पुलिस मुख्यालय में तैनात आईपीएस हिमांशु कुमार ने ट्विट किया था लखनऊ में पुलिस मुख्यालय में तैनात आईपीएस अधिकारी हिमांशु कुमार ने ट्विट करके लिखा था कि योगी सरकार बनते ही 'यादव सरनेम वाले पुलिसकर्मियों को सस्पेंड या रिजर्व लाइन में भेजने की होड़ लग गई है.' हालांकि विवाद के बाद आईपीएस ने ट्वीट हटा दिया था. लेकिन, इस ट्वीट के बाद विभाग में हड़कंप मच गया था. ट्वीट के बाद राजनीति तेज हुई थी
आईपीएस अधिकारी हिमांशु कुमार के ट्वीट के बाद समाजवादी पार्टी ने इस पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी थी. सपा नेता उदयवीर सिंह ने कहा था कि उनका मानना है कि सरकार संविधान से चलती है, कानून से चलती है. कानून का राज होना चाहिए. सरकार और अधिकारी दोनों को कानून का निष्ठवान होना चाहिए.
इसके साथ ही सपा नेता ने कहा था कि अगर ये आरोप सच है और सरकार कानून के दायरे में काम नहीं कर रही है और अन्याय कर रही है तो लोकतंत्र में वो इस मुद्दो को उचित फोरम पर उठाएंगे और इसका राजनीतिक जवाब देंगे.
देखें वीडियो :