श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच बुधवार को एक संक्षिप्त मुठभेड़ में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का एक स्वयंभू जिला कमांडर मारा गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि पुलवामा जिले के चकोरा इलाके में सेना और पुलिस के एक संयुक्त गश्ती दल पर आतंकवादियों की गोलीबारी के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई.
प्रवक्ता ने बताया, ''इसके बाद, मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया. मारे गये आतंकवादी की पहचान एक स्थानीय निवासी इरफान अहमद शेख के रूप में की गई है.'' प्रवक्ता ने बताया कि शेख एलईटी से संबद्ध था और पुलवामा में संगठन के जिला कमांडर के रूप में जाना जाता था. आतंकी अपराधों में उसकी सहभागिता के कारण पुलिस को उसकी तलाश थी.
रॉबर्ट वाड्रा से ED की पूछताछ पर बोलीं ममता बनर्जी- हम चुनाव आयोग से शिकायत करेंगे
प्रवक्ता ने बताया कि इरफान शेख का एक लंबा आपराधिक इतिहास था जिसमें उसके खिलाफ कई आतंकी मामले दर्ज थे. ग्रेनेड हमलों सहित इलाके में सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर कई आतंकी हमलों और साजिश में वह संलिप्त था.
यह भी देखें
