नई दिल्लीः आज फिर राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के कई राज्यों के लोग बारिश में भीग सकते हैं. मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है. विभाग के मुताबिक दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में आज मुसलाधार बारिश की आशंका है. इन राज्यों में बारिश के साथ-साथ बिजली गिरने की भी आशंका है. इसके अलावा गोवा, मध्य प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्र, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान का पूर्वी भाग और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है.
मौसम विभाग ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश तो कुछ इलाकों में गरज के साथ छींटे पड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन घंटे में झांसी, जालौन, रामपुर, बरेली, रायबरेली, प्रतापगढ़ और मुरादाबाद के आसपास के इलाकों में बारिश हो सकती है.
वहीं मुंबई के भी कई इलाकों में भी आज बारिश हो सकती है. इनमें से थाने, रायगढ़, रत्नागिरी और नासिक का हिस्सा शामिल है. नॉर्थ ईस्ट की बात करें तो असम, मेघालय, नगालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा में भी बारिश देखने को मिल सकती है.
मौसम विभाग के मुताबिक 29 जुलाई तक राज्य के अलग अलग हिस्सों में भारी बारिश देखने को मिलेगी. आज जहां भारी बारिश के साथ-साथ आकशिय बिजली भी गिरने की आशंका है तो वहीं तेज हवाएं भी चलेंगी.
26 जुलाई को राज्य के अलग-अलग हिस्सों में भी बारिश हो सकती है. इस दौरान हवाएं 40-50 किलोमीटर की रफ्तार से चलेंगी.
ट्रिपल तलाक बिल पर विभिन्न राजनीतिक दलों के सांसदों का बयान
