एक्सप्लोरर

Aaj Ka Mausam: यूपी-दिल्ली समेत इन 6 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, जानें देशभर में कहां-कैसा रहेगा मौसम?

IMD Weather Alert: आईएमडी ने दिल्ली, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी है. दक्षिण बंगाल, तटीय कर्नाटक, केरल, गुजरात, असम और मेघालय में रेड अलर्ट जारी किया गया है.

IMD Weather Forecast: दिल्ली, महाराष्ट्र और कई अन्य राज्यों में बीते 24 घंटों में तेज बारिश हुई है. आज भी कई हिस्सों में जोरदार बारिश होने के आसार हैं. मौसम विभाग ने देश के 6 राज्यों में भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. 

IMD के मुताबिक, दक्षिण बंगाल, तटीय कर्नाटक, केरल और गुजरात में अगले 24 घंटे में भारी बारिश हो सकती है. वहीं, असम और मेघालय में अगले दो दिन तक बहुत भारी बारिश की संभावना है, इसलिए वहां भी रेड अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा में आज कई जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. साथ ही पूर्वोत्तर भारत में अगले 5 दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है.

इन राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी

बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा और मध्य प्रदेश में आज 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. इन राज्यों में गुरुवार को भी बारिश होने की संभावना है.

22 जून तक होगी झमाझम बारिश

मौसम विभाग की मानें तो 18 से 20 जून के बीच गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में तेज हवाओं के साथ बारिश होगी. 18 और 19 जून को तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, लक्षद्वीप और कर्नाटक में भी अच्छी बारिश के आसार हैं. 20 से 22 जून के बीच पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है.  वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 19 और 20 जून को बारिश का अनुमान है. 

हिमाचल के कई जिलों में अलर्ट

हिमाचल के मंडी और शिमला जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. बिलासपुर, सोलन और सिरमौर में येलो अलर्ट है, जबकि बाकी जिलों में भी गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है. 

दिल्ली में भी तेज बारिश की संभावना

दिल्ली-NCR में मंगलवार रात को बारिश हुई थी. मौसम विभाग ने बुधवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.  आज दिन में 50–60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा के साथ बारिश हो सकती है. वहीं, अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम 27°C रहने का अनुमान है.

ये भी पढ़ें-

Sonam-Raja Murder Case: राजा रघुवंशी के कत्ल से पहले कितनी बार हुई मर्डर की कोशिश? SIT की जांच में खुला डार्क सीक्रेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ओवैसी और इकरा से लेकर आगा तक, मुस्लिम सांसदों ने बताया क्यों नहीं गा सकते वंदे मातरम
ओवैसी और इकरा से लेकर आगा तक, मुस्लिम सांसदों ने बताया क्यों नहीं गा सकते वंदे मातरम
Rajasthan News: खाटू श्याम जा रहे यात्री दुर्घटना का शिकार, जयपुर बीकानेर NH पर ट्रक से टकराई बस, 3 की मौत
खाटू श्याम जा रहे यात्री दुर्घटना का शिकार, जयपुर बीकानेर NH पर ट्रक से टकराई बस, 3 की मौत
IND vs SA 1st T20I: साउथ अफ्रीका के खिलाफ शुभमन गिल हुए फ्लॉप, जल्दी आउट होने पर फैंस ने किया ट्रोल
साउथ अफ्रीका के खिलाफ शुभमन गिल हुए फ्लॉप, जल्दी आउट होने पर फैंस ने किया ट्रोल
Tere Ishk Mein BO Day 5: 'धुरंधर' के आगे भी खूब नोट बटोर रही 'तेरे इश्क में', लेकिन हिट होने के लिए चाहिए अभी इतने करोड़
'धुरंधर' के आगे भी खूब नोट बटोर रही 'तेरे इश्क में', लेकिन हिट होने के लिए चाहिए अभी इतने करोड़

वीडियोज

Crime News:लेडी कांस्टेबल के जाल में इंस्पेक्टर ?| Crime News
Madhya Pradesh News: बिटिया ने दिखाया नेताजी को 'आईना'! देर से आना सांसद को पड़ गया भारी
Rahul Gandhi on Vote Chori: वोट चोरी पर राहुल फुस्स 'बम'! | ABP News
UP Election 2027: सदन में अखिलेश..27 पर फोकस विशेष | CM Yogi | Akhilesh| Bharat Ki Baat with Pratima
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी विवाद बढ़ा… चुनाव आयोग पर उठ रहे बड़े सवाल! | Seedha Sawal | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ओवैसी और इकरा से लेकर आगा तक, मुस्लिम सांसदों ने बताया क्यों नहीं गा सकते वंदे मातरम
ओवैसी और इकरा से लेकर आगा तक, मुस्लिम सांसदों ने बताया क्यों नहीं गा सकते वंदे मातरम
Rajasthan News: खाटू श्याम जा रहे यात्री दुर्घटना का शिकार, जयपुर बीकानेर NH पर ट्रक से टकराई बस, 3 की मौत
खाटू श्याम जा रहे यात्री दुर्घटना का शिकार, जयपुर बीकानेर NH पर ट्रक से टकराई बस, 3 की मौत
IND vs SA 1st T20I: साउथ अफ्रीका के खिलाफ शुभमन गिल हुए फ्लॉप, जल्दी आउट होने पर फैंस ने किया ट्रोल
साउथ अफ्रीका के खिलाफ शुभमन गिल हुए फ्लॉप, जल्दी आउट होने पर फैंस ने किया ट्रोल
Tere Ishk Mein BO Day 5: 'धुरंधर' के आगे भी खूब नोट बटोर रही 'तेरे इश्क में', लेकिन हिट होने के लिए चाहिए अभी इतने करोड़
'धुरंधर' के आगे भी खूब नोट बटोर रही 'तेरे इश्क में', लेकिन हिट होने के लिए चाहिए अभी इतने करोड़
Year Ender 2025: क्या आप जानते हैं, साल 2025 में चंद्रमा ने 161 बार बदली राशि, 31 दिसंबर को होगा आखिरी गोचर
क्या आप जानते हैं, साल 2025 में चंद्रमा ने 161 बार बदली राशि, 31 दिसंबर को होगा आखिरी गोचर
Video: इसे देख कांप जाएगी माइकल जैक्सन की आत्मा, दूल्हे के अटपटे डांस पर पूरे इंटरनेट ने लगाए ठहाके- वीडियो वायरल
इसे देख कांप जाएगी माइकल जैक्सन की आत्मा, दूल्हे के अटपटे डांस पर पूरे इंटरनेट ने लगाए ठहाके
दुनिया के सबसे सस्ते देश की करनी है यात्रा, जानें कितना आएगा एक हफ्ते का खर्च?
दुनिया के सबसे सस्ते देश की करनी है यात्रा, जानें कितना आएगा एक हफ्ते का खर्च?
हिमाचल में नर्स के पदों पर बंपर भर्ती, आवेदन कब से शुरू होंगे? जानें पूरी डिटेल्स
हिमाचल में नर्स के पदों पर बंपर भर्ती, आवेदन कब से शुरू होंगे? जानें पूरी डिटेल्स
Embed widget