देश आज 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. पीएम मोदी ने लगातार 13वीं बार लाल किले से तिरंगा झंडा फहराया. लाल किले की प्राचीर से अपना संबोधन पूरा करने के बाद पीएम मोदी भीड़ के बीच जाकर बच्चों से मिले. इस दौरान काफी भीड़ नजर आई.

Continues below advertisement

Continues below advertisement

पीएम मोदी ने लाल किले के परिसर में बैठे एनसीसी कैडेट्स के बीच जाकर उनसे हाथ मिलाया. इस दौरान कुर्सी पर बैठे बच्चे काफी खुश नजर आए. पीएम मोदी ने बारी-बारी से बच्चों से हाथ मिलाया. इस दौरान बच्चों में काफी जोश दिखा.

पीएम मोदी ने अपने 13वें स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में युवा शक्ति और नई पीढ़ी की भूमिका को बेहद अहम बताया. उन्होंने कहा कि 2047 के विकसित भारत के लक्ष्य के लिए देश की गति अब रुक नहीं सकती और आने वाले वर्षों में बड़े बदलाव करने होंगे.

1 करोड़ युवाओं को AI की ट्रेनिंगइस दौरान पीएम मोदी ने युवाओं के लिए बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि एक साल में 1 करोड़ युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की ट्रेनिंग दी जाएगी. इसके साथ ही छात्रों और युवाओं के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग की व्यवस्था शुरू करने का भी जिक्र किया गया है. मोदी सरकार का फोकस अब युवाओं को नई तकनीक और बदलती अर्थव्यवस्था के मुताबिक तैयार करने पर है.

देश में रहकर ही विदेशी यूनिवर्सिटीज से डिग्रीपीएम मोदी ने बताया कि हमने ऐसी व्यवस्था की है, जिससे देश के युवा भारत में रहकर ही विदेशी यूनिवर्सिटीज से डिग्री हासिल कर सकेंगे. हम बहुत कम उम्र से ही युवाओं को टेक्नोलॉजी की ओर आकर्षित करने के लिए काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि हमने छोटे बच्चों के लिए 10,000 से अधिक अटल टिंकरिंग लैब्स बनाई हैं, ताकि उनमें इनोवेशन और टेक्नोलॉजी के प्रति रुचि पैदा हो. हमने भारत के युवाओं के लिए कई नए रास्ते खोले हैं.

ये भी पढ़ें

PM मोदी ने विकसित भारत के लिए दिया फॉर्मूला, बताया क्या है 'शक्ति की सप्तधारा'