एक्सप्लोरर

'50 मिलियन डॉलर की मदद...', भारत की तारीफ करते नहीं थक रहा पाकिस्तान का अजीज मुस्लिम मुल्क, शहबाज को लगेगी मिर्ची

मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला खलील ने भारत का धन्यवाद किया है और कहा कि इंडिया का सपोर्ट दोनों देशों की मित्रता और घनिष्ठता को दर्शाता है.

भारत सरकार ने मुस्लिम मुल्क मालदीव के लिए 50 मिलियन डॉलर की वित्तीय सहायता का ऐलान किया है. यह घोषणा ऐसे समय पर की जा रही है, जब पाकिस्तान और भारत के बीच रिश्ते बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं. बीते मंगलवार को भारत ने पहलगाम आंतकी हमले के जवाब में पाकिस्तान में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया. इसके बाद पाकिस्तान ने भारत के शहरों में मौजूद सैन्य ठिकानों पर हमला करने की कई नाकाम कोशिशें कीं. 3-4 दिन दोनों तरफ माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लेकिन शनिवार (9 मई, 2025) को दोनों देशों ने सीजफायर का फैसला किया. ऐसे में भारत, पाकिस्तान के करीबी मुस्लिम मुल्क मालदीव की मदद के लिए आगे आया है.

मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला खलील ने मदद के लिए भारत का आभार व्यक्त किया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, 'मैं भारत सरकार और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से धन्यवाद कहता हूं कि उन्होंने 50 मिलियन डॉलर के ट्रेजरी बिल के रोलओवर के जरिए मालदीव को वित्तीय सहायता प्रदान की. उनका यह कदम मालदीव और भारत के बीच मित्रता के घनिष्ठ संबंधों को दर्शाता है. मालदीव राजकोषीय सुधारों को लागू करने के लिए चल रहे सरकार के प्रयासों का समर्थन करेगा.'

मालदीव में भारतीय उच्चायोग की तरफ से भी इसे लेकर एक प्रेस रिलीज जारी की गई है. प्रेस रिलीज के अनुसार, मालदीव सरकार के अनुरोध पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) 50 मिलियन डॉलर के ट्रेजरी बिल के रोलओवर की वित्तीय मदद एक और साल के लिए मालदीव को दे रहा है. प्रेस रिलीज में बताया गया कि साल 2019 से हर साल एसबीआई इस तरह के इंटरेस्ट-फ्री कई ट्रेजरी बिल मालदीव को देता है. मालदीव को यह सुविधा यूनिक गवर्मेंट-टू-गवर्मेंट व्यवस्था के तहत आपातकाल वित्तीय सहायता के तौर पर दी जाती है. 

प्रेस रिलीज में कहा गया कि मालदीव भारत का महत्वपूर्ण मैरिटाइम पड़ोसी है, देश की नेबरहुड फर्स्ट पॉलिसी का अहम हिस्सा है और MAHASAGAR विजन का भी महत्वपूर्ण पार्टी है. MAHASAGAR- म्यूचुअल एंड हॉलिस्टिक एडवांसमेंट फॉर सिक्योरिटी एंड ग्रोथ एक्रोस रिजंस. 

पिछले एक हफ्ते में पाकिस्तान ने भारत के कई शहरों के सैन्य टिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन भारत ने सभी को नाकाम कर दिया. इस कार्रवाई के जवाब में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कई एयरबेस को तबाह कर दिया है. भारतीय सेना के एक्शन से पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ है.

