गणतंत्र दिवस: दिल्ली ही नहीं दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा भी तिरंगे में रंगी
एबीपी न्यूज | 26 Jan 2017 06:39 AM (IST)
नई दिल्ली : देश आज 68वां गणतंत्र दिवस मनाएगा. जश्न की पूरी तैयारी हो चुकी है. गणतंत्र दिवस के जश्न के लिए देश तैयार है. दिल्ली के लुटियंस जोन से लेकर कोलकाता के हुगली ब्रिज तक शानदार सजावट हुई है. यही नहीं दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा भी तिरंगे के रंग में सराबोर है. इसके साथ ही सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं. आज 68वां गणतंत्र दिवस मना रहा है भारत, पूरे देश में जश्न, यहां जानें आज क्या-क्या होगा?बुर्ज खलीफा को तिरंगे के रंगों वाली एलईडी लाइट से सजाया गया है दुनिया की सबसे ऊंची इमारतों में से एक बुर्ज खलीफा को तिरंगे के रंगों वाली एलईडी लाइट से सजाया गया है. यूएई की राजधानी अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान इस समय भारत में हैं. दिल्ली में कल की गणतंत्र दिवस परेड के वो मुख्य अतिथि हैं. गणतंत्र दिवस: आज दुनिया देखेगी भारत की ताकत, तेजस के साथ NSG के कमांडों भी होंगे परेड का हिस्सागणतंत्र दिवस के मौके पर राजधानी दिल्ली सहित पूरे देश में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, देखें तस्वीरें दिल्ली के साउथ और नॉर्थ ब्लॉक की तस्वीर भी बदली हुई है इसके साथ ही दिल्ली के साउथ और नॉर्थ ब्लॉक की तस्वीर भी बदली हुई है. ये पूरा इलाका इस समय छावनी बना हुआ है. हर हरकत पर सुरक्षाबलों की नजर है. मुंबई के सीएसटी की ऐतिहासिक इमारत भी तिरंगे के रंग में खूबसूरत नजर आ रही है. साथ ही कोलकाता का हावड़ा ब्रिज भी देश के 'खास' रंग में चमक रहा है. उत्सव मनाये जाने की तैयारियां जोरो से की जा रही हैं देश गणतंत्र दिवस को मनाने के लिए तैयार है. तिरंगे से बाजार पटा पड़ा है. उत्सव मनाये जाने की तैयारियां जोरो से की जा रही हैं. राष्ट्रध्वज के साथ तिरंगे के रंग की टोपियाँ, दुपट्टे, झालर, बैज, हैंड बैंड के अलावा कई सामग्रियों से दुकानें सजी हुई हैं. दुकानों पर भारत माता की जय, मेरा भारत महान, आई लव माई इण्डिया के स्लोगन लिखे पोस्टर भी काफ़ी बिक रहे है. 'तिरंगे' के रंग में रंगी दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफाइस बीच राष्ट्रीय राजधानी में 26 जनवरी को बारिश होने के आसार हैं इस बीच राष्ट्रीय राजधानी में 26 जनवरी को बारिश होने के आसार हैं. जिसके चलते राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड समारोह का मजा किरकरा हो सकता है. स्कायमेट मौसम सेवा के निदेशक महेश पलवत ने कहा, "दिल्ली में बुधवार शाम बूंदाबांदी के बाद गुरुवार को हल्की बारिश होने की संभावना है." इसके पहले वर्ष 2015 में भी गणतंत्र दिवस के मौके पर बारिश हुई थी इसके पहले वर्ष 2015 में भी गणतंत्र दिवस के मौके पर बारिश हुई थी, जब अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा मुख्य अतिथि थे. इन सब के बीच गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत सरकार दिल्ली के लालकिले पर 26 से 31 जनवरी तक 'भारत पर्व' का आयोजन कर रही है. देश के नाम संबोधन में नोटबंदी पर बोले राष्ट्रपति, कुछ समय के लिए आ सकती है मंदीमुख्य उद्देश्य 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' के विचार को लोकप्रिय बनाना इसका मुख्य उद्देश्य 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' के विचार को लोकप्रिय बनाने के तहत देशभक्ति की भावना को जागृत करना, देश की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता को बढ़ावा देना और आम जन की व्यापक भागीदारी को सुनिश्चित करना है. पर्यटन मंत्रालय को इस कार्यक्रम के लिए नोडल मंत्रालय के रूप में नामित किया गया है.