एक्सप्लोरर

Rain Forecast: आज से बदलेगा मौसम का मिजाज! अगले 4 दिन बरसेंगे बादल, जानिए कहां-कहां है बारिश की संभावना

IMD Predicted Rains: मौसम विभाग ने 19 दिसंबर से तमिलनाडु (Tamil Nadu) में बारिश (Rainfall) की भविष्यवाणी की है. कुछ जगहों पर गरज और बिजली भी चमक सकती है.

IMD Predicted Rainfall: देश के उत्तरी हिस्सों में ठंड और कोहरे का असर दिख रहा है. दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में बारिश का दौर अभी भी जारी है. अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु (Tamil Nadu) में हल्की बारिश हो सकती है.

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी हिस्सों में एक या दो बार तेज बारिश (Heavy Rains) के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश की संभावना जताई गई है. अगले चार दिनों तक इन इलाकों में बारिश का मौसम बने रहने की संभावना है.

मौसम विभाग (IMD) ने 19 दिसंबर से तमिलनाडु में बारिश (Rain Forecast) की संभावना जताई है. 20 और 21 दिसंबर को दक्षिण तमिलनाडु में तेज बारिश हो सकती है.

दक्षिण भारत में बारिश का दौर

तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल क्षेत्र में छिटपुट स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने 20 और 21 दिसंबर को दक्षिण तमिलनाडु में तेज बारिश होने की भी भविष्यवाणी की. आईएमडी तमिलनाडु के मुताबिक कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा तमिलनाडु में कुछ जगहों पर गरज और बिजली भी चमक सकती है. 

21 और 22 दिसंबर को कहां-कहां बारिश?

मौसम विभाग ने 21 दिसंबर को तमिलनाडु और कराईकल के थूथुकुडी, रामनाथपुरम, पुदुक्कोट्टई, शिवगंगा, तंजावुर, तिरुवरुर, नागापट्टिनम, माइलादुथुराई और कुड्डालोर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की भविष्यवाणी की है. क्षेत्रीय मौसम कार्यालय ने 22 दिसंबर को भी तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के रामनाथपुरम, तिरुवरुर, नागपट्टिनम, शिवगंगा, पुदुक्कोट्टई, तंजावुर, माइलादुथुराई, कुड्डालोर, विल्लुपुरम और चेंगलपट्टू जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है. 

चक्रवाती तूफान से हुई थी भारी बारिश

तमिलनाडु (Tamil Nadu) के कई हिस्सों में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए (Cloud) रहने की संभावना है. पिछले हफ्ते भी राज्य में चक्रवाती तूफान मांडूस (Cyclone Mandous) की वजह से तेज बारिश हुई थी. 13 दिसंबर को भारी बारिश की वजह से नीलगिरी जिले में जनजीवन काफी अस्त-व्यस्त हो गया था. रेलवे ट्रैक पर बोल्डर और पेड़ गिरने से सेवाएं प्रभावित हुईं थीं. उस दौरान भारी बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा की थी.  

ये भी पढ़ें:

Mumbai Air Pollution: हवा में बढ़ते प्रदूषण से बीमार हो रहे मुंबई के लोग, सर्दी-खांसी और बदन दर्द की बढ़ी समस्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिन किसानों के लिए अमेरिका के सामने सीना तानकर खड़ा हुआ भारत, उनके लिए ट्रंप देंगे बुरी खबर, जानें क्या है पूरा मामला
जिन किसानों के लिए अमेरिका के सामने सीना तानकर खड़ा हुआ भारत, उनके लिए ट्रंप देंगे बुरी खबर, जानें क्या है पूरा मामला
बीजेपी संगठन में बड़े बदलाव! कौन बना किस जिले का प्रभारी? पूरी लिस्ट ने बढ़ाई सियासी हलचल!
बीजेपी संगठन में बड़े बदलाव! कौन बना किस जिले का प्रभारी? पूरी लिस्ट ने बढ़ाई सियासी हलचल!
Thailand Vs Indian Currency: थाईलैंड में कमाएंगे 1 लाख तो भारत लौटने पर हो जाएंगे कितने, जानें कैसे मालामाल कर सकता है ये खूबसूरत देश
थाईलैंड में कमाएंगे 1 लाख तो भारत लौटने पर हो जाएंगे कितने, जानें कैसे मालामाल कर सकता है ये खूबसूरत देश
IPL 2026 Auction: 1,005 खिलाड़ियों की छुट्टी, इस दिग्गज की चौंकाने वाली वापसी, BCCI ने जारी की ऑक्शन की फाइनल लिस्ट
IPL 2026 Auction: 1,005 खिलाड़ियों की छुट्टी, इस दिग्गज की चौंकाने वाली वापसी, BCCI ने जारी की ऑक्शन की फाइनल लिस्ट

