एक्सप्लोरर

PAK की हमले की नाकाम कोशिश, इंडियन आर्मी ने SEAD फॉर्मूले से लाहौर-रावलपिंडी के एयर डिफेंस सिस्टम किए फेल

Operation Sindoor: भारत ने पहलगाम हमले का बदला लेते हुए पाकिस्तान और PoK में ऑपरेशन सिंदूर किया, जिसमें भारतीय सेना ने आतंकियों के 9 कैंप को तबाह कर दिया. इस ऑपरेशन में 100 से ज्यादा आतंकी भी मारे गए.

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर का जवाब देने के लिए पाकिस्तान ने 7-8 मई की रात भारत के कई सैन्य ठिकानों पर ड्रोन से मिसाइल अटैक के नाकाम हमले की कोशिश की. भारत के 'सुदर्शन चक्र' S-400 एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तानी मिसाइलों को हवा में तबाह कर दिया. भारत ने अमेरिका की रणनीति अपनाते हुए पाकिस्तान को जवाब दिया. 

भारत ने पाकिस्तानी हमलों की कोशिश को नाकाम करने के लिए अमेरिका की रणनीति SEAD को अपनाया. SEAD का फुलफॉर्म है- सप्रेशन ऑफ इनेमी एयर डिफेंस. इसके तहत भारत ने पाकिस्तान में स्थित लाहौर और रावलपिंडी के चीनी एयर डिफेंस सिस्टम (HQ-9) को तबाह कर दिया. 

किन सैन्य ठिकानों पर पाकिस्तान ने की हमलों की कोशिश?

पाकिस्तान ने 7-8 मई की रात ड्रोन और मिसाइलों का इस्तेमाल करते हुए अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, बठिंडा, चंडीगढ़, नल, फलौदी, उत्तरलाई और भुज सहित उत्तरी और पश्चिमी भारत में कई सैन्य ठिकानों पर हमला करने की नाकाम कोशिश की. हालांकि भारतीय सेना ने इन हमलों को S-400 एयर डिफेंस सिस्टम से बेअसर कर दिया.

पाकिस्तान के दो एयर डिफेंस सिस्टम तबाह

इंडियन आर्मी की कार्रवाई के बाद पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइलों के मलबे कई जगहों से बरामद किए गए, जो बताते हैं कि पाकिस्तान को कैसे अपने मुंह की खानी पड़ी है. भारतीय सेना ने अपने सैन्य ठिकानों पर हुए हमलों का जवाब देते हुए पाकिस्तान के लाहौर और रावलपिंडी में एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया. 

भारत ने किया था ऑपरेशन सिंदूर

भारत ने पहलगाम हमले का बदला लेते हुए पाकिस्तान और पीओके में ऑपरेशन सिंदूर किया, जिसमें भारतीय सेना ने आतंकियों के 9 कैंप को तबाह कर दिया. इस ऑपरेशन में 100 से ज्यादा आतंकी भी मारे गए. भारतीय सेना की इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ है और लगातार जवाबी कार्रवाई करने की धमकी दे रहा है. 

S-400 'सुदर्शन चक्र' की विशेषताएं

दुनिया के सर्वश्रेष्ठ एयर डिफेंस सिस्टम में शामिल S-400 'सुदर्शन चक्र' लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाला मिसाइल सिस्टम है. इसे रूस के अल्माज-एंटी द्वारा विकसित किया गया है. इसमें स्टेल्थ फाइटर जेट, बमवर्षक, क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइल और यहां तक कि मानव रहित हवाई वाहन (यूएवी) सहित कई हवाई लक्ष्यों को मार गिराने की क्षमता है. इसमें चार अलग-अलग प्रकार की मिसाइलें हैं जो 400 किलोमीटर की दूरी तक के लक्ष्य को भेद सकती हैं. इसमें दो अलग-अलग रडार सिस्टम हैं, जो 600 किलोमीटर की दूरी तक हवाई लक्ष्यों का पता लगा सकते हैं और एक साथ 80 हवाई लक्ष्यों को निशाना बना सकते हैं. अगर इस सिस्टम को तैनात किया जाए तो यह सिग्नल मिलने के 3 मिनट के भीतर फायरिंग के लिए तैयार हो जाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आंध्र प्रदेश में अवैध ड्रग फैक्ट्री पर DRI की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में 47 करोड़ की अल्प्राजोलम बरामद, 2 गिरफ्तार
आंध्र प्रदेश में अवैध ड्रग फैक्ट्री पर DRI की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में 47 करोड़ की अल्प्राजोलम बरामद, 2 गिरफ्तार
जंग की वजह से IndiGo ने बढ़ाया किराया, आज रात 12 बजे के बाद होगा लागू, जानें नया रेट
जंग की वजह से IndiGo ने बढ़ाया किराया, आज रात 12 बजे के बाद होगा लागू, जानें नया रेट
Iran US War: पश्चिम एशिया में तनाव के चलते किन-किन चीजों के बढ़े दाम? जानें सब कुछ
पश्चिम एशिया में तनाव के चलते किन-किन चीजों के बढ़े दाम? जानें सब कुछ
ईरान ने ओमान पर किया ड्रोन अटैक, 2 भारतीयों की मौत और 10 घायल, सरकार ने क्या कहा?
ईरान ने ओमान पर किया ड्रोन अटैक, 2 भारतीयों की मौत और 10 घायल, सरकार ने क्या कहा?

वीडियोज

Bollywood News: धुरंधर 2 का पहला गाना रिलीज, डायरेक्टर आदित्य धन के बर्थडे पर फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज
Bollywood news: अक्षय कुमार फिर रचेंगे होली का जादू! विद्या बालन संग नई फिल्म में धमाकेदार होली एंथम की चर्चा
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage | Breaking
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट! | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran US War: कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
'हकीकत आप छिपा नहीं सकते...लोगों की शादियां रुक रही हैं', LPG संकट पर बोले अखिलेश यादव
'हकीकत आप छिपा नहीं सकते...लोगों की शादियां रुक रही हैं', LPG संकट पर बोले अखिलेश यादव
पाकिस्तानी रंग में रंगी सनराइजर्स हैदराबाद, अभिषेक शर्मा की वायरल फोटो ने मचाई सनसनी
पाकिस्तानी रंग में रंगी सनराइजर्स हैदराबाद, अभिषेक शर्मा की वायरल फोटो ने मचाई सनसनी
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
LPG Cylinder: सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
Heart Disease Risk: कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
Embed widget