एक्सप्लोरर

'भारत की आलोचना करने वाले खुद कर रहे रूस से व्यापार', ट्रंप की धमकी पर विदेश मंत्रालय की दो टूक

भारत ने रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद वैश्विक ऊर्जा अस्थिरता को देखते हुए रूस से सस्ती तेल आपूर्ति सुनिश्चित की. अमेरिका और यूरोप ने इसकी आलोचना की, जबकि वे खुद रूस से ऊर्जा और अन्य वस्तुएं आयात कर रहे हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद जब दुनिया भर में ऊर्जा संकट गहराया, तब भारत ने सस्ती और स्थिर ऊर्जा आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए रूस से तेल आयात बढ़ाया. इस पर अमेरिका और यूरोपीय यूनियन ने भारत की आलोचना की, लेकिन खुद वे देश भी रूस से व्यापार में पीछे नहीं हैं.

अमेरिका और यूरोप की दोहरी नीति
रूस से भारत के तेल आयात को लेकर अमेरिका और यूरोपीय संघ ने बार-बार सवाल उठाए हैं. लेकिन सच यह है कि रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद यूरोप ने परंपरागत आपूर्तिकर्ताओं से तेल पाना बंद कर दिया और वह तेल भारत को मिलने लगा. इस स्थिति में अमेरिका ने खुद भारत को ऐसे तेल आयात के लिए प्रोत्साहित किया ताकि वैश्विक ऊर्जा बाजार में स्थिरता बनी रहे.

भारत की मजबूरी नहीं, जरूरत है तेल आयात
भारत का यह फैसला पूरी तरह उपभोक्ताओं के लिए सस्ती और भरोसेमंद ऊर्जा सुनिश्चित करने की जरूरत से प्रेरित था. यह कोई राजनीतिक कदम नहीं, बल्कि वैश्विक बाज़ार की स्थितियों से उत्पन्न मजबूरी थी. वहीं, जो देश भारत की आलोचना कर रहे हैं, वे खुद रूस से व्यापार कर रहे हैं.

यूरोप कर रहा रूस से बड़े स्तर पर व्यापार
2024 में यूरोपीय यूनियन और रूस के बीच सामानों का द्विपक्षीय व्यापार 67.5 अरब यूरो तक पहुंच गया. इसके अलावा, 2023 में सेवाओं का व्यापार 17.2 अरब यूरो आंका गया. यह भारत-रूस व्यापार से कई गुना अधिक है. 2024 में यूरोप ने 16.5 मिलियन टन LNG (तरलीकृत प्राकृतिक गैस) रूस से आयात की, जो 2022 के पिछले रिकॉर्ड 15.21 मिलियन टन को पार कर गया. यूरोपीय व्यापार में ऊर्जा के अलावा उर्वरक, खनन उत्पाद, रसायन, लोहे-इस्पात और मशीनरी भी शामिल हैं.

अमेरिका भी नहीं पीछे
अमेरिका भी रूस से लगातार व्यापार कर रहा है. वह अपनी न्यूक्लियर इंडस्ट्री के लिए यूरेनियम हेक्साफ्लोराइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल इंडस्ट्री के लिए पैलेडियम, उर्वरक और रसायनों का आयात कर रहा है. ऐसे में भारत को निशाना बनाना न केवल अनुचित है, बल्कि वैश्विक पाखंड भी दर्शाता है.

भारत अपने हितों से कोई समझौता नहीं करेगा
भारत एक बड़ी अर्थव्यवस्था है और वह अपने राष्ट्रीय हितों और आर्थिक सुरक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाएगा. भारत पर निशाना साधने वाले देशों को पहले खुद की नीतियों और आंकड़ों को देखना चाहिए.

