एक्सप्लोरर

‘मैं स्तब्ध और दुखी हूं’, नेवी क्राफ्ट और बोट एक्सीडेंट में 13 लोगों की मौत पर राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया दुख

Indian Navy Boat Accident: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि 101 लोगों को बचा लिया गया है. मृतकों में 10 नागरिक और तीन नौसेना कर्मी शामिल हैं.

President Droupadi Murmu On Mumbai Boat Accident: बुधवार (18 दिसंबर, 2024) को मुंबई तट के पास एक स्पीडबोट यात्री नौका से टकरा गई, जिसमें नौसेना कर्मियों सहित 13 लोगों की मौत हो गई. बाद में भारतीय नौसेना ने स्वीकार किया कि स्पीडबोट एक नौसैनिक जहाज था, जिसने नियंत्रण खो दिया था. इस घटना पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया है.

राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “मुंबई हार्बर के पास एक यात्री नौका और भारतीय नौसेना की एक क्राफ्ट बोट के बीच हुई दुर्घटना के बारे में जानकर मैं स्तब्ध और दुखी हूं. मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपनी जान गंवाई है. मैं बचाव और राहत कार्यों की शीघ्र सफलता और बचे हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं.”

पीएम मोदी ने क्या मुआवजे का ऐलान

पीएम मोदी ने कहा कि मुंबई में नाव दुर्घटना दुखद है. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं. मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्द ठीक हो जाएं. प्रभावित लोगों को अधिकारियों की ओर से सहायता प्रदान की जा रही है. इसके साथ प्रधानमंत्री ने मुंबई में नाव दुर्घटना में मारे गए प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है. घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे.

रक्षा मंत्री ने भी दुर्घटना पर जताया दुख

राजनाथ सिंह ने एक्स पर लिखा, "मुंबई हार्बर में यात्री नौका और भारतीय नौसेना के जहाज के बीच हुई टक्कर में बहुमूल्य जीवन की हानि से बहुत दुखी हूं. दोनों जहाजों के नौसेना कर्मियों और नागरिकों सहित घायल कर्मियों को तत्काल चिकित्सा देखभाल मिल रही है. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना. लापता व्यक्तियों का पता लगाने के लिए भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल द्वारा व्यापक खोज और बचाव प्रयास जारी हैं, जिसमें कई संसाधन तैनात किए गए हैं."

कैसे हुई घटना?

नौसेना ने कहा कि इंजन में खराबी के कारण स्पीडबोट नियंत्रण से बाहर हो गई. नौसेना ने एक्स पर बयान में कहा, "आज दोपहर भारतीय नौसेना के एक जहाज ने इंजन की खराबी के कारण मुंबई बंदरगाह में इंजन परीक्षण करते समय नियंत्रण खो दिया. परिणामस्वरूप, नाव एक यात्री नौका से टकरा गई, जो बाद में पलट गई."

बयान में आगे कहा गया, "अब तक 13 लोगों की मौत की खबर है. घटनास्थल से बचाए गए लोगों को निकटवर्ती अस्पतालों में पहुंचाया जा रहा है. खोज और बचाव कार्य तत्काल शुरू कर दिए गए हैं, जिसमें जीवित बचे लोगों को निकालने के लिए 4 नौसेना हेलीकॉप्टर, 11 नौसेना के जहाज, एक तटरक्षक नाव और तीन समुद्री पुलिस के जहाजों को लगाया गया है."

महाराष्ट्र के सीएम ने क्या कहा?

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि 101 लोगों को बचा लिया गया है. मृतकों में 10 नागरिक और तीन नौसेना कर्मी शामिल हैं. फडणवीस ने बताया कि नीलकमल नौका मुम्बई के निकट लोकप्रिय पर्यटन स्थल एलीफेंटा द्वीप की ओर जा रही थी, तभी शाम करीब चार बजे स्पीड बोट उससे टकरा गई. उन्होंने यह नहीं बताया कि नौका और स्पीडबोट पर कितने लोग सवार थे.

