India Got Latent Controversy: 'इंडिया गॉट लैटेंट' शो में रणवीर इलाहाबादिया की टिप्पणी के बाद से शुरू हुआ विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है. इलाहाबादिया के खिलाफ कई राज्यों में एफआईआर दर्ज की गई हैं. इसी को लेकर रणवीर इलाहाबादिया की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार (18 फरवरी, 2025) को सुनवाई होगी.

रणवीर इलाहाबादिया ने देश भर में दर्ज एफआईआर को एक जगह ट्रांसफर करने की मांग की है. रणवीर की याचिका पर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस सूर्य कांत और एन कोटिश्वर सिंह की बेंच सुनवाई करेगी. इलाहाबादिया का मामला आइटम नंबर 47 के तौर पर सूचीबद्ध है.

केंद्र सरकार के अलावा असम सरकार भी पक्षकाररणवीर इलाहाबादिया की तरफ से दायर याचिका में केंद्र सरकार के अलावा महाराष्ट्र और असम सरकार को भी पक्षकार बनाया गया है. इससे पहले शुक्रवार को रणवीर की तरफ से वकील अभिनव चंद्रचूड़ ने मामला चीफ जस्टिस संजीव खन्ना के सामने रखा था और जल्द सुनवाई का अनुरोध किया था. चीफ जस्टिस ने उन्हें बताया कि रजिस्ट्री ने सुनवाई की तारीख तय की है कुछ दिनों में इस मामले को सुना जाएगा.

'असम पुलिस तुरंत पेश होने का दबाव दे रही'रणवीर के वकील ने कहा था कि गुवाहाटी में दर्ज केस को लेकर असम पुलिस तुरंत पेश होने का दबाव दे रही है जिसे लेकर चीफ जस्टिस ने कहा था कि मौखिक मेंशनिंग में कोई राहत नहीं दी जा सकती. जब याचिका सुनवाई के लिए लगेगी, तभी वह अपनी बात रखें. 

मंगलवार को होने वाली सुनवाई में रणवीर के वकील सभी एफआईआर को एक जगह ट्रांसफर करने के अलावा गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक की मांग रख सकते हैं.

क्या है मामला?स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना का शो 'इंडिया गॉट लैटेंट' बीते दिनों तब विवादों में आया, जब रणवीर इलाहाबादिया के एक विवादित बयान ने सोशल मीडिया पर तूल पकड़ना शुरू कर दिया. रणवीर इलाहाबादिया का वीडियो वायरल होने के बाद उनके बयान से हर कोई हैरान रह गया. यूट्यूबर के खिलाफ कई जगह पुलिस में शिकायतें दर्ज कराई गईं. 

ये भी पढ़े:

'कोर्ट के प्रति कुछ तो शिष्टाचार दिखाएं', केंद्र के वकील की अनुपस्थिति पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार