भारत ने रविवार को सऊदी अरब की राजधानी रियाद के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए मिसाइल हमले की निंदा की है. इस हमले में 12 लोगों की मौत हो गई और 300 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं. भारत ने कहा कि आम नागरिकों और आम लोगों के इस्तेमाल वाली जगहों पर बार-बार होने वाले ऐसे हमले बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं हैं.

Continues below advertisement

मिसाइल किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट कॉम्प्लेक्स पर गिरी, जहां घरेलू उड़ानों के लिए टर्मिनल 3 और 4 बने हैं. सऊदी अधिकारियों ने बताया कि मारे गए लोगों में चार सऊदी नागरिक, दो बांग्लादेशी, एक फिलिस्तीनी, एक अमेरिकी, एक मिस्र का नागरिक, एक जॉर्डन का नागरिक, एक सीरियाई और एक सूडानी नागरिक शामिल थे. सऊदी के नेतृत्व वाले गठबंधन ने इस हमले के लिए पड़ोसी देश यमन में ईरान समर्थित हूथी विद्रोहियों को जिम्मेदार ठहराया.

हम कड़ी निंदा करते हैंभारत के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "हम पिछले कुछ दिनों में रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बार-बार हुए हमलों की कड़ी निंदा करते हैं, जिसमें 10 अक्टूबर को हुआ कायराना हमला भी शामिल है. इन हमलों में लोगों की जान गई, वे घायल हुए और संपत्ति को नुकसान पहुंचा." बयान में आगे कहा गया, "आम नागरिकों और आम लोगों के इस्तेमाल वाली जगहों पर बार-बार होने वाले हमले बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं हैं और इन्हें तुरंत रोका जाना चाहिए."

Continues below advertisement

नई दिल्ली ने कहा कि वह सऊदी अरब की संप्रभुता की रक्षा के लिए वहां की जनता और सरकार के साथ खड़ी है और उम्मीद जताई कि "इस इलाके में जल्द से जल्द शांति और सामान्य स्थिति बहाल होगी.''

एयरलाइंस को दी चेतावनी

हूती मीडिया ऑफिस के प्रमुख ने हमले के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था. उन्होंने लिखा कि समूह ने रियाद इंटरनेशल एयरोपर्ट को बंद कर दिया है. हूतियों ने एयरलाइंस को सऊदी हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल न करने की चेतावनी दी है.

बता दें फरवरी के आखिर में अमेरिका-ईरान के बीच तनाव शुरू होने के बाद से मध्य पूर्व के किसी भी देश में हुआ यह सबसे घातक हमला था.

ये भी पढ़ें: