एक्सप्लोरर

India China Tension: ओवैसी ने भारत-चीन झड़प को लेकर पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- इतनी मजबूत सेना और...

India China Conflict: अक्टूबर 2021 में भी इसी तरह की एक घटना हुई थी जब याग्त्से में कुछ चीनी सैनिकों को भारतीय जवानों ने कुछ घंटों के लिए डिटेन कर लिया था.

Asaduddin Owaisi Reaction On India China Faceoff: भारत और चीन के सैनिकों के बीच अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) के तवांग इलाके में हुई झड़प को लेकर सियासत शुरू हो गई है. सूत्रों के मुताबिक, बीते 9 दिसंबर को दोनों देशों के बीच झड़प हुई थी. इस झड़प में दोनों देशों के जवानों को मामूली चोटें आई हैं. ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई ताजा झड़प को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) पर तीखा हमला किया है. ओवैसी ने कहा कि पीएम मोदी चीन (China) का नाम लेने से घबराते हैं.

ओवैसी ने चीन मसले को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधते कहा, "हमारे 56 इंच का सीना वाले प्रधानमंत्री चीन का नाम लेने से इतना घबराते क्यों हैं? क्या वजह है कि ढाई साल से चीन लद्दाख में हमारी जमीन पर कब्जा करके बैठा है और मोदी जी के मुंह से चूं तक नहीं निकलती? इतनी मजबूत सेना है हमारी और इतना डरा हुआ नेता क्यों?"

और क्या बोले ओवैसी?

एआईएमआईएम प्रमुख ओवैसी ने आगे कहा कि यह घटना इसलिए हुई क्योंकि प्रधानमंत्री ने जून में गलवान के बाद कहा था कि कोई घुसपैठ नहीं हुई. ओवैसी ने ट्वीट में लिखा, "चीन ने तवांग में जो ज़ुर्रत की है, वो सिर्फ हमारे PM और सरकार की कमजोरी को दर्शाता है. सेना ने उसका जवाब दिया है पर चीन की ये हिम्मत इसलिए हुई है क्यूंकि मोदीजी ने जून 2020 में गलवान के बाद कहा "न कोई घुसा है."

सरकार पर चौतरफा हमला

ओवैसी से पहले कांग्रेस ने भी भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प को लेकर सरकार को आड़े हाथ लिया. कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, ''भारतीय सेना के शौर्य पर हमें गर्व है. सीमा पर चीन की हरकतें किसी भी तरह से बर्दाश्त नहीं की जाएगी. पिछले दो साल से हम बार-बार सरकार को जगाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन मोदी सरकार केवल अपनी राजनीतिक छवि को बचाने के लिए इस मामले को दबाने में लगी है. इसी वजह से चीन की हिम्मत लगातार बढ़ रही है.'' 

अनिल विज ने किया पलटवार

अरुणाचल प्रदेश के तवांग के याग्त्से इलाके में ताजा झड़प को लेकर केंद्र की बीजेपी सरकार चौतरफा हमले का सामना कर रही है. इस बीच भारतीय जनता पार्टी के नेता और हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने मामले को लेकर पलटवार किया. अनिल विज ने दोनों देशों के सैनिकों के बीच हुई इस झड़प को लेकर ट्विटर के जरिये तत्कालीन जवाहर लाल नेहरू सरकार पर तंज कसते हुए चीन को चेतावनी दी.

अनिल विज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बचाव करते हुए उनकी तारीफ भी की. अनिल विज ने ट्विटर पर लिखा, ''चीनियों होश करो, यह 1962 के कमजोर दिल प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का भारत नहीं है. यह 2022 के शेरदिल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारत है.''  

इसे भी पढ़ेंः-

Tawang Face Off: भारत-चीन सेना के बीच झड़प, 6 जवान अस्पताल में भर्ती, आज संसद में गूंजेगी तवांग संघर्ष की आवाज | 10 बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सपा सांसद बर्क ने कच्चे तेल की कीमतों को लेकर उठाया सवाल, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने क्या दिया जवाब?
सपा सांसद बर्क ने कच्चे तेल की कीमतों को लेकर उठाया सवाल, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने क्या दिया जवाब?
अभिषेक मनु सिंघवी और वेम नरेंद्र रेड्डी... राज्यसभा में तेलंगाना का प्रतिनिधित्व करेंगे ये नेता, निर्विरोध जीते
अभिषेक मनु सिंघवी और वेम नरेंद्र रेड्डी... राज्यसभा में तेलंगाना का प्रतिनिधित्व करेंगे ये नेता, निर्विरोध जीते
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच भारत में कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG का स्टॉक? सरकार ने बताया
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच भारत में कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG का स्टॉक? सरकार ने बताया
'LPG का उत्पादन बढ़ाएं', रिफाइनरियों को सरकार का आदेश, रेस्तरां-होटल को सप्लाई के लिए बनाई कमेटी
'LPG का उत्पादन बढ़ाएं', रिफाइनरियों को सरकार का आदेश, रेस्तरां-होटल को सप्लाई के लिए बनाई कमेटी

वीडियोज

Sansani: Iran में खामेनेई 2.0 के 'दुस्साहस' का दौर ! | Iran- Israel War
Iran Israel War: क्या Middle East War अब और फैलने वाला है? | Big Breaking
Chitra Tripathi: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर कब्जा करेगा अमेरिका | Iran Israel War | Breaking | Janhit
Bharat Ki Baat: महायुद्ध का आपकी जेब से जुड़ा विश्लेषण | Iran Israel War | Netanyahu | Khamenei
Sandeep Chaudhary: चर्चा से क्यों भाग रही सरकार? वरिष्ठ पत्रकार ने खोली पोल! | Iran Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Us-Iran War: ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के TMC सांसद कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
गर्मियों में ऐसी खरीदने का बना रहे हैं प्लान, जानें आपके कमरे के हिसाब से कितने टन वाले एसी की होगी जरूरत?
गर्मियों में ऐसी खरीदने का बना रहे हैं प्लान, जानें आपके कमरे के हिसाब से कितने टन वाले एसी की होगी जरूरत?
Embed widget