वीडियोज

Lucknow Breaking: घुसपैठियों को लेकर यूपी ATS सक्रिय | CM Yogi | UP Politics | ABP News
Parliament में आज Rahul Gandhi शुरू करेंगे बहस की शुरूआत, जानिए किन मुद्दों पर होगी बात
Parliament में आज जानिए किन मुद्दों पर होगी बात, सरकार और विपक्ष के बीच हो सकती है जमकर बहस
SIR Controversy: 'आखिरी सांस तक कोई डिटेंशन कैंप नहीं बनेगा'- Mamata Banerjee | TMC | West Bengal
Goa Nightclub Fire Case: नाइट क्लब के मालिकों के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जिन किसानों के लिए अमेरिका के सामने सीना तानकर खड़ा हुआ भारत, उनके लिए ट्रंप देंगे बुरी खबर, जानें क्या है पूरा मामला
जिन किसानों के लिए अमेरिका के सामने सीना तानकर खड़ा हुआ भारत, उनके लिए ट्रंप देंगे बुरी खबर, जानें क्या है पूरा मामला
बीजेपी संगठन में बड़े बदलाव! कौन बना किस जिले का प्रभारी? पूरी लिस्ट ने बढ़ाई सियासी हलचल!
बीजेपी संगठन में बड़े बदलाव! कौन बना किस जिले का प्रभारी? पूरी लिस्ट ने बढ़ाई सियासी हलचल!
Thailand Vs Indian Currency: थाईलैंड में कमाएंगे 1 लाख तो भारत लौटने पर हो जाएंगे कितने, जानें कैसे मालामाल कर सकता है ये खूबसूरत देश
थाईलैंड में कमाएंगे 1 लाख तो भारत लौटने पर हो जाएंगे कितने, जानें कैसे मालामाल कर सकता है ये खूबसूरत देश
IPL 2026 Auction: 1,005 खिलाड़ियों की छुट्टी, इस दिग्गज की चौंकाने वाली वापसी, BCCI ने जारी की ऑक्शन की फाइनल लिस्ट
IPL 2026 Auction: 1,005 खिलाड़ियों की छुट्टी, इस दिग्गज की चौंकाने वाली वापसी, BCCI ने जारी की ऑक्शन की फाइनल लिस्ट
अक्षय खन्ना की परफॉर्मेंस की फैन हुईं सौम्या टंडन, गोरी मैम ने की जमकर तारीफ
अक्षय खन्ना की परफॉर्मेंस की फैन हुईं सौम्या टंडन, गोरी मैम ने की जमकर तारीफ
Winter Health Tips: सर्दियों में स्ट्रेस बढ़ा रहा आपकी परेशानी तो न लें टेंशन, ये 5 फूड देंगे आपको राहत
सर्दियों में स्ट्रेस बढ़ा रहा आपकी परेशानी तो न लें टेंशन, ये 5 फूड देंगे आपको राहत
"हवा की तरह आई मौत और..." 100 की रफ्तार से कार ने सड़क किनारे शख्स को उड़ाया- दिल दहला देगा वीडियो
विदेश में करना है MBA तो इस पड़ोसी देश में हैं ये टॉप यूनिवर्सिटी, जानें कैसे मिलेगा दाखिला?
विदेश में करना है MBA तो इस पड़ोसी देश में हैं ये टॉप यूनिवर्सिटी, जानें कैसे मिलेगा दाखिला?
Embed widget