शिवांक मिश्रा साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और इस वक्त एबीपी न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं. उनकी विशेषज्ञता साइबर सुरक्षा, इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग और जनहित से जुड़े मामलों की गहन पड़ताल में है. कनाडा में खालिस्तानी आतंकियों के शरण मॉड्यूल से लेकर भारत में दवा कंपनियों की अवैध वसूली जैसे विषयों पर कई महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं. क्रिकेट और फुटबॉल देखना और खेलना पसंद है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान की राइट आंख हो गई खराब, 85% रोशनी खत्म... एमिकस क्यूरी की रिपोर्ट ने खोली शहबाज-मुनीर के दावों की पोल
इमरान खान की राइट आंख हो गई खराब, 85% रोशनी खत्म... रिपोर्ट ने खोली शहबाज-मुनीर के दावों की पोल
आरोपी तांत्रिक कमरुद्दीन बाबा को फिरोजाबाद लेकर पहुंची दिल्ली पुलिस, कई लोगों की ली थी जान
आरोपी तांत्रिक कमरुद्दीन बाबा को फिरोजाबाद लेकर पहुंची दिल्ली पुलिस, कई लोगों की ली थी जान
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
टी20 वर्ल्ड कप के लिए 11 साल का लंबा इंतजार, सिर्फ 8 गेंद में हुए आउट; संजू सैमसन का करियर खत्म?
टी20 वर्ल्ड कप के लिए 11 साल का लंबा इंतजार, सिर्फ 8 गेंद में हुए आउट; संजू का करियर खत्म?

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: संसद में घमासान... 'वीडियो गेम' की अजब दास्तान! | Parliament | Seedha Sawal
Kanpur Lamborghini Case: 100 घंटे में गिरफ्तारी..6 घंटे में बेल | Pratima Mishra | UP News
Janhit: 9 सेकेंड का वीडियो..नया टकराव'..संसदीय आचरण' बड़े संकट में है! | Parliament Session
Bigg Boss 19, प्यार और नई शुरुआत पर Farrhana ने खोले दिल के राज
'The 50’ में Groupism और Insecurities पर Archit ने तोड़ी चुप्पी

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की राइट आंख हो गई खराब, 85% रोशनी खत्म... एमिकस क्यूरी की रिपोर्ट ने खोली शहबाज-मुनीर के दावों की पोल
इमरान खान की राइट आंख हो गई खराब, 85% रोशनी खत्म... रिपोर्ट ने खोली शहबाज-मुनीर के दावों की पोल
आरोपी तांत्रिक कमरुद्दीन बाबा को फिरोजाबाद लेकर पहुंची दिल्ली पुलिस, कई लोगों की ली थी जान
आरोपी तांत्रिक कमरुद्दीन बाबा को फिरोजाबाद लेकर पहुंची दिल्ली पुलिस, कई लोगों की ली थी जान
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
टी20 वर्ल्ड कप के लिए 11 साल का लंबा इंतजार, सिर्फ 8 गेंद में हुए आउट; संजू सैमसन का करियर खत्म?
टी20 वर्ल्ड कप के लिए 11 साल का लंबा इंतजार, सिर्फ 8 गेंद में हुए आउट; संजू का करियर खत्म?
अनिल कपूर ने पिता के स्ट्रगल को लेकर की बात, बोले- उनकी एक भी फिल्म चली नहीं
अनिल कपूर ने पिता के स्ट्रगल को लेकर की बात, बोले- उनकी एक भी फिल्म चली नहीं
अमेरिका ने ट्रेड डील फैक्टशीट में क्यों किया इतना बड़ा बदलाव? भारतीय विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
अमेरिका ने ट्रेड डील फैक्टशीट में क्यों किया इतना बड़ा बदलाव? भारतीय विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
साइबर फ्रॉड से कैसे बचाएगा म्यूल अकाउंट हंटर, जिसे इस्तेमाल करने पर जोर दे रहे अमित शाह?
साइबर फ्रॉड से कैसे बचाएगा म्यूल अकाउंट हंटर, जिसे इस्तेमाल करने पर जोर दे रहे अमित शाह?
DTC में नौकरी पाने का शानदार मौका, 60 से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी; पढ़ें डिटेल्स
DTC में नौकरी पाने का शानदार मौका, 60 से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी; पढ़ें डिटेल्स
Embed widget