एक्सप्लोरर

भारत की हो गई बल्ले-बल्ले! एक साल में जमीन से निकाला 1 अरब टन के पार 'काला सोना'

India Coal Production: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कोयला क्षेत्र से जुड़े सभी लोगों की कड़ी मेहनत और समर्पण की सराहना की.

India Coal Production: भारत ने वित्त वर्ष 2024-25 में एक अरब टन कोयला उत्पादन का रिकॉर्ड पार कर लिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस उपलब्धि को देश के लिए गौरव का क्षण बताया और कहा कि यह ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

दरअसल, कोयला मुख्य रूप से बिजली उत्पादन और उद्योगों में ईंधन के रूप में उपयोग होता है. यह विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के लिए मुख्य ऊर्जा स्रोत है. 2023-24 (अप्रैल 2023 - मार्च 2024) में भारत ने 99.783 करोड़ टन कोयला उत्पादन किया था.

प्रधानमंत्री मोदी की प्रतिक्रिया
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, "भारत के लिए गर्व का क्षण! एक बिलियन टन कोयला उत्पादन का ऐतिहासिक मुकाम पार करना एक उल्लेखनीय उपलब्धि है. जो हमारी ऊर्जा सुरक्षा, आर्थिक विकास और आत्मनिर्भरता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है. यह उपलब्धि इस क्षेत्र से जुड़े सभी लोगों की मेहनत और समर्पण का परिणाम है."

कोयला मंत्री की टिप्पणी
केंद्रीय कोयला एवं खनन मंत्री गिरीश किशन रेड्डी ने भी इस उपलब्धि की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व को श्रेय दिया. जी किशन रेड्डी इस उपलब्धि पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह भारत की बढ़ती बिजली मांग को पूरा करेगा. आर्थिक वृद्धि को गति देगा. साथ ही हर भारतीय के लिए उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित करेगा.

भारत में कोयला क्षेत्र की अहम भूमिका
कोयला मंत्रालय की ओर से जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, भारत दुनिया में पांचवां सबसे बड़ा कोयला भंडार रखने वाला देश है और दूसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता है. राष्ट्रीय ऊर्जा खपत में कोयले का योगदान 55% है, जिससे यह ऊर्जा सुरक्षा के लिए एक अनिवार्य संसाधन बना हुआ है.

कोयला मंत्रालय की भविष्य की योजना
वित्त वर्ष 2024-25 के लिए कोयला मंत्रालय का लक्ष्य 108 करोड़ टन कोयला उत्पादन/उठान करने का है. इस उपलब्धि से भारत की ऊर्जा आपूर्ति मजबूत होगी और आर्थिक विकास को और गति मिलेगी.

यह भी पढ़ें:- 'सनी लियोनी, तमन्ना भाटिया करती हैं प्रचार और ठगे जा रहे इंडियंस', ऑनलाइन गेमिंग को लेकर याचिकाकर्ता की दलील पर क्या बोला SC?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BMC Election Result VIP Seats Live: BMC चुनाव में इन VIP सीटों पर टिकीं सबकी नजरें, पढ़िए कौन कहां पर मार सकता है बाजी
BMC Election Result VIP Seats Live: BMC चुनाव में इन VIP सीटों पर टिकीं सबकी नजरें, पढ़िए कौन कहां पर मार सकता है बाजी
UP Weather: यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, 2 दिन बारिश की चेतावनी जारी, अभी और बढ़ेगी ठंड
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, 2 दिन बारिश की चेतावनी जारी, अभी और बढ़ेगी ठंड
Weather Forecast: 72 घंटों के भीतर 6 राज्यों में होगी बारिश, यूपी, दिल्ली से बिहार तक कैसा मौसम? पढ़ें IMD की चेतावनी
72 घंटों के भीतर 6 राज्यों में होगी बारिश, यूपी, दिल्ली से बिहार तक कैसा मौसम? पढ़ें IMD की चेतावनी
'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' के फ्लॉप होने पर कार्तिक आर्यन ने उठाया बड़ा कदम, मेकर्स को यूं किया सपोर्ट
'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' के फ्लॉप होने पर कार्तिक का बड़ा कदम, मेकर्स को यूं किया सपोर्ट

वीडियोज

Sansani: मासूमों के दुश्मन...किडनैपर कपल ! | Crime News
Chitra Tripathi: Mumbai का 'King' कौन? क्या लौट रहा Mahayuti का तूफान? | BMC Exit Poll
Sandeep Chaudhary: 10% वोट पर दंगल...2027 में किसका मंगल? विश्लेषकों ने खोला राज | UP News
BMC Election 2026 EXIT Poll: सभी एग्जिट पोल में BJP गठबंधन आगे..ठाकरे ब्रदर्स का खेल खत्म?
Bharat Ki Baat : 27 में Mayawati किसका खेल बिगाड़ेंगी? | Brahman Vote Bank | BSP | UP Politics

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BMC Election Result VIP Seats Live: BMC चुनाव में इन VIP सीटों पर टिकीं सबकी नजरें, पढ़िए कौन कहां पर मार सकता है बाजी
BMC Election Result VIP Seats Live: BMC चुनाव में इन VIP सीटों पर टिकीं सबकी नजरें, पढ़िए कौन कहां पर मार सकता है बाजी
UP Weather: यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, 2 दिन बारिश की चेतावनी जारी, अभी और बढ़ेगी ठंड
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, 2 दिन बारिश की चेतावनी जारी, अभी और बढ़ेगी ठंड
Weather Forecast: 72 घंटों के भीतर 6 राज्यों में होगी बारिश, यूपी, दिल्ली से बिहार तक कैसा मौसम? पढ़ें IMD की चेतावनी
72 घंटों के भीतर 6 राज्यों में होगी बारिश, यूपी, दिल्ली से बिहार तक कैसा मौसम? पढ़ें IMD की चेतावनी
'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' के फ्लॉप होने पर कार्तिक आर्यन ने उठाया बड़ा कदम, मेकर्स को यूं किया सपोर्ट
'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' के फ्लॉप होने पर कार्तिक का बड़ा कदम, मेकर्स को यूं किया सपोर्ट
कपिल देव ने ड्रेसिंग रूम से दाऊद इब्राहिम को निकाला, जब डॉन के पैसे-पावर सबकी उड़ी धज्जियां
कपिल देव ने ड्रेसिंग रूम से दाऊद इब्राहिम को निकाला, जब डॉन के पैसे-पावर सबकी उड़ी धज्जियां
बालों के लिए ऑलिव ऑयल अच्छा होता है या नहीं? जानें सही तरीका और सबसे असरदार टिप्स
बालों के लिए ऑलिव ऑयल अच्छा होता है या नहीं? जानें सही तरीका और सबसे असरदार टिप्स
क्या आपके स्मार्टफोन की बैटरी भी हो रही है कमजोर? ये सेटिंग्स तुरंत करें चेक
क्या आपके स्मार्टफोन की बैटरी भी हो रही है कमजोर? ये सेटिंग्स तुरंत करें चेक
पानी में ज्यादा देर रहते ही क्यों सिकुड़ने लगती हैं उंगलियां? जानें इसके पीछे का साइंस
पानी में ज्यादा देर रहते ही क्यों सिकुड़ने लगती हैं उंगलियां? जानें इसके पीछे का साइंस
Embed widget