश के प्रशासन का स्वागतयोग्य कदम है.

रैना ने कहा कि यह एक बड़ा कदम है तथा यह देश के खिलाफ षड्यंत्र करने वालों और फिर जिम्मेदारी से बचने के लिए विदेश भाग जाने वालों के लिए एक बड़ा झटका है. रैना ने कहा कि जम्मू कश्मीर में कुछ ‘‘राष्ट्र विरोधी ताकतें’’ हैं जो आतंकवाद और पाकिस्तान के समर्थक हैं.

रैना ने कहा, ‘‘वे देश से भागने के लिए पासपोर्ट का इस्तेमाल करते हैं और सरकारी नौकरियां तथा विकास परियोजनाओं के ठेके प्राप्त करने में भी कामयाब हो जाते हैं. नए आदेश के अनुसार, उनको सुरक्षा मंजूरी नहीं मिलेगी जो एक अच्छा कदम है तथा यह ऐसे तत्वों के लिए एक बड़ा झटका साबित होगा.’’ उन्होंने कहा कि आतंकवाद रोधी अभियानों में तेजी आने के साथ ही इस तरह का ‘‘बड़ा फैसला’’ करने के लिए जम्मू कश्मीर का गृह विभाग, पुलिस और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा प्रशंसा के पात्र हैं.

ये भी पढ़ें-
मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड में आज भी भारी बारिश की संभावना, जानिए देशभर के मौसम का हाल

जुलाई महीने में देशभर में सामान्य से 7 फीसदी कम हुई बारिश, मौसम विभाग ने दी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुर्शिदाबाद से ओवैसी का बड़ा हमला: ममता के BJP कनेक्शन पर खोला पुराना पन्ना
मुर्शिदाबाद से ओवैसी का बड़ा हमला: ममता के BJP कनेक्शन पर खोला पुराना पन्ना
'Thank You भारत, मुश्किल समय में निभाया साथ', इस्लामबाद वार्ता फेल होने के बाद बोला ईरान, जानें पाकिस्तान को लेकर क्या कहा
'Thank You भारत, मुश्किल समय में निभाया साथ', इस्लामबाद वार्ता फेल होने के बाद बोला ईरान, जानें PAK को लेकर क्या कहा
'वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर के रीति-रिवाजों में नहीं होगा कोई बदलाव', सुप्रीम कोर्ट ने कहा
'वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर के रीति-रिवाजों में नहीं होगा कोई बदलाव', सुप्रीम कोर्ट ने कहा
बंगाल में SIR अलग क्यों? जस्टिस बागची ने EC से पूछे तीखे सवाल- जीत का मार्जिन 2 प्रतिशत, 15 प्रतिशत का वोट ही नहीं तो...
बंगाल में SIR अलग क्यों? जस्टिस बागची ने EC से पूछे तीखे सवाल- जीत का मार्जिन 2 प्रतिशत, 15 प्रतिशत का वोट ही नहीं तो...

वीडियोज

Saharanpur में बड़ा हादसा, 5 गाड़ियों की टक्कर, कई घायल | ABP NEWS
US Iran Peace Talk Update: फिर बम बरसेंगे या बातचीत का नया रास्ता खुलेगा? | Iarael | Ceasefire |News
Sandeep Chaudhary : शांतिवार्ता फेल...Trump करने लगे जंग की तयारी? |US Iran Peace Talks | Pak
US Iran Peace Talk Update: बातचीत के बीच क्यों भागे JD Vance? बड़ा खुलासा! | Iarael | Ceasefire | US
Janhit: 21 घंटे की वार्ता फेल, क्या अब बारूद बोलेगा?| Iran US Peace Talk | Islamabad | Hormuz

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran War: होर्मुज की लड़ाई ईरान से चीन पर आई, क्या बीजिंग से युद्ध लड़ेगा अमेरिका, आखिर क्या चाहते हैं डोनाल्ड ट्रंप?
होर्मुज की लड़ाई ईरान से चीन पर आई, क्या बीजिंग से युद्ध लड़ेगा अमेरिका, आखिर क्या चाहते हैं ट्रंप?
नीतीश कुमार के इस्तीफे से पहले भावुक हुए जीतन राम मांझी, कहा- 'आपके इस ख्वाब ने…'
नीतीश कुमार के इस्तीफे से पहले भावुक हुए जीतन राम मांझी, कहा- 'आपके इस ख्वाब ने…'
बंगाल में SIR अलग क्यों? जस्टिस बागची ने EC से पूछे तीखे सवाल- जीत का मार्जिन 2 प्रतिशत, 15 प्रतिशत का वोट ही नहीं तो...
बंगाल में SIR अलग क्यों? जस्टिस बागची ने EC से पूछे तीखे सवाल- जीत का मार्जिन 2 प्रतिशत, 15 प्रतिशत का वोट ही नहीं तो...
Bhooth Bangla Box Office: 'भूत बंगला' से अक्षय-प्रियदर्शन रच सकते हैं इतिहास? 16 साल बाद जोड़ी को मिल सकती है सबसे बड़ी ओपनिंग!
'भूत बंगला' से अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी रचेगी इतिहास? 16 साल बाद मिलेगी सबसे बड़ी ओपनिंग!
IPL 2026 : मुंबई इंडियंस को हराकर आरसीबी ने पॉइंट टेबल में कहां पहुंची, जानिए कौन टॉप पर
IPL 2026 : मुंबई इंडियंस को हराकर आरसीबी ने पॉइंट टेबल में कहां पहुंची, जानिए कौन टॉप पर
Board Results 2026 Live: यूपी बोर्ड, सीबीएसई 10वीं और एमपी बोर्ड के नतीजे किस दिन आएंगे, यहां जानें पूरी जानकारी
यूपी बोर्ड, सीबीएसई 10वीं और एमपी बोर्ड के नतीजे किस दिन आएंगे, यहां जानें पूरी जानकारी
US Iran War: ईरान ने भारत-रूस और चीन की तारीफों के बांधे पुल, यूएस-इजरायल पर लगाया युद्ध भड़काने का आरोप
ईरान ने भारत-रूस और चीन की तारीफों के बांधे पुल, US-इजरायल पर लगाया युद्ध भड़काने का आरोप
Noida Protest Live: नोएडा में प्रदर्शन और हिंसा के बीच सड़क पर उतरा प्रशासन, कमिश्नर और डीएम ने लिया हालात का जायजा
नोएडा में प्रदर्शन और हिंसा के बीच सड़क पर उतरा प्रशासन, कमिश्नर और डीएम ने लिया हालात का जायजा
Embed widget