आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और YSRCP प्रमुख वाईएस जगन मोहन रेड्डी की बहन वाईएस शर्मिला की बेटी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. अंजलि रेड्डी की शादी 25 नवंबर को रघुराम रेड्डी से होने वाली है. शादी के कार्ड भी बांटना शुरू हो गए हैं. शर्मिला चाहती हैं कि उनकी बेटी की शादी बेंगलुरु के येलाहांका में स्थित फैमिली पैलेस में हो लेकर जगन मोहन रेड्डी ने इससे मना कर दिया है.
जगन मोहन रेड्डी ने शादी के लिए इस जगह को चुनने के फैसले पर आपत्ति जताई है. विवाद के तूल पकड़ने पर 24 अक्टूबर को उनके कार्यालय ने मीडिया के लिए एक पत्र जारी किया.
बहन को लिखा था लेटरबताया जा रहा है कि ये लेटर जगन मोहन रेड्डी ने 9 अक्टूबर को शर्मिला को लिखा था, जिसमें उन्होंने अपनी आपत्तियां दर्ज की थीं. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक जगन रेड्डी ने पैलेस में एक ग्रैंड शादी के आयोजन से जुड़ी गंभीर सुरक्षा चिंताओं का जिक्र किया है क्योंकि वो वहां रहते हैं.
लेटर में क्या लिखालेटर में जगन रेड्डी अपनी बहन को डियर शर्मी कहकर संबोधित करते हुए लिखा, "पिछले सात सालों में जो कुछ भी हुआ है उसके बावजूद मैं दिल से चाहता हूं कि अंजलि को जीवन भर खुशियां और प्यार मिले." लेटर में आगे कहा गया है, "मुझे पता चला है कि मेरी चिंताओं को नजरअंदाज करते हुए, आप शादी का आयोजन मेरे बेंगलुरु वाले घर पर करना चाहती हैं. जिस जगह पर मैं रहता हूं वहां शादी कराने से सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा होंगी और इस बारे में मैंने पहले भी कई लोगों के जरिए आपको बता दिया था."
जगन आगे कहते हैं कि शादी में बहुत सारे लोग आते हैं- जैसे सर्विस प्रोवाइडर, कैटरिंग स्टाफ, सजावट करने वाली टीमें, इवेंट मैनेजमेंट के लोग, वीडियोग्राफर, फोटोग्राफर और मेहमान." उन्होंने लिखा है, "इतने सारे लोगों का आना-जाना होगा, जिनमें से ज्यादातर को हम जानते भी नहीं हैं. साथ ही, इस जगह और आसपास के इलाकों के वीडियो और तस्वीरें भी बाहर जाएंगी, जिससे सुरक्षा को लेकर गंभीर खतरा पैदा हो सकता है."
जगन ने आगे लिखा, "यह फैसला लेना आसान नहीं था, क्योंकि उन्होंने अंजलि को बचपन से बड़ा होते देखा है और वो हमेशा उसके लिए सबसे अच्छा ही चाहते हैं." उन्होंने आगे कहा कि "सुरक्षा और प्राइवेसी से जुड़े खतरों को अनदेखा नहीं किया जा सकता. अगर बात मेरी अपनी बेटियों - हर्षा या वर्षा की भी होती तो भी मैं यही करता.
हैदराबाद में शादी करने की सलाह दी
जगन ने बताया कि उन्हें अपनी बहन के इस फैसले से बहुत दुख हुआ है. उन्होंने अपनी बहन से इस पर फिर से विचार करने की अपील की है. उन्होंने शर्मिला को हैदराबाद के लोटस पॉन्ड स्थित अपनी प्रॉपर्टी देने का प्रस्ताव भी दिया है, अगर वह “राजा की शादी की तरह किसी कन्वेंशन सेंटर या डेस्टिनेशन वेडिंग वेन्यू का इस्तेमाल नहीं करना चाहती हैं.'' राजा शर्मिला के बेटे हैं और उनकी शादी साल 2024 में जोधपुर में हुई थी.
बता दें सूत्रों के अनुसार यह प्रॉपर्टी लगभग 20 एकड़ में फैली हुई है और इसमें जगन रेड्डी और शर्मिला के लिए अलग-अलग रिहायशी बंगले हैं. ये दोनों भाई-बहन अक्सर यहां आते-जाते रहते हैं.
ये भी पढ़ें: राहुल गांधी ने त्रिपुंड के साथ सुबह-सुबह लिखा 'सत्यम् शिवम् सुन्दरम्', क्या हैं मायने?
