एक्सप्लोरर

Watch: तटरक्षक बल के हेलीकॉप्टर के हादसे में पायलट की सूझबूझ से बची 3 लोगों की जान, वीडियो आया सामने

ALH Dhruv Mark 3 Helicopter Accident: केरल के कोच्चि में रविवार (26 मार्च) को भारतीय तटरक्षक बल का एक हेलीकॉप्टर मरम्मत के बाद परखे जाने के लिए उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

Indian Coast Guard Helicopter Accident Video: केरल में कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (CIAL) स्थित एन्क्लेव से उड़ान भरने के ठीक बाद रविवार (26 मार्च) को तटरक्षक बल (Indian Coast Guard) का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, लेकिन पायलट की ‘सूझबूझ’ की वजह से उसमें सवार तीन लोगों की जान बच गई. यह जानकारी कोच्चि में जारी एक विज्ञप्ति में दी गई. 

भारतीय तटरक्षक बल (ICG) की ओर से जानकारी दी गई है कि कोच्चि से परिचालित 'एएलएच एमके-III हेलीकॉप्टर सीजी 855' (ALH Dhruv Mark 3 Helicopter) ने सीआईएएल एन्क्लेव से दोपहर 12 बजकर 25 मिनट पर उड़ान भरी थी. हेलीकॉप्टर की मरम्मत की गई थी, जिसे परखने लिए उड़ान भरी गई थी. 

पायलट की सूझबूझ आई काम

बयान के मुताबिक, उड़ान भरने के बाद जब हेलीकॉप्टर 30-40 फुट की ऊंचाई पर गया तभी पायलट ने उस पर से नियंत्रण खो दिया. हालांकि, पायालट ने बड़ी सूझबूझ का परिचय देते हुए उस पर न्यूनतम नियंत्रण (Minimum Control) हासिल करने में सफलता प्राप्त की और हेलीकॉप्टर को हवाई अड्डे के मुख्य रनवे से दूर ले गया. 

घटना से संबंधित एक वीडियो समाचार एजेंसी एएनआई ने साझा किया है, जिसमें हेलीकॉप्टर को अनियंत्रित होते हुए और फिर जमीन पर गिरते हुए देखा जा सकता है. 

हेलीकॉप्टर का वीडियो

किस वजह से हुई दुर्घटना?

आईसीजी ने बताया, ‘‘उड़ान जांच से पहले हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) और आईसीजी की टीम ने हेलीकॉप्टर की जमीन पर गहन जांच की थी और सभी मानकों को संतोषजनक पाया था.’’ बयान में कहा गया, ‘‘उड़ान के तुरंत बाद जब सीजी855 हेलीकॉप्टर जमीन से 30 से 40 फुट की ऊंचाई पर था तब उसका साइकलिक नियंत्रण (हेलीकॉप्टर की ऊंचाई पर सामने की उड़ान को नियंत्रित करने वाला उपकरण) काम नहीं कर रहा था.’’

हादसे में एक शख्स को आई मामूली चोट

सूत्रों ने बताया कि पायलट ने हेलीकॉप्टर को जमीन पर सुरक्षित उतारने की हर संभव कोशिश की ताकि उसमें सवार तीन लोगों की जान बचाई जा सके. उन्होंने बताया कि इस घटना में एक व्यक्ति मामूली रूप से घायल हुआ है. हेलीकॉप्टर के रोटर और एयरफ्रेम क्षतिग्रस्त हुए हैं और दुर्घटना के कारणों की जांच के आदेश दिए हैं. इस बीच, सीआईएएल ने बताया कि तटरक्षक बल के हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद दो घंटे तक विमानों का परिचालन स्थगित रहा.

सीआईएएल ने एक बयान में कहा, ‘‘हेलीकॉप्टर को परिचालन क्षेत्र से दोपहर दो बजे के आसपास हटा दिया गया और सुरक्षा निरीक्षण के बाद रनवे को काफी हद तक साफ कर दिया गया है और इस पर उड़ान संचालन फिर से शुरू कर दिया गया है.’’

