International Yoga Day 2025: विशाखापत्तनम में 5 लाख लोग एक साथ करेंगे योग! PM मोदी संग CM नायडू भी लेंगे हिस्सा
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 की थीम है 'योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ'. जानिए कैसे विशाखापत्तनम में 5 लाख लोग एक साथ योग करेंगे और इस वैश्विक कार्यक्रम को लेकर देशभर में क्या तैयारियां हो रही हैं.

International Yoga Day 2025: आगामी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा. इसको लेकर तैयारियां तेज चल रही है. इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का थीम- योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ होगी. अभी तक योगा डे को लेकर इस साल 100 दिन के अंदर 700 कार्यक्रम हो चुके हैं.इस साल विशाखापत्तनम में मुख्य कार्यक्रम होगा. इसके साथ साथ देशभर में 1 लाख जगहों पर कार्यक्रम करने का लक्ष्य रखा गया है. अभी तक 65 हजार कार्यक्रमों के रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं. पिछले 1 दिन में ही 10 हजार रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं.
इस बार के कार्यक्रम को बड़े स्तर पर मनाने की योजना है और इस बार थीम 'एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग' होगा. 21 जून को इस बार मुख्य कार्यक्रम विशाखापत्तनम में होगा. इसमें प्रधानमंत्री शामिल होंगे. आंध्रा प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्र बाबू नायडू के नेतृत्व में इसको लेकर बड़ी योजना बनाई गई है.
𝐓𝐡𝐞 𝐂𝐨𝐮𝐧𝐭𝐝𝐨𝐰𝐧 𝐁𝐞𝐠𝐢𝐧𝐬 - 𝟗 𝐃𝐚𝐲𝐬 𝐭𝐨 𝐆𝐨!
— G Kishan Reddy (@kishanreddybjp) June 11, 2025
Join the "1-Day Countdown Event" for the International Day of Yoga (IDY) 2025.
Theme for IDY 2025: 𝐘𝐨𝐠𝐚 𝐟𝐨𝐫 𝐎𝐧𝐞 𝐄𝐚𝐫𝐭𝐡, 𝐎𝐧𝐞 𝐇𝐞𝐚𝐥𝐭𝐡
🗓️ 20th June 2025
🕕 6:00 AM
📍 LB Stadium, Hyderabad… pic.twitter.com/M6cYzU8Y8v
आंध्र सरकार का योग आंध्रा कार्यक्रम
आंध्र सरकार ने योग आंध्रा कार्यक्रम शुरू किया है. इस कार्यक्रम में एक साथ 5 लाख लोग योग करने के लिए उस स्थान पर शामिल होंगे. सुबह 6:30 ये कार्यक्रम शुरू होगा. कई प्रमुख योग हस्तियां भी भारत आयेंगी. इसके अलावा 1 हजार योग पार्क भी बनाने की सरकार की योजना है. योग दिवस पर 45 मिनट के प्रोटोकॉल में तकरीबन 20 आसन प्रधानमंत्री करेंगे. ये ऐसे आसन होते हैं जिन्होंने पहली बार योग करने वाले लोग भी आसानी से कर पाते हैं.
केंद्रीय मंत्री प्रताप राव जाधव का बयान
इस कार्यक्रम को लेकर केंद्रीय मंत्री प्रताप राव जाधव का बयान आया है. उन्होंने कहा कि इस बार बड़े स्तर पर योग दिवस मनाने की तैयारी है. मुख्य कार्यक्रम इस बार विशाखापत्तनम में होगा और 5 लाख से ज्यादा लोग शामिल होंगे. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री भी इस कार्यक्रम होंगे. कई देशों के लोग भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे. वहीं नाना पटोले पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के लोग महाराष्ट्र और देश में चुनाव हारने के बाद बौखला गए हैं, इसलिए ऐसे बयान देते हैं जिस से टीवी पर चलते रहें.
Source: IOCL


