ये भी पढ़ें: इंजन में खराबी के चलते नाव से टकराया नेवी क्राफ्ट, गेटवे ऑफ इंडिया के पास बोट डूबी, 13 की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हाथों में राइफल लेकर पैदा हुआ हमास, नहीं छोड़ा हथियार तो कर देंगे तबाह', दावोस में बोले डोनाल्ड ट्रंप
'राइफल लेकर पैदा हुआ हमास, नहीं छोड़ा हथियार तो कर देंगे तबाह', दावोस में बोले ट्रंप
राहुल के दादा फिरोज गांधी के 88 साल पुराने ड्राइविंग लाइसेंस की होगी जांच! जानें- क्यों शुरू हुई ये चर्चा?
राहुल के दादा फिरोज गांधी के 88 साल पुराने ड्राइविंग लाइसेंस की होगी जांच! जानें- क्यों शुरू हुई ये चर्चा?
बांग्लादेश के बाद अब पाकिस्तान भी करेगा 2026 टी20 वर्ल्ड कप का बहिष्कार! क्यों हो रही ऐसी चर्चा? इस रिपोर्ट से जुड़ा है मामला
बांग्लादेश के बाद अब पाकिस्तान भी करेगा 2026 टी20 वर्ल्ड कप का बहिष्कार! क्यों हो रही ऐसी चर्चा?
वीकेंड को घर बैठे बनाना चाहते हैं मजेदार, तो इन 10 धांसू फिल्मों को वॉच लिस्ट में कर लें शामिल, हर सीन में मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट
वीकेंड को घर बैठे बनाना चाहते हैं मजेदार, तो इन 10 धांसू फिल्मों को वॉच लिस्ट में कर लें शामिल

वीडियोज

Modi Government: मोदी सरकार का 'गेमचेंजिंग' कदम, आपकी रिटायरमेंट की चिंता खत्म!
Tum se Tum Tak: Anu की जिंदगी में आई प्यार की बहार, Aryavardhan ने कश्मीर में किया इज़हार #sbs (22.01.2026)
Air Pollution से Economy को बड़ा झटका | Gita Gopinath की गंभीर चेतावनी | Paisa Live
Telangana News: 100 कुत्तों का कत्लेआम, 500 पहले मारे गए, किसने किया ये घिघौना कांड? ABPLIVE
Magh Mela 2026: धर्म की आड़ में साजिश...' अविमुक्तेश्वरानंद पर CM Yogi का करारा जवाब! |

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हाथों में राइफल लेकर पैदा हुआ हमास, नहीं छोड़ा हथियार तो कर देंगे तबाह', दावोस में बोले डोनाल्ड ट्रंप
'राइफल लेकर पैदा हुआ हमास, नहीं छोड़ा हथियार तो कर देंगे तबाह', दावोस में बोले ट्रंप
राहुल के दादा फिरोज गांधी के 88 साल पुराने ड्राइविंग लाइसेंस की होगी जांच! जानें- क्यों शुरू हुई ये चर्चा?
राहुल के दादा फिरोज गांधी के 88 साल पुराने ड्राइविंग लाइसेंस की होगी जांच! जानें- क्यों शुरू हुई ये चर्चा?
बांग्लादेश के बाद अब पाकिस्तान भी करेगा 2026 टी20 वर्ल्ड कप का बहिष्कार! क्यों हो रही ऐसी चर्चा? इस रिपोर्ट से जुड़ा है मामला
बांग्लादेश के बाद अब पाकिस्तान भी करेगा 2026 टी20 वर्ल्ड कप का बहिष्कार! क्यों हो रही ऐसी चर्चा?
वीकेंड को घर बैठे बनाना चाहते हैं मजेदार, तो इन 10 धांसू फिल्मों को वॉच लिस्ट में कर लें शामिल, हर सीन में मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट
वीकेंड को घर बैठे बनाना चाहते हैं मजेदार, तो इन 10 धांसू फिल्मों को वॉच लिस्ट में कर लें शामिल
'शैतान और राक्षसी ताकतें ज्यादा देर तक...', शंकराचार्य विवाद पर RSS ने क्यों दिया ऐसा बयान?
'शैतान और राक्षसी ताकतें ज्यादा देर तक...', शंकराचार्य विवाद पर RSS ने क्यों दिया ऐसा बयान?
'फांसी की जगह इंजेक्शन या इलेक्ट्रिक चेयर का हो इस्तेमाल', मौत की सजा के तरीके को लेकर दाखिल याचिका पर SC ने सुरक्षित रखा फैसला
'फांसी की जगह इंजेक्शन या इलेक्ट्रिक चेयर का हो इस्तेमाल', मौत की सजा के तरीके को लेकर दाखिल याचिका पर SC ने सुरक्षित रखा फैसला
लड़कियां हैं लड़ सकती हैं... बीच सड़क पर चोटी पकड़कर एक-दूसरे को पीट रही थीं पापा की परियां, वीडियो वायरल
लड़कियां हैं लड़ सकती हैं... बीच सड़क पर चोटी पकड़कर एक-दूसरे को पीट रही थीं पापा की परियां, वीडियो वायरल
Paracetamol During Pregnancy: क्या प्रेग्नेंसी में पैरासिटामोल खाने से बच्चे को हो जाती है दिमागी बीमारी, कितनी सच है ये बात?
क्या प्रेग्नेंसी में पैरासिटामोल खाने से बच्चे को हो जाती है दिमागी बीमारी, कितनी सच है ये बात?
Embed widget