किश्तवाड़: जम्मू कश्मीर में किश्तवाड़ के स्वास्थ्य केन्द्र में एक आतंकवादी ने मंगलवार को गोलियां चला कर आरएसएस के एक नेता और उनके निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) की हत्या कर दी. प्रशासन ने क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुये कर्फ्यू लगा दिया और कानून व्यवस्था में मदद के लिए सेना को बुला लिया. क्षेत्र में इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं.

RSS नेता की आवाजाही पर नजर बनाए हुए थे आतंकी

बता दें कि कल यानी मंगलवार दोपहर साढ़े बारह बजे एक आतंकी स्वास्थ्य केन्द्र में घुस आया और आरएसएस नेता चंद्रकांत शर्मा पर गोलीबारी शुरू कर दी. शर्मा और उनके पीएसओ राजिंदर किश्तवाड़ के स्वास्थ्य केन्द्र में आये हुये थे. आतंकी उनकी आवाजाही पर नजर बनाए हुए थे. इस गोलीबारी में पीएसओ की मौत हो गई और नेता घायल हो गए.

शर्मा को इलाज के लिए हवाई विमान से जम्मू ले आया गया लेकिन उनकी अस्पताल में मौत हो गई. जम्मू क्षेत्र के किश्तवाड़ और भद्रवाह में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सेना को बुला लिया गया, साथ ही इन इलाकों में कर्फ्यू लगाकर इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है.  जम्मू क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक मनीष सिंह ने बताया कि ऐहतियाती कदम के तौर पर कर्फ्यू लगाया गया है.

इससे पहले भी किश्तवाड़ में आतंकियों ने की थी बीजेपी नेता की हत्या

हमले के बाद आतंकी राजिंदर का हथियार लेकर वहां से भाग गया. हमले के बाद किश्तवाड़ में सरकार और पुलिस के खिलाफ प्रदर्शनों का सिलसिला शुरू हो गया. इससे पहले एक नवम्बर में बीजेपी की राज्य इकाई के सचिव अनिल परिहार और उनके भाई अजित की किश्तवाड़ में आतंकवादियों ने दुकान से लौटते समय हत्या कर दी थी.

यह भी पढ़ें

आज अमेठी से नामांकन भरेंगे राहुल गांधी, मां सोनिया और बहन प्रियंका के साथ रोड शो भी करेंगे

दंतेवाड़ा हमले में बड़ा खुलासा, सुरक्षा वापस भेजने के बाद प्रचार पर निकले थे विधायक मंडावी

ना अली, ना बजरंगबली के नाम पर, लोकसभा चुनाव जीतेंगे विकास के दम पर-मनोज सिन्हा

लोकसभा चुनाव: पंजाब में गठबंधन के मुद्दे पर कांग्रेस से नहीं बनी बात, AAP ने तय किए उम्मीदवार