एक्सप्लोरर

India China Tension: तवांग झड़प पर सियासी तनातनी जारी, मल्लिकार्जुन खरगे ने आज बुलाई विपक्षी दलों की बैठक

India China Standoff: अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर के यांग्त्से में 9 दिसंबर को भारत चीन सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को सदन में सरकार पर जमकर निशाना साधा.

India China Faceoff: भारत और चीन के सैनिकों के बीच अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) के तवांग इलाके में हुई झड़प को लेकर विपक्ष का सरकार पर हमला जारी है. मंगलवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने सरकार की तरफ से इस मामले को लेकर संसद में बयान दिया, लेकिन विपक्ष अभी भी इससे पूरी तरह से संतुष्ट नहीं है. तवांग मसले को लेकर आगे क्या रणनीति अपनाई जाए और इसे लेकर सरकार को कैसे घेरा जाए, इसके लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने विपक्षी दलों की एक अहम बैठक बुलाई है. इस बैठक में विपक्ष के कई दलों के नेता शामिल होंगे और इस मसले को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे. 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने तवांग में भारत-चीन सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प को लेकर विपक्ष के कई दलों को बैठक में शामिल होने का न्योता भेजा है. कांग्रेस इस मुद्दे पर विपक्ष को एकजुट कर सरकार पर घेरने की कोशिश में है. वहीं, दूसरी तरफ विपक्ष के कई नेताओं का आरोप है कि भारत-चीन तनाव को लेकर उन्हें सदन में अपनी बात रखने का उचित मौका नहीं दिया गया. ज्यादातर विपक्ष के नेता सरकार के जवाब से संतुष्ट नहीं है. विपक्ष की मांग है कि तवांग मसले को लेकर सदन में चर्चा की जाए. खरगे ने इसे लेकर ही विपक्ष को एकजुट कर सरकार पर दबाव बनाने की रणनीति पर चर्चा करने के लिए विपक्ष के नेताओं को बैठक का न्योता भेजा है. 

मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार को घेरा

अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर के यांग्त्से में 9 दिसंबर को भारत-चीन सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को सदन में सरकार पर जमकर निशाना साधा. खरगे ने सरकार पर आरोप लगाया कि वो केवल मूकदर्शक बनकर रह गई है. उन्होंने कहा कि सरकार चीन को लेकर लगातार जमीनी हकीकत की अनदेखी कर रही है. खरगे ने कहा, ''हम लगातार चीन के मुद्दे को सदन में उठाते रहे हैं. आज भी हम चर्चा कराने चाहते थे लेकिन रक्षा मंत्री ने जवाब दिया और चले गए.'' 

राजनाथ सिंह ने सदन में दिया बयान

अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई झड़प को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद में मंगलवार को बयान दिया. इस घटना को लेकर राजनाथ सिंह ने सदन को बताया, "9 दिसंबर 2022 को पीएलए सैनिकों ने तवांग सेक्टर के यांगत्से एरिया में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल पर अतिक्रमण कर यथास्थिति को एकतरफा बदलने का प्रयास किया. चीन के इस प्रयास का हमारी सेना ने दृढ़ता के साथ सामना किया है."

उन्होंने कहा, ''इस फेस ऑफ में हाथापाई भी हुई है. भारतीय सेना ने पीएलए को उनकी पोस्ट पर वापस जाने के लिए मजबूर कर दिया. इस झड़प में दोनों ओर के सैनिकों को चोटें भी आई हैं. इस घटना में हमारे किसी भी सैनिक की न तो मृत्यु हुई है और न ही कोई गंभीर रूप से घायल हुआ है.''

इसे भी पढ़ेंः-

India-China Clash: क्या है ड्रैगन का फाइव फिंगर्स प्लान? अरुणाचल के तवांग में चीन की तरफ से उकसावा है इसकी बानगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सपा सांसद बर्क ने कच्चे तेल की कीमतों को लेकर उठाया सवाल, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने क्या दिया जवाब?
सपा सांसद बर्क ने कच्चे तेल की कीमतों को लेकर उठाया सवाल, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने क्या दिया जवाब?
अभिषेक मनु सिंघवी और वेम नरेंद्र रेड्डी... राज्यसभा में तेलंगाना का प्रतिनिधित्व करेंगे ये नेता, निर्विरोध जीते
अभिषेक मनु सिंघवी और वेम नरेंद्र रेड्डी... राज्यसभा में तेलंगाना का प्रतिनिधित्व करेंगे ये नेता, निर्विरोध जीते
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच भारत में कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG का स्टॉक? सरकार ने बताया
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच भारत में कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG का स्टॉक? सरकार ने बताया
'LPG का उत्पादन बढ़ाएं', रिफाइनरियों को सरकार का आदेश, रेस्तरां-होटल को सप्लाई के लिए बनाई कमेटी
'LPG का उत्पादन बढ़ाएं', रिफाइनरियों को सरकार का आदेश, रेस्तरां-होटल को सप्लाई के लिए बनाई कमेटी

वीडियोज

Sansani: Iran में खामेनेई 2.0 के 'दुस्साहस' का दौर ! | Iran- Israel War
Iran Israel War: क्या Middle East War अब और फैलने वाला है? | Big Breaking
Chitra Tripathi: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर कब्जा करेगा अमेरिका | Iran Israel War | Breaking | Janhit
Bharat Ki Baat: महायुद्ध का आपकी जेब से जुड़ा विश्लेषण | Iran Israel War | Netanyahu | Khamenei
Sandeep Chaudhary: चर्चा से क्यों भाग रही सरकार? वरिष्ठ पत्रकार ने खोली पोल! | Iran Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Us-Iran War: ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के TMC सांसद कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
गर्मियों में ऐसी खरीदने का बना रहे हैं प्लान, जानें आपके कमरे के हिसाब से कितने टन वाले एसी की होगी जरूरत?
गर्मियों में ऐसी खरीदने का बना रहे हैं प्लान, जानें आपके कमरे के हिसाब से कितने टन वाले एसी की होगी जरूरत?
Embed widget