नई दिल्लीः आपके चैनल एबीपी न्यूज की खबर का बहुत बड़ा असर हुआ है. दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली सरकार से ज्यादा ABP न्यूज पर भरोसा जताया है. ABP न्यूज की रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए इसे न सिर्फ कोर्ट की कार्यवाही का हिस्सा बनाया गया बल्कि ABP न्यूज की टीम को जिम्मेदारी दी गई है कि अगले 24 से 48 घंटे में दिल्ली में कूड़े की फिर पड़ताल करें और अदालत को सच्चाई बताएं.

ABP न्यूज़ ने 30 मई को रात 10 बजे दिखाया था कि कैसे दिल्ली में पांच दिन कूड़ा पड़ा रहा. अब दिल्ली हाई कोर्ट ने ABP न्यूज़ संवाददाता को दिल्ली में कूड़े का सच बताने के लिए लोकल कमिश्नर बनाया है.

हाई कोर्ट के आदेश पर हम फिर बताएंगे दिल्ली में साफ-सफाई की जमीनी हकीकत क्या है. दिनभर एबीपी न्यूज के संवाददाता दिल्ली में हर इलाके की पड़ताल करेंगे.