यह भी पढ़ें- Air India: बीच हवा में टकराने वाले थे एयर इंडिया और नेपाल एयरलाइंस के विमान, बड़ा हादसा टला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रेवंत रेड्डी होंगे अगले शुभेंदु अधिकारी', अमित शाह के करीबी सांसद के दावे से कांग्रेस में मची हलचल!
'रेवंत रेड्डी होंगे अगले शुभेंदु अधिकारी', अमित शाह के करीबी सांसद के दावे से कांग्रेस में मची हलचल!
Rajnath Singh Vietnam Visit: 'मैं किसकी करतूतों की बात कर रहा हूं...', राजनाथ सिंह का वियतनाम की धरती से इशारों-इशारों में PAK को अल्टीमेटम
'मैं किसकी करतूतों की बात कर रहा हूं...', राजनाथ सिंह का वियतनाम की धरती से इशारों-इशारों में PAK को अल्टीमेटम
'पानी की एक-एक बूंद गिरने से....', PM मोदी ने नॉर्वे से शेयर किया संस्कृत का श्लोक, मानवता का दिया संदेश
'पानी की एक-एक बूंद गिरने से....', PM मोदी ने नॉर्वे से शेयर किया संस्कृत का श्लोक, मानवता का दिया संदेश
Explained: 166 जलाशयों में महज 34.45% पानी, डैम-नदियां सूखीं! 45 डिग्री गर्मी में लगेगा 50 वाला झटका, अगला एक हफ्ता क्यों अहम?
166 जलाशयों में महज 34.45% पानी! 45 डिग्री में लगेगा 50 वाला झटका, अगला एक हफ्ता क्यों अहम?

वीडियोज

ट्रंप के बयान से दुनिया में भौचाल!
यहां जानिए पेट्रोल-डीजल के नए दाम
फिर बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमत! जानिए अब आपके बजट पर कितना पड़ेगा असर?
CBSE OSM Controversy | Sandeep Chaudhary: CBSE के OSM पैटर्न का सटीक विश्लेषण! | NEET Paper Leak
'ऐसी सोच शर्मनाक है', कान्स में आलिया को ट्रोल करने वालों की अमीषा पटेल ने लगाई क्लास

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार लेने जा रही मंदिरों का सोना ? सोशल मीडिया पर वायरल दावे से हड़कंप, सामने आया इसका सच
सरकार लेने जा रही मंदिरों का सोना ? सोशल मीडिया पर वायरल दावे से हड़कंप, सामने आया इसका सच
सपा-BJP के बीच फंसी रायबरेली की इन 3 सीटों पर राहुल गांधी का फोकस, क्या 2027 में बदलेंगे हालात?
सपा-BJP के बीच फंसी रायबरेली की इन 3 सीटों पर राहुल गांधी का फोकस, क्या 2027 में बदलेंगे हालात?
बंगाल में नमाज बैन पर खुलकर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, कहा- 'मैं AC में बैठकर तमाशा नहीं देखूंगा'
बंगाल में नमाज बैन पर खुलकर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, कहा- 'मैं AC में बैठकर तमाशा नहीं देखूंगा'
‘अच्छा हुआ मैं रिटायर हो गया…’ वैभव सूर्यवंशी के जोश को देख किस पूर्व क्रिकेटर ने ऐसा कहा
‘अच्छा हुआ मैं रिटायर हो गया…’ वैभव सूर्यवंशी के जोश को देख किस पूर्व क्रिकेटर ने ऐसा कहा
सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसा सांप, मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम
सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसा सांप, मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम
Explained: 166 जलाशयों में महज 34.45% पानी, डैम-नदियां सूखीं! 45 डिग्री गर्मी में लगेगा 50 वाला झटका, अगला एक हफ्ता क्यों अहम?
166 जलाशयों में महज 34.45% पानी! 45 डिग्री में लगेगा 50 वाला झटका, अगला एक हफ्ता क्यों अहम?
Video: जिम कॉर्बेट में हथिनी ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म, जंगल में दिखा दुर्लभ नजारा- वीडियो वायरल
जिम कॉर्बेट में हथिनी ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म, जंगल में दिखा दुर्लभ नजारा- वीडियो वायरल
Weak Immunity: खांसी, जुकाम, खराश और थकान? मौसम का बदलाव नहीं, शरीर में है ये कमी, पढ़ें डॉक्टर की चेतावनी
खांसी, जुकाम, खराश और थकान? मौसम का बदलाव नहीं, शरीर में है ये कमी, पढ़ें डॉक्टर की चेतावनी
Embed widget