अविभाजित भारत', पाकिस्तान, बांग्लादेश को नई दिल्ली ने बुलाया, इस्लामाबाद होगा शामिल
150 Years of IMD: सरकार ने आईएमडी के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पाकिस्तान, अफगानिस्तान, म्यांमार, बांग्लादेश, भूटान, मालदीव, श्रीलंका और नेपाल के अधिकारियों को आमंत्रित किया है.

150 Years of Indian Meteorological Department: भारत ने पाकिस्तान और बांग्लादेश समेत अन्य पड़ोसी देशों को भारतीय मौसम विभाग के 150 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित 'अविभाजित भारत' सेमिनार में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है। यह सरकार द्वारा मतभेदों को दूर रखने और भारतीय उप महाद्वीप के साझा इतिहास का जश्न मनाने की अपनी तरह की पहली पहल है।
ये निमंत्रण पाकिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, अफ़गानिस्तान, म्यांमार, मालदीव, श्रीलंका और नेपाल को भेजा गया है. इसके अलावा मध्य पूर्व, मध्य और दक्षिण-पश्चिम एशिया के अधिकारियों को भी निमंत्रण भेजा गया है.
पाकिस्तान लेगा इस सेमिनार में हिस्सा
पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान ने अपनी भागीदारी की पुष्टि कर दी है. बांग्लादेश की तरफ से अभी तक इसको लेकर कोई भी जवाब नहीं आया है. अगर बांग्लादेश भी इस सेमिनार में हिस्सा लेता है तो यह ऐतिहासिक पल होगा.
मौसम विभाग के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा, "हम चाहते थे कि आईएमडी की स्थापना के समय अविभाजित भारत का हिस्सा रहे सभी देशों के अधिकारी समारोह का हिस्सा बनें।"
भारत सरकार ने लिया बड़ा फैसला
भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों ने इस सेमिनार को यादगार बनाने के लिए कई बड़े कदम उठाए हैं. वित्त मंत्रालय ने इस खास अवसर पर एक विशेष और सीमित संस्करण वाला 150 रुपये का स्मारक सिक्का जारी करने का फैसला किया है. वहीं, गृह मंत्रालय ने मौसम विभाग के 150 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में गणतंत्र दिवस पर एक विशेष झांकी को मंजूरी दे दी है.
1875 में हुई भारत मौसम विज्ञान विभाग की स्थापना
भारत मौसम विज्ञान विभाग की स्थापना 15 जनवरी, 1875 को हुई थी। हालांकि इसके पहले भी ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी मौसम विभाग की स्थापना की गई थी. कोलकाता मौसम विज्ञान विभाग 1785 में शुरू हुआ था. मद्रास (आधुनिक चेन्नई) 1796 में और बॉम्बे (आधुनिक मुंबई) में 1826 में मौसम विभाग की स्थापना हुई थी.
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL


