यह भी पढ़ें:-
धुंआ-धुंआ हुए 8 एयर बेस तो गिड़गिड़ाने लगे शहबाज, रूबियो ने तुरंत जयशंकर को लगाया फोन, बोले- PAK को समझ आ गया कि...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘यह मामला सिर्फ चिंताजनक नहीं, बल्कि कलंक...’, एआर रहमान के आरोपों पर बोले नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी
‘सिर्फ चिंताजनक नहीं, बल्कि कलंक...’, एआर रहमान के आरोपों पर बोले कैलाश सत्यार्थी
'अगर कोई आना चाहता है तो...', हर की पौड़ी में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक की मांग पर बोले BJP प्रदेश अध्यक्ष
'अगर कोई आना चाहता है तो...', हर की पौड़ी में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक की मांग पर बोले BJP प्रदेश अध्यक्ष
IND vs NZ 3rd ODI: तीसरे वनडे में ऐसी हो सकती है भारत और न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन, जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
तीसरे वनडे में ऐसी हो सकती है IND vs NZ की प्लेइंग इलेवन, जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
क्या करते हैं डिंपल कपाड़िया के छोटे दामाद, बेटी का बॉलीवुड करियर रहा एकदम फ्लॉप
क्या करते हैं डिंपल कपाड़िया के छोटे दामाद, बेटी का बॉलीवुड करियर रहा एकदम फ्लॉप

वीडियोज

Indore News: 24 मौतों के बाद एक्शन मोड में विपक्ष, Mohan सरकार की बढ़ेगी मुश्किलें? | Rahul Gandhi
PM Modi Mission India: 'BJP सरकार बनाइए हम इनको देश से बाहर निकालेंगे'- पीएम मोदी | Mamata Banerjee
PM Modi Mission India: PM मोदी की बंगाल को बड़ी सौगात, Vande Bharat Sleeper का किया शुभारंभ ABP
Patna के Caramli Chak में प्लास्टिक गोदाम में भीषण आग | Fire News | ABP News | Bihar News
Singer AR Rahman के बयान से दिग्गज नेताओं के बयान आए सामने | Bollywood | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘यह मामला सिर्फ चिंताजनक नहीं, बल्कि कलंक...’, एआर रहमान के आरोपों पर बोले नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी
‘सिर्फ चिंताजनक नहीं, बल्कि कलंक...’, एआर रहमान के आरोपों पर बोले कैलाश सत्यार्थी
'अगर कोई आना चाहता है तो...', हर की पौड़ी में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक की मांग पर बोले BJP प्रदेश अध्यक्ष
'अगर कोई आना चाहता है तो...', हर की पौड़ी में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक की मांग पर बोले BJP प्रदेश अध्यक्ष
IND vs NZ 3rd ODI: तीसरे वनडे में ऐसी हो सकती है भारत और न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन, जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
तीसरे वनडे में ऐसी हो सकती है IND vs NZ की प्लेइंग इलेवन, जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
क्या करते हैं डिंपल कपाड़िया के छोटे दामाद, बेटी का बॉलीवुड करियर रहा एकदम फ्लॉप
क्या करते हैं डिंपल कपाड़िया के छोटे दामाद, बेटी का बॉलीवुड करियर रहा एकदम फ्लॉप
'भ्रष्टाचार की पार्टी है TMC, घुसपैठियों को वोटर...', प्रधानमंत्री मोदी ने मालदा से ममता बनर्जी पर साधा निशाना
'भ्रष्टाचार की पार्टी TMC, घुसपैठियों को वोट...', PM मोदी ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना
Telangana: सोशल मीडिया की ‘क्वीन’ और पति का खौफनाक खेल, 1500 लोगों को बनाया हनीट्रैप का शिकार, धमकी देकर वसूले लाखों रुपए
सोशल मीडिया की ‘क्वीन’ और पति का खौफनाक खेल, 1500 लोगों को जाल में फंसाकर किया गंदा काम!
"पूरा फैशन मिट्टी में मिला दिया" बर्थडे गर्ल का दोस्तों ने बनाया भूत, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
मिक्सर के किसी भी जार में कुछ भी पीसने लग जाते हैं, जानें किस काम के लिए कौन सा जार होता है परफेक्ट?
मिक्सर के किसी भी जार में कुछ भी पीसने लग जाते हैं, जानें किस काम के लिए कौन सा जार होता है परफेक्ट?
Embed widget