INDIA Bloc Meeting Highlights: इंडिया गठबंधन के 25 दलों की बैठक, 5 मुद्दों पर बनी सहमति, खरगे बोले- शिक्षा मंत्री दें इस्तीफा
INDIA Bloc Meeting Hindi News Highlights: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि दिल्ली में सोमवार को हुई इंडिया गठबंधन की बैठक में पांच अहम फैसले लिए गए हैं.

बैकग्राउंड
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि दिल्ली में सोमवार को हुई इंडिया गठबंधन की बैठक में पांच अहम फैसले लिए गए हैं. गठबंधन ने और ज्यादा से ज्यादा बैठक...More
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि इंडिया गठबंधन की बैठक के दौरान जिन पांच मुद्दों पर सहमति बनी है, उसमें शिक्षा मंत्री को तुरंत इस्तीफा देने की मांग की गई है. साथ ही कहा गया है कि केंद्र सरकार जल्द ऑल पार्टी मीटिंग बुलाए, जिसमें बेरोजगारी, महंगाई और किसानों के मुद्दे पर चर्चा होगी. अगली बैठक हैदराबाद में आठ अगस्त को होगी. बैठक के बाद खरगे ने कहा कि हम पांच बिंदुओं पर सहमति जताई है और इन पर हम डंटकर काम करेंगे.
उन्होंने आगे कहा कि वोट की लूट के मुद्दे पर प्रधान न्यायाधीश पर पत्र लिखेंगे. उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा जाएगा क्योंकि नीट और सीबीएसई परीक्षा के भाग लेने वाले केंद्र सरकार आर्थिक हालत, बेरोजगारी, किसानों के मुद्दों पर चर्चा की लिए सर्वदलीय बैठक बुलाए.