एक्सप्लोरर

सिंधु जल समझौते पर 'फर्जी' कोर्ट की नौटंकी बेनकाब, भारत ने लगा दी पाकिस्तान को लताड़

India Pakistan News: सिंधु जल संधि पर कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन के फैसले को भारत ने सिरे से खारिज कर दिया. विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस कोर्ट की ओर से लिया गया कोई भी फैसला अवैध है.

India Pakistan News: भारत ने आतंकियों के आका पाकिस्तान को एक बार फिर से उसकी हैसियत याद दिला दी. भारत ने शुक्रवार (27 जून 2025) को सिंधु जल संधि के तहत बनी मध्यस्थता कोर्ट को अवैध बताया और उसकी अधिकारिता को खारिज कर दिया. कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन ने सप्लीमेंटल अवॉर्ड जारी करते हुए दावा किया कि उसे 1960 की सिंधु जल संधि के तहत किशनगंगा और रातले बांधों पर फैसला लेने का अधिकार है.

भारत ने कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन को अवैध बताया

भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह तथाकथित कोर्ट अवैध है, क्योंकि इसका गठन 1960 की सिंधु जल संधि का उल्लंघन करके किया गया था. मंत्रालय ने कहा, "भारत ने कभी भी इसके अस्तित्व या इसके किसी भी पिछले फैसले को स्वीकार नहीं किया है. हमने कभी भी इस कोर्ट को कानूनी रूप से मान्यता नहीं दी है. इस कोर्ट की ओर से लिया गया कोई भी फैसला अवैध है."

विदेश मंत्रालय ने दोहराया कि जब तक पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद का समर्थन करना बंद नहीं कर देता, तब तक भारत इस संधि से जुड़े किसी भी दायित्व को नहीं मानेगा. मंत्रालय ने कहा कि किसी भी अदालत को खासकर इस तरह की अवैध कोर्ट को भारत के संप्रभु अधिकारों की समीक्षा करने का हक नहीं है.

'आतंकवाद से ध्यान भटकाना चाहता है पाकिस्तान'

विदेश मंत्रालय ने कहा, "पाकिस्तान की पहचान आतंकवाद के अड्डे के रूप में हो चुकी है और इससे ध्यान भटकाने के लिए वह झूठी और भ्रामक कार्रवाइयों का सहारा लेता है. कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन जैसी नौटंकी उसी रणनीति का हिस्सा है, जिसमें पाकिस्तान खुद को पीड़ित दिखाने की कोशिश करता है."

सिंधु जल संधि का उद्देश्य दोनों देशों के बीच नदियों के जल बंटवारे की शर्तें तय कर विवाद को समाप्त करना था. सिंधु नदी प्रणाली में कुल छह नदियां शामिल हैं, जिनमें तीन पूर्वी नदियां रावी, ब्यास, सतलुज और तीन पश्चिमी नदियां सिंधु, झेलम, चिनाब हैं. इस समझौते के तहत भारत को पूर्वी नदियों का नियंत्रण और उपयोग का अधिकार मिला है, जबकि पाकिस्तान को पश्चिमी नदियों का नियंत्रण मिला है.

पाकिस्तान की खेती पर पड़ेगा असर

पाकिस्तान की लगभग 80 फीसदी कृषि सिंचाई सिंधु जल प्रणाली पर निर्भर है. सिंधु जल समझौते पर भारत के रोक लगाने से पाकिस्तान में सिंधु नदी में पानी नहीं पहुंच पाएगा, जिससे जल संकट पैदा होगा और इसका सीधा असर वहां की खेती पर पड़ेगा.

ये भी पढ़ें : एस जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री से की बात, भारतीय नागरिकों की सुरक्षित निकासी के लिए दिया धन्यवाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नॉर्वे में पत्रकार ने पूछा सवाल तो आगे बढ़े पीएम मोदी, राहुल गांधी ने कहा- छिपाने को कुछ नहीं, फिर डर क्यों?
नॉर्वे में पत्रकार ने पूछा सवाल तो आगे बढ़े पीएम मोदी, राहुल गांधी ने कहा- छिपाने को कुछ नहीं, फिर डर क्यों?
बेंगलुरु की सड़कों पर हिंसा, व्यस्त सड़क पर कॉलेज छात्र पर तीन युवकों ने चाकू से किया हमला, हुए गिरफ्तार
बेंगलुरु की सड़कों पर हिंसा, व्यस्त सड़क पर कॉलेज छात्र पर तीन युवकों ने चाकू से किया हमला, हुए गिरफ्तार
26 मई को केरल में दस्तक दे सकता है मॉनसून, मुंबई में 10 दिन बाद बारिश; अलर्ट पर ओडिशा के तटीय इलाके
26 मई को केरल में दस्तक दे सकता है मॉनसून, मुंबई में 10 दिन बाद बारिश की शुरुआत; अलर्ट पर ओडिशा
अमेरिकी न्याय विभाग ने गौतम अदाणी खिलाफ सभी आरोप हटाए, न्यूयॉर्क में चल रहा केस पूरी तरह बंद
अमेरिकी न्याय विभाग ने गौतम अदाणी खिलाफ सभी आरोप हटाए, न्यूयॉर्क में चल रहा केस पूरी तरह बंद

वीडियोज

CBSE OSM Controversy | Sandeep Chaudhary: CBSE के OSM पैटर्न का सटीक विश्लेषण! | NEET Paper Leak
'ऐसी सोच शर्मनाक है', कान्स में आलिया को ट्रोल करने वालों की अमीषा पटेल ने लगाई क्लास
सलमान खान ने बताया 'अकेला' होने का मतलब, बोले- 'तन्हाई तब होती है जब कोई साथ न हो'
Vasudha: 😯Karishma की बदतमीजी पर Chandrika का तमाचा! टूट गया Karishma का घमंड। #sbs
Bollywood News: 'Welcome to the jungle' का टाइटल ट्रैक रिलीज! अक्षय कुमार ने फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज (18-05-26)

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नॉर्वे में पत्रकार ने पूछा सवाल तो आगे बढ़े पीएम मोदी, राहुल गांधी ने कहा- छिपाने को कुछ नहीं, फिर डर क्यों?
नॉर्वे में पत्रकार ने पूछा सवाल तो आगे बढ़े पीएम मोदी, राहुल गांधी ने कहा- छिपाने को कुछ नहीं, फिर डर क्यों?
यूपी में हीटवेव का कहर! कई जिलों में 46 डिग्री पार पहुंचा पारा, IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी
यूपी में हीटवेव का कहर! कई जिलों में 46 डिग्री पार पहुंचा पारा, IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी
IPL 2026: इस दिन से बिकने शुरू होंगे प्लेऑफ और फाइनल मैच के टिकट, BCCI ने बताई तारीख
इस दिन से बिकने शुरू होंगे प्लेऑफ और फाइनल मैच के टिकट, BCCI ने बताई तारीख
'7-8 महीने लगे...', 'ग्लोरी' के लिए इस एक्टर ने खूब बहाया पसीना, रिंग में जड़ा था पुलकित को पंच | Exclusive
'7-8 महीने लगे...', 'ग्लोरी' के लिए इस एक्टर ने खूब बहाया पसीना, रिंग में जड़ा था पुलकित को पंच
पश्चिम बंगाल में 7वें वेतन आयोग को मंजूरी, जानें कितनी बढ़ जाएगी राज्य सरकार के कर्मचारियों की सैलरी?
पश्चिम बंगाल में 7वें वेतन आयोग को मंजूरी, जानें कितनी बढ़ जाएगी राज्य सरकार के कर्मचारियों की सैलरी?
‘US-ईरान युद्ध शुरू हुए हो गए 80 दिन, फिर भी भारत में...’, देश में तेल-गैस की आपूर्ति पर बोले हरदीप सिंह पुरी
‘US-ईरान युद्ध शुरू हुए हो गए 80 दिन, फिर भी भारत में...’, देश में तेल-गैस की आपूर्ति पर बोले हरदीप पुरी
Traffic Lights: रुकने के लिए लाल और चलने के लिए हरा रंग‌ ही क्यों होता है इस्तेमाल, जानें किसने चुने थे ये रंग?
रुकने के लिए लाल और चलने के लिए हरा रंग‌ ही क्यों होता है इस्तेमाल, जानें किसने चुने थे ये रंग?
अब बिना हाथ लगाए चलेंगे Apps, Google का नया AI फीचर Android यूजर्स को कर देगा हैरान
अब बिना हाथ लगाए चलेंगे Apps, Google का नया AI फीचर Android यूजर्स को कर देगा हैरान
Embed widget