भारत ने इंटरसेप्टर मिसाइल का किया सफल परीक्षण
एजेंसी | 03 Aug 2018 08:44 AM (IST)
इंटरसेप्टर मिसाइल पृथ्वी के वायुमंडल के भीतर 100 किमी से नीचे की ऊंचाई पर रहती है.सूत्रों ने कहा कि रक्षा अनुसंधान व विकास संगठन (डीआरडीओ) ने एएडी इंटरसेप्टर का परीक्षण कई नकली लक्ष्यों के खिलाफ किया.

भुवनेश्वर: भारत ने गुरुवार को अंतर-वायुमंडलीय उन्नत वायु रक्षा (एएडी) इंटरसेप्टर मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया. आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि इंटरसेप्टर मिसाइल को ओडिशा तट के अब्दुल कलाम द्वीप से छोड़ा गया. इसने 40 किमी की दूरी पर आ रही दुश्मन की एक डमी मिसाइल पर हमला किया. इंटरसेप्टर मिसाइल पृथ्वी के वायुमंडल के भीतर 100 किमी से नीचे की ऊंचाई पर रहती है.सूत्रों ने कहा कि रक्षा अनुसंधान व विकास संगठन (डीआरडीओ) ने एएडी इंटरसेप्टर का परीक्षण कई नकली लक्ष्यों के खिलाफ किया. पढ़ें: मराठा आंदोलन: 21 साल के छात्र ने की खदुकुशी, लिखा- BSC होने के बाद भी नौकरी नहीं मिली, मैं मराठा हूं मिसाइल कई लक्ष्यों में एक को चुनने के बाद उसे निशाना बनाती है. डीआरडीओ ने ज्यादा ऊंचाई व कम ऊंचाई दोनों तरह की एंटी बैलिस्टिक मिसाइलों का विकास किया है. इंटरसेप्टर एक 7.5 मीटर लंबी एकल चरण वाली ठोस रॉकेट संचालित, निर्देशित मिसाइल है. पढ़ें: इमरान खान के खिलाफ विपक्ष उतारेगा पीएम उम्मीदवार, सात दलों ने मिलाया हाथ