नई दिल्ली: शुक्रवार रात भारतीय रेलवे की irctc.co.in वेबसाइट दो घंटे के लिए बाधित रहेगी. इस दौरान आप न रेलवे टिकट बुक कर पाएंगे और न ही इस दौरान आप कोई टिकट कैंसिल करवा सकते हैं. दरअसल रेलवे रेगुलर मेंटेनेंस की प्रक्रिया के तहत अपना सिस्टम रात में डेढ घंटे के लिए बंद करेगी. इस दौरान irctc.co.in की सभी सेवाएं बाधित रहेंगी. इस समय रेलवे की पूछताछ सेवा 139 भी काम नहीं करेगी.

रेलवे ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा, "पैसेंजर रिसर्वेशन सिस्टम 9 नवंबर 2018 को 11: 45 से 10 नवंबर 2018 को 1:40 क बंद रहेगी. रेलवे ने इस बात की भी जानकारी दी है कि रिजर्वेशन, इंटरनेट बुकिंग और पूछताछ सेवा 139 भी इस समय उपलब्ध नहीं होगी.'' बता दें कि आईआरसीटीसी की नई वेबसाइट इसा साल मई में लाइव हुई थी. नई वेबसाइट में वेटिंग टिकट के कन्फर्म होने की संभावना समेत कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं.