उत्तर भारत में पड़ सकती है कड़ाके की ठंड, ज्यादा शीत लहर की संभावना: मौसम विभाग
मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र के मुताबिक उत्तर भारत में इस बार काफी ज्यादा कड़ाके की ठंड पड़ सकती है. इसके अलावा शीत लहर भी ज्यादा चल सकती हैं.

नई दिल्ली: सर्दी का मौसम शुरू हो चुका है और देश के कई इलाकों में धीरे-धीरे ठंड बढ़ रही है. वहीं मौसम विभाग का कहना है कि इस बार उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है. उत्तर भारत में लगातार तेज शीत लहर देखने को मिल रही है. इस बीच मौसम विभाग ने कहा है कि दिसंबर से फरवरी तक उत्तर भारत में तापमान सामान्य से कम रह सकता है.
मौसम विभाग (आईएमडी) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र के मुताबिक उत्तर भारत में इस बार काफी ज्यादा कड़ाके की ठंड पड़ सकती है. इसके अलावा शीत लहर भी ज्यादा चल सकती हैं. मौसम विभाग ने दिसंबर से फरवरी के लिए अपने सर्दियों के पूर्वानुमान जारी किए. इस दौरान कहा गया कि उत्तर और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है.
कितना होगा तापमान?
मौसम विभाग (आईएमडी) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र का कहना है कि उत्तर भारत में इस मौसम में ज्यादा कड़ाके की सर्दी पड़ने की संभावना है. उन्होंने संभावना जताई कि इस दौरान उत्तर भारत में रात का तापमान सामान्य से कम रह सकता है. इसके अलावा दिन का तापमान सामान्य से ज्यादा रह सकता है.
बारिश की संभावना
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले कुछ हफ्तों में होने वाली बारिश के कारण मैदानी इलाकों में काफी ज्यादा ठंड पड़ेगी. दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है. उत्तर भारत से आ रही शीत लहर और बारिश के कारण ठंड में इजाफा हो सकता है.
हाल ही में तमिलनाडु और पुडुचेरी में तूफान 'निवार' के कारण काफी बारिश देखने को मिली है. वहीं इन इलाकों में एक बार फिर से बारिश की संभावना जताई जा रही है. इसके कारण भी ठंड में बढ़ोतरी होगी. मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि दक्षिणी राज्यों में एक दिसंबर से भारी बारिश हो सकती है.
यह भी पढ़ें: कानपुर: जानवरों को ठंड से बचाने के लिये चिड़िया घर प्रशासन ने किये विशेष इंतजाम, डाइट में भी किया बदलाव Winter Care: थोड़ी सी लापरवाही बच्चों के स्वास्थ्य को पड़ सकती है भारी, ठंड में ऐसे रखें ख्यालटॉप हेडलाइंस
Source: IOCL



























