एक्सप्लोरर

'थोड़ा नर्वस हूं', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बोले उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी, राहुल की तारीफ में क्या कहा?

B Sudarshan Reddy: उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के जज ने उनसे पूछा था कि वो राजनीतिक दलदल में क्यों जा रहे हैं. उन्होंने जवाब दिया कि 1971 में वकील के तौर पर शुरू हुआ उनका सफर जारी है.

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस और इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी ने बुधवार (20 अगस्त, 2025) को संसद के सेंट्रल हॉल में इंडिया गठबंधन के नेताओं संग कई मुद्दों पर चर्चा की. इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे राम मनोहर लोहिया द्वारा कहा गया एक वाक्य याद आता है कि जब सड़क खामोश हो तो सदन आवारा होती है. 

लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की तारीफ करते हुए रेड्डी ने कहा कि वो (राहुल गांधी) सड़कों पर सन्नाटा नहीं होने देते. यह उनका स्वभाव और आदत बन गई है और एक के बाद एक चुनौतियों का सामना करना उनकी यात्रा का हिस्सा है. 

'जब सड़क खामोश होती है तो संसद आवारा हो जाती है'
बी. सुदर्शन रेड्डी ने कहा कि मैं थोड़ा नर्वस हूं, शायद थोड़ा उत्साहित भी हूं और थोड़ा रोमांचित भी. मेरी खुशी का ठिकाना नहीं है, जब आप विभिन्न मुद्दों पर राष्ट्र को संबोधित करते हैं तो मैं आप सभी को अपनी-अपनी सीटों से सुनता रहता हूं. मैं आपमें से ज़्यादातर लोगों को शायद आपमें से हर एक को देश में क्या हो रहा है यह जानने के लिए फ़ॉलो करता हूं. उन्होंने आगे कहा कि चूंकि मैं उस विचारधारा से आया हूं इसलिए मुझे लोहिया जी की एक पंक्ति याद आ गई है, जब सड़क खामोश होती है तो संसद आवारा हो जाती है.

SIR के मुद्दे पर क्या बोले बी सुदर्शन रेड्डी  
पूर्व जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी ने बिहार में SIR का भी मुद्दा उठाया और कहा कि वोट देने का अधिकार जनता के हाथ में एकमात्र लोकतांत्रिक हथियार है. उन्होंने कहा कि मतदान के सार्वभौमिक अधिकार को चुनौतियां मिल रही हैं. बिहार जिस संकट का सामना कर रहा है, उससे ज़्यादा गंभीर चुनौती और संविधान के लिए कोई खतरा नहीं हो सकता. मतदान का अधिकार आम आदमी के हाथ में एकमात्र साधन या हथियार है जब इसे छीनने की कोशिश की जाएगी तो लोकतंत्र में क्या बचेगा.

'उपराष्ट्रपति कार्यालय कोई राजनीतिक संस्था नहीं'
सुदर्शन रेड्डी ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के एक जज ने उनसे पूछा था कि वह राजनीतिक दलदल में क्यों जा रहे हैं. उन्होंने जवाब दिया कि 1971 में एक वकील के तौर पर शुरू हुआ उनका सफर जारी है और मौजूदा चुनौती उसी सफर का हिस्सा है. साथ ही उन्होंने कहा कि भारत के उपराष्ट्रपति का कार्यालय कोई राजनीतिक संस्था नहीं है.

ये भी पढ़ें 

'यूरिया नहीं तो समर्थन नहीं', BRS नेता की उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा को सीधी चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात-मुंबई के दौरे पर जाएंगे PM मोदी, 35,000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की सौगात
गुजरात-मुंबई के दौरे पर जाएंगे PM, 35,000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की सौगात
VIDEO: BRS MLC के अपमानजनक बयान से भावुक हुए स्पीकर, आंखों में भर आए आंसू
VIDEO: BRS MLC के अपमानजनक बयान से भावुक हुए स्पीकर, आंखों में भर आए आंसू
BHU के 48%, AMU के 47% छात्रों को हॉस्टल नसीब, लेकिन DU का क्यों इतना बुरा हाल
BHU के 48%, AMU के 47% छात्रों को हॉस्टल नसीब, लेकिन DU का क्यों इतना बुरा हाल
दून जमीन फर्जीवाड़ा: मुख्य आरोपी नवीन मित्तल पांच दिन की ED हिरासत में
दून जमीन फर्जीवाड़ा: मुख्य आरोपी नवीन मित्तल पांच दिन की ED हिरासत में

वीडियोज

Delhi Building Collapse: इमारत हादसे में रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा ! | Breaking News
Chitra Tripathi: हादसा नहीं, हत्या है! | Delhi Building Collapse | Satya Niketan | Delhi | CM Rekha
Delhi Building Collapse: Satya Niketan हादसे के बाद देखिए दिल्ली के अन्य PG की हालत! | Ground Report
Saharanpur Masjid Bulldozer Action: सहारनपुर मस्जिद विवाद में ASI की एंट्री | UP | CM Yogi |Breaking
Moti Bagh Building Collapse | Breaking News: दिल्ली हॅास्टल रेंट एग्रीमेंट आया सामने। Delhi News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
VIDEO: BRS MLC के अपमानजनक बयान से भावुक हुए स्पीकर, आंखों में भर आए आंसू
VIDEO: BRS MLC के अपमानजनक बयान से भावुक हुए स्पीकर, आंखों में भर आए आंसू
अनंत सिंह और नीरज कुमार आमने-सामने बैठे, क्या हुई बात? जानें
अनंत सिंह और नीरज कुमार आमने-सामने बैठे, क्या हुई बात? जानें
'मिर्जापुर द मूवी' बनी बॉलीवुड की 5वीं टॉप ए रेटेड वीकेंड ओपनर, 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'मिर्जापुर द मूवी' बनी बॉलीवुड की 5वीं टॉप ए रेटेड वीकेंड ओपनर, 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
ईशान किशन की सेहत पर गर्लफ्रेंड ने जताई चिंता, 'चेन्नई की झुलसा देने वाली गर्मी...'
ईशान किशन की सेहत पर गर्लफ्रेंड ने जताई चिंता, 'चेन्नई की झुलसा देने वाली गर्मी...'
BHU के 48%, AMU के 47% छात्रों को हॉस्टल नसीब, लेकिन DU का क्यों इतना बुरा हाल
BHU के 48%, AMU के 47% छात्रों को हॉस्टल नसीब, लेकिन DU का क्यों इतना बुरा हाल
मलबे में जिंदगियां और अरमान..., सत्य निकेतन हादसे को लेकर राहुल का हमला
मलबे में जिंदगियां और अरमान..., सत्य निकेतन हादसे को लेकर राहुल का हमला
किसान करें इस प्रीमियम फूल की खेती, लाखों में होगा टर्नओवर
किसान करें इस प्रीमियम फूल की खेती, लाखों में होगा टर्नओवर
कांग्रेस में शामिल हुए हीरा ठाकुर, यूपी चुनाव से पहले BJP को झटका
कांग्रेस में शामिल हुए हीरा ठाकुर, यूपी चुनाव से पहले BJP को झटका
Embed widget