India Coronavirus Updates: कोरोनाकी तीसरी लहर की रफ्तार भारतमेंअबथमतीजारहीहै. आजलगातारतीसरेदिन कोरोनाकेनएमामले 50 हजार सेकमदर्जकिएगए. देशमेंपिछले 24 घंटेमें27,409नएकोरोनाकेसआएऔर 347 संक्रमितोंकीजानचलीगई. जबकिइससेएकदिनपहलेकोरोनाके34,113नएमामलेआएथेऔर346लोगोंकीजानगईथी. अच्छीबातयेहैकिपिछले 24 घंटेमें82हजारलोगकोरोनासेठीकभीहुएहैंयानीकि55हजारएक्टिवकेसकमहोगए.

दिल्ली में कोरोना के 1 हजार से कम मामले, 4 लोगों की मौत

दिल्ली में सोमवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के 586 नए मामले सामने आए, जबकि 4 लोगों की मौत हुई है. कोरोना पॉजिटिविटी रेट 1.37 प्रतिशत है और सक्रिय मामलों की संख्या भी घटकर 3,416 हो गई है. कोरोना का रिकवरी रेट 98.40 है. कोरोना पॉजिटिविटी रेट 0.18 प्रतिशत है जबकि डेथ रेट 1.41 प्रतिशत है.

कोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर अबतक कुल चार करोड़ 26 लाख 92 हजार लोग संक्रमित हुए हैं. इनमें से 5 लाख 9 हजार 358 लोगों की मौत हो चुकी है. अबतक 4 करोड़ 17 लाख 60 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. देश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या 5 लाख से कम है. कुल 4 लाख 23 हजार 127 लोग अभी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है.

  • कोरोना के कुल मामलेचार करोड़ 26 लाख 92 हजार 943
  • कुल डिस्चार्ज- 4 करोड़ 17 लाख 60 हजार 458
  • कुल एक्टिव केस- 4 लाख 23 हजार 127 
  • कुल मौत- 5 लाख 9 हजार 358
  • कुल टीकाकरण- 173 करोड़ 42 लाख 62 हजार डोज दी गई

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, 14 फरवरी 2022 तक देशभर में 173 करोड़ कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 44.68 लाख टीके लगाए गए. वहीं भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, अबतक 75.30 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन करीब 12.29 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए.

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.19 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 97.68 फीसदी हैएक्टिव केस 1.12 फीसदी हैंकोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत अब 24वें स्थान पर है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत दूसरे स्थान पर है. जबकि अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

येभीपढ़ें-

UP Election 2022: ओपी राजभर की पार्टी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, वाराणसी के डीएम और पुलिस कमिश्नर पर लगाए ये आरोप

Punjab Election: 'क्या मैं आतंकवादी हूं?' हेलिकॉप्टर को इजाजत नहीं मिलने पर बोले